Home व्यापार समाचार SBI से केनरा बैंक तक… आखिर क्यों भरभरा गए सरकारी बैंकों के...

SBI से केनरा बैंक तक… आखिर क्यों भरभरा गए सरकारी बैंकों के स्टॉक?

13
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

शुक्रवार को एक बार फिर से भारतीय शेयर बाजार में बिखराव आ गया। सरकारी बैंकों के शेयरों में भी जोरदार बिकवाली देखी गई। सरकारी बैंकों के शेयर में गिरावट के मुख्य कारण बॉन्ड यील्ड में तेज उछाल रहा। भारतीय 10 साल की सरकारी बॉन्ड यील्ड बढ़कर 6.9% तक पहुंच गई, जो जुलाई 2024 के बाद का उच्चतम स्तर है।

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को एक बार फिर से भारतीय शेयर बाजार में बिखराव आ गया। सरकारी बैंकों के शेयरों में भी जोरदार बिकवाली देखी गई। अब सवाल है कि आखिर सरकारी बैंक के शेयर क्यों बैकफुट पर आ गए। आइए डिटेल जान लेते हैं।

क्या है कारण?

सरकारी बैंकों के शेयर में गिरावट के मुख्य कारण बॉन्ड यील्ड में तेज उछाल रहा। भारतीय 10 साल की सरकारी बॉन्ड यील्ड बढ़कर 6.9% तक पहुंच गई, जो जुलाई 2024 के बाद का उच्चतम स्तर है। इस तेजी के पीछे बढ़ता सरकारी उधार, कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और वित्तीय घाटे को लेकर बढ़ती चिंताएं प्रमुख कारण माने जा रहे हैं।

बता दें कि सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती की है। इसने भी सरकार के राजकोषीय संतुलन पर दबाव बढ़ाने की आशंका को जन्म दिया है। एक्सपर्ट की मानें तो बढ़ती बॉन्ड यील्ड का सीधा असर बैंकों के नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) पर सीमित हो सकता है लेकिन यह ट्रेजरी परफॉर्मेंस को प्रभावित करता है। यील्ड बढ़ने से बैंकों के निवेश पोर्टफोलियो पर मार्क-टू-मार्केट (MTM) नुकसान होता है, जिससे उनकी आय में अस्थिरता बढ़ जाती है।

किस बैंक में कितनी गिरावट?

इस बिकवाली में बैंक ऑफ बड़ौदा सबसे ज्यादा प्रभावित रहा, जिसका शेयर करीब 4.8% गिरकर ₹259.5 पर आ गया। इसके अलावा केनरा बैंक, पीएनबी, पंजाब एंड सिंध बैंक और UCO बैंक में भी 4% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। इंडियन बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक, ओवरसीज बैंक और एसबीआई के शेयर भी दबाव में थे। ये शेयर 2% से 3.5% तक गिर गए। इस व्यापक गिरावट का असर Nifty PSU Bank इंडेक्स पर भी पड़ा, जो 3.6% गिरकर 8,266 के इंट्राडे लो तक पहुंच गया। 2026 में अब तक यह इंडेक्स लगभग 3% टूट चुका है और अपने हालिया उच्च स्तर से करीब 17% नीचे आ चुका है।

बाजार में बड़ी गिरावट

स्थानीय शेयर बाजारों में शुक्रवार को दो दिन की तेजी थम गयी और बीएसई सेंसेक्स 1,690 अंक लुढ़क गया जबकि एनएसई निफ्टी में 487 अंक की गिरावट आई। आंकड़े बताते हैं कि बीएसई सेंसेक्स 1,690.23 अंक यानी 2.25 प्रतिशत टूटकर 73,583.22 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 1,739.04 अंक तक लुढ़क गया था।

वहीं, एनएसई निफ्टी 486.85 अंक यानी 2.09 प्रतिशत गिरकर 22,819.60 पर आ गया। बता दें कि गुरुवार को रामनवमी के कारण शेयर बाजार बंद रहे थे। उससे पहले बुधवार को सेंसेक्स 1,205 अंक और निफ्टी 394 अंक की तेजी के साथ बंद हुए थे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN