Home  लाइफस्टाइल समाचार Shayari In hindi: बिन तुम्हारे कभी नहीं आई नींद…टूटे दिल के लिए...

Shayari In hindi: बिन तुम्हारे कभी नहीं आई नींद…टूटे दिल के लिए 25 दर्दभरी हिंदी शायरियां

9
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

दिल टूटने की आवाज भले ही न होती हो लेकिन दर्द तेज होता है। इस दर्द पर थोड़ा मरहम लगाने का काम करेंगी ये दर्दभरी शायरियां। यहां 25 दुखभरी शायरियां हम शेयर कर रहे हैं, इन्हें पढ़ें और सोशल मीडिया पर शेयर करें।

कहते हैं दिल टूटने की आवाज नहीं होती लेकिन इसका दर्द तेज होता है। जिसे प्यार में धोखा या कोई छोड़कर चला जाता है, वही जानता है कि दिल का टूटना क्या होता है। ताउम्र एक काश जहन में रह जाता है और मन सवाल करता है कि आखिर क्यों न हुआ वो शख्स तेरा। टूटे हुए दिल को समझाने के लिए लोग अक्सर दुखभरी शायरियां पढ़ते हैं या फिर गाने सुनते हैं। अगर आप भी अपने दिल को थामकर बैठे हैं, तो कुछ शायरियां पढ़कर अपने मन को हल्का करें। यहां कुछ शायरियां हम शेयर कर रहे हैं, ये आपके टूटे दिल के दर्द को कम करने में थोड़ी सी मदद करेंगे। चलिए फिर पढ़ते हैं कुछ दर्दभरी शायरियां-

टूटे हुए दिल के लिए 25 दर्दभरी शायरियों का कलेक्शन-

1. बिन तुम्हारे कभी नहीं आई

क्या मेरी नींद भी तुम्हारी है।

2. बहुत मुश्किल हो गया है खुद को संभाले रखना,

मगर वो कह कर गई है अपना ख्याल रखना।

3. दिल टूटा तो एहसास हुआ,

मोहब्बत में खुद को खोना क्या होता है।

4. तुम्हारी खामोशी ने इतना दर्द दिया,

कि अब शब्द भी साथ छोड़ गए।

5. दिल की दरारें अब भरती नहीं,

तुम्हारे जाने का असर जाता नहीं।

6. तुम्हें कभी मुझसे प्यार हुआ था..

मगर मुझे तो तुमसे प्यार,

और तुम्हारा इंतजार आज भी है।

7. कुछ किस्से दिल में,

तो कुछ कागजों में आबाद रहे..

बताओ कैसे भूलें उसे,

जो हर सांस में याद रहे।

8. हजारो महफिलें हैं,

और लाखों मेले हैं..

लेकिन जहां तुम नहीं,

वहां हम बिल्कुल अकेले हैं।

9. रूठकर तुमसे खुश हम भी नहीं है,

तुम बैचैन हो तो सुनो,

चैन से हम भी नहीं है।

10. आंसुओं से अब दोस्ती सी हो गई है,

हर रात ये मेरा हाल पूछने आ जाते हैं।

11. वो वादे जो तुमने किए थे,

आज भी हवा में बिखरे पड़े हैं।

12. ख्वाबों में भी अब तुम नहीं आते,

लगता है दिल ने उम्मीद छोड़ दी है।

13. हमने चाहा था उम्रभर का साथ,

तुमने कुछ पल में ही रिश्ता तोड़ दिया।

14. हर हंसी के पीछे एक दर्द छुपा है,

जो किसी को दिखाई नहीं देता।

15. तन्हाई ने सिखा दिया जीना,

वरना हम तो तेरे सहारे जीते थे।

16. दिल को तोड़कर वो मुस्कुरा दिए,

और हम दर्द में भी उन्हें चाहने लगे।

17. अब किसी से दिल लगाने का मन नहीं करता,

एक बार टूटकर सब कुछ समझ आ गया।

18. ख्यालों से भी मेरे दिक्कत है तुझे और जिंदगी में आना भी नहीं है,

दिल में मेरे रहना भी नहीं है, और दिल से जाना भी नहीं है।

19. मोहब्बत ने हमें ये सिखाया,

कि सबसे गहरा दर्द, सबसे करीब से मिलता है।

20. टूटा दिल ले लेकर जी रहा हूं

ये यारों अब मैं तन्हाई की ओर जा रहा हूं

21. फिर नहीं बसते वो दिल जो एक बार टूट जाते हैं,

कब्र कितनी ही संवारो कोई जिंदा नहीं होता।

22. मेरी तस्वीर को देखा तो कहा लोगों ने,

इसको जबरदस्ती हंसाया गया है।

23. इश्क किया था हम ने, हम ही रातों को जागे थे,

था कोई, जिस के पीछे हम नंगे पांव भागे थे।

24. मेरा हाल देख कर मोहब्बत भी शर्मिंदा है

की ये शख्स सब कुछ हार गया फिर भी जिंदा है।

25. मुझको तो होश नहीं तुमको खबर हो शायद,

लोग कहते हैं कि तुमने मुझे बर्बाद कर दिया।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN