Home टेक न्यूज़ Samsung लाया नया फीचर, अब सर्विस पर बिंदास दें फोन, कोई नहीं...

Samsung लाया नया फीचर, अब सर्विस पर बिंदास दें फोन, कोई नहीं देख पाएगा पर्सनल डेटा

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Samsung स्मार्टफोन यूजर्स के लिए खुशखबरी है। कंपनी ने अपने ग्राहकों का एक बड़ा टेंशन खत्म कर दिया है। दरअसल, सैमसंग ने सर्विस के समय अपने यूजर्स का डेटा सुरक्षित रखने के लिए मेंटेनेंस मोड (Maintenance Mode) फीचर पेश किया है।

Samsung स्मार्टफोन यूजर्स के लिए खुशखबरी है। कंपनी ने अपने ग्राहकों का एक बड़ा टेंशन खत्म कर दिया है। दरअसल, सैमसंग ने सर्विस के समय अपने यूजर्स का डेटा सुरक्षित रखने के लिए मेंटेनेंस मोड (Maintenance Mode) फीचर पेश किया है। इस फीचर को डिजाइन करने का मदसद यह है कि जब आप अपने गैलेक्सी डिवाइस को रिपेयर करने के लिए सर्विस सेंटर पर सौंपते हैं, तो आपका पर्सनल डेटा एकदम सुरक्षित रहे। यह फीचर ग्राहकों का एक बड़ा टेंशन खत्म कर देता है। चलिए डिटेल में जानते हैं कि कैसे काम करता है मेंटेनेंस मोड और इस ऑन करने का तरीका क्या है…

कैसे काम करता है मेंटेनेंस मोड

स्मार्टफोन अब फाइनेशियल और पर्सनल डेटा का हब बनते जा रहे हैं, ऐसे में सैमसंग ट्रांसपेरेंसी और कंट्रोल को प्राथमिकता दे रहा है। कंपनी का कहना है कि मेंटेनेंस मोड डिवाइस पर एक अलग ऑपरेटिंग एनवायरनमेंट बनाता है, जिससे टेक्नीशियन यूजर डेटा को देखे बिना ही डायग्नोस्टिक्स और रिपेयरिंग का काम कर पाते हैं। फीचर ऑन होने पर, एक्सेस केवल जरूरी सिस्टम फंक्शन तक ही सीमित रहता है, जिससे निजी जानकारी सुरक्षित रूप से लॉक रहती है।

यूजर्स डिवाइस ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल करके मेंटेनेंस मोड से बाहर निकल सकते हैं, और बिना किसी बदलाव के अपने डेटा और सेटिंग्स को तुरंत वापस पा सकते हैं।

इस फीचर के खास फायदे:

– संवेदनशील फाइलें, कॉन्टैक्ट्स और पर्सनल ऐप्स पूरी तरह से छिपे और लॉक रहते हैं।

– एक्सपर्ट्स यूजर के किसी भी डेटा को एक्सेस किए बिना डिवाइस को टेस्ट कर सकते हैं।

– यूजर्स इस मोड से बाहर निकलते ही अपना डेटा ठीक वैसा ही पाते हैं जैसा वह पहले था।

मेंटेनेंस मोड कैसे ऑन करें

1. सबसे पहले Settings में जाएं।

2. अब बैटरी एंड डिवाइस केयर पर टैप करें।

3. यहां Maintenance Mode सिलेक्ट करें।

4. अब टर्न ऑन पर टैप करें और डिवाइस को रीस्टार्ट करें।

Samsung ने भारत में स्मार्टथिंग्स फैमिली केयर के साथ स्मार्ट लिविंग को बेहतर बनाया।

सैमसंग ने आज कहा कि उसने स्मार्टथिंग्स फैमिली केयर फीचर के साथ स्मार्ट लिविंग को और बेहतर बनाया है। सैमसंग स्मार्टथिंग्स प्लेटफॉर्म के साथ इंटीग्रेटेड और सैमसंग बीस्पोक AI होम अप्लायंसेज के साथ कम्पैटिबल, यह फीचर घर के कामकाज को आसान बनाता है और रोजमर्रा के कामों को बेहतर बनाता है। यह अपडेट स्मार्टथिंग्स प्लेटफॉर्म की क्षमताओं को बढ़ाता है, ताकि परिवार आपस में जुड़े रह सकें और अपने प्रियजनों का ख्याल रख सकें

भारत में, जहां पारिवारिक रिश्तों के बीच एक-दूसरे की देखभाल को बहुत महत्व दिया जाता है, स्मार्टथिंग्स फैमिली केयर उन लोगों के लिए एक सार्थक तरीका है जो घर से दूर रहते हुए भी अपने प्रियजनों से जुड़े रहना चाहते हैं। सैमसंग स्मार्टथिंग्स को बीस्पोक AI होम अप्लायंसेज से जोड़कर, स्मार्टथिंग्स फैमिली केयर यूजर्स को उन लोगों की सेहत और हाल-चाल के बारे में जानकारी देता है जिनकी वे परवाह करते हैं।

स्मार्टथिंग्स से जुड़े डिवाइस, जैसे कि रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन और दूसरे बीस्पोक AI अप्लायंस के जरिए, यह सिस्टम अप्लायंस के इस्तेमाल के रोजाना के पैटर्न को पहचान सकता है। यह सर्विस अप्लायंस के इस्तेमाल के आधार पर एक्टिविटी नोटिफिकेशन, दवा और अपॉइंटमेंट के रिमाइंडर, और लोकेशन-आधारित अलर्ट देती है।

भारतीय संस्कृति में परिवार को सबसे ज्यादा महत्व दिया जाता है, जिसमें बड़ों का आदर करने, बच्चों की देखभाल करने और एक-दूसरे का साथ देने जैसे मूल्यों पर जोर दिया जाता है। स्मार्टथिंग्स फैमिली केयर की मदद से आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ डिवाइस का एक्सेस आसानी से शेयर कर सकते हैं, जिससे वे स्मार्टथिंग्स ऐप के जरिए घर की गतिविधियों के बारे में अपडेटेड रह पाते हैं। इससे एक ऐसा कनेक्टेड सपोर्ट नेटवर्क बनाने में मदद मिलती है, जो अकेले रहने वाले बुजुर्ग माता-पिता या रिश्तेदारों के आराम और सुरक्षा को सुनिश्चित करता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN