Source :- LIVE HINDUSTAN
संक्षेप:
SBI Share Price: सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों में सोमवार की सुबह 6 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। SBI के शेयरों में इस उछाल के पीछे की वजह तिमाही नतीजे हैं। State Bank of India के शेयरों को खरीदने के लिए कई एक्सपर्ट्स सलाह दे रहे हैं।
SBI Share Price: सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों में सोमवार की सुबह 6 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। SBI के शेयरों में इस उछाल के पीछे की वजह तिमाही नतीजे हैं। State Bank of India के शेयरों को खरीदने के लिए कई एक्सपर्ट्स सलाह दे रहे हैं। बता दें, दिसंबर तिमाही में इस कंपनी का नेट प्रॉफिट रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था।
प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
21028 करोड़ रुपये का हुआ है नेट प्रॉफिट
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से दी जानकारी के अनुसार कंपनी का नेट प्रॉफिट 21028 करोड़ रुपये रहा है। जोकि रिकॉर्ड स्तर है। बैंक की एनआईआई सालाना आधार पर 9.04 प्रतिशत बढ़कर 45,190 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में 41,446 करोड़ रुपये थी। लोन में 15.14 प्रतिशत के इजाफे से इसे समर्थन मिला।
बैंक के NPS में सुधार हुआ है और 31 दिसंबर, 2025 तक GNPA अनुपात सुधरकर 1.57 प्रतिशत रहा, जो सितंबर तिमाही में 1.73 प्रतिशत था। कुल प्रावधान 4,507 करोड़ रुपये रहे।
52 वीक हाई पर SBI के शेयर
बीएसई में बैंक का शेयर आज सोमवार को 1120 रुपये के लेवल पर खुला था। ओपनिंग के कुछ ही देर के बाद एसबीआई का शेयर 6.60 प्रतिशत की तेजी के साथ 1136.85 रुपये के लेवल पर पहुंच गया। यह बैंक का 52 वीक हाई स्तर है। SBI का 52 वीक लो लेवल 679.65 रुपये है। वहीं, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का मार्केट कैप 1040290 करोड़ रुपये का है।
क्या है SBI का टारगेट प्राइस?
नोमुरा ने एसबीआई के शेयरों को BUY रेटिंग दी है। ब्रोकरेज हाउस ने 1235 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। वहीं, सीएलएसए ने 1275 रुपये और सिटी ने 1265 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। जेफरिज की तरफ से एसबीआई के शेयरों के लिए 1300 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया गया है। नोउमा ने 1250 रुपये और यूबीएस ने 1120 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है।
(भाषा के इनपुट के साथ)
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी की निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



