Home व्यापार समाचार Share Market Crash: सेंसेक्स-निफ्टी में भारी गिरावट, निवेशकों के ₹8 लाख करोड़...

Share Market Crash: सेंसेक्स-निफ्टी में भारी गिरावट, निवेशकों के ₹8 लाख करोड़ डूबे

19
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Share Market Today Live 13 April : शेयर मार्केट में भूचाल के बीच सेंसेक्स 1613 अंकों की भारी गिरावट के साथ खुला। वहीं, 461 अंक लुढ़क गया। निफ्टी ने भी  निफ्टी 50 में 48 स्टॉक्स लाल हैं। आयशर मोटर्स, मारुति, इंडिगो में 3 फीसद से अधिक का नुकसान है।

Share Market Today Live 13 April 9:45 AM: आज शेयर मार्केट के क्रैश होने से निवेशकों को कुछ ही मिनटों में करीब ₹8 लाख करोड़ का नुकसान हुआ, क्योंकि सोमवार सुबह BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप ₹443 लाख करोड़ था, जबकि पिछले सत्र में यह ₹451 लाख करोड़ था।

Share Market Today Live 13 April 9:15 AM: शेयर मार्केट में आज एक बार फिर भूचाल आ गया है। सेंसेक्स 1613 अंकों की भारी गिरावट के साथ 75937 के लेवल पर खुला जबकि, निफ्टी 461 अंकों का गोता लगाकर 23589 पर खुला। इंडिगो, मारुति, एलएंडटी समेत अधिकतर शेयर भारी गिरावट के साथ आज के कारोबार की शुरुआत की। भारतीय रुपया भी आज दबाव में है। आज यह 93.28 पर खुला, जो शुक्रवार के बंद भाव 92.73 रुपये प्रति डॉलर से 55 पैसे नीचे है।

Share Market Today Live 13 April 7:35 AM: अमेरिका-ईरान में युद्ध खत्म करने के लिए पाकिस्तान में हुई बातचीत विफल होने और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण ग्लोबल मार्केट में कमजोरी दिखी। इसका असर आज भारतीय शेयर मार्केट में भी दिख सकता है। दलाल स्ट्रीट के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 के आज यानी सोमवार को गिरावट के साथ खुलने की उम्मीद है।

सेंसेक्स-निफ्टी के लिए क्या हैं ग्लोबल संकेत

एशियन मार्केट

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच एशियाई बाजारों में सोमवार को गिरावट रही। जापान का निक्केई 225 0.84% गिर गया, जबकि टॉपिक्स 0.42% टूटा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.83% गिर गया, जबकि कोस्डैक 1.43% गिर गया। हांगकांग हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स ने भी नीचे खुलने का संकेत दिया।

गिफ्ट निफ्टी टुडे

गिफ्ट निफ्टी 23,768 के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद भाव से लगभग 333 अंकों की छूट है। यह भारतीय शेयर बाजार के सूचकांकों के लिए गिरावट के साथ शुरुआत का संकेत देता है।

वॉल स्ट्रीट का हाल

डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज फ्यूचर्स 517 अंक या 1.1% गिर गया, जबकि एसएंडपी 500 फ्यूचर्स 1.1% गिर गया और नैस्डैक 100 फ्यूचर्स 1.2% फिसल गया।

कच्चे तेल की कीमतें

ट्रंप की धमकी और ईरान से अमेरिका की बातचीत बेनतीजा रहने के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया ब्रेंट क्रूड वायदा 7.05% बढ़कर 101.91 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जबकि यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट 7.86% की तेजी के साथ 104.16 डॉलर प्रति बैरल पर था।

सोने की कीमतें

आज मजबूत डॉलर के दबाव में सोने की कीमतें सोमवार को लगभग एक सप्ताह के निचले स्तर पर आ गईं। स्पॉट गोल्ड की कीमत 1.1% गिरकर 4,694.30 डॉलर प्रति औंस हो गई, जो 7 अप्रैल के बाद का सबसे निचला स्तर है। जून डिलीवरी के लिए अमेरिकी सोना वायदा 1.4% गिरकर 4,717.80 डॉलर पर आ गया। स्पॉट सिल्वर 1.9% गिरकर 74.45 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

डॉलर

छह करेंसियों के मुकाबले अमेरिकी डॉलर इंडेक्स 99.056 पर स्थिर रहा, जो 7 अप्रैल के बाद से अपने हाई लेवल के करीब है। यूरो 0.3% गिरकर 1.1684 डॉलर पर आ गया, जबकि ब्रिटिश पाउंड 0.5% गिरकर 1.3398 डॉलर पर आ गया। येन के मुकाबले, अमेरिकी डॉलर 0.4% बढ़कर 159.83 पर था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN