Home टेक न्यूज़ Samsung फोन बुक करने पर डबल स्टोरेज फ्री, 256GB के दाम में...

Samsung फोन बुक करने पर डबल स्टोरेज फ्री, 256GB के दाम में पाएं 512GB का मजा

10
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Samsung अगले हफ्ते 25 फरवरी को Galaxy S26 सीरीज लॉन्च करेगा, और प्री-रिजर्व करने वालों को फ्री स्टोरेज अपग्रेड समेत कई फायदे मिलेंगे। हालांकि बढ़ती प्रोडक्शन कॉस्ट के चलते नई सीरीज की कीमत बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है।

साउथ कोरियन टेक कंपनी Samsung का Galaxy Unpacked इवेंट 25 फरवरी को आयोजित बोने जा रहा है और इसमें कंपनी अपने नेक्स्ट जेनरेशन Galaxy S-सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। इस सीरीज के नए डिवाइसेज के लिए भारत में प्री-रिजर्वेशन या बुकिंग शुरू हो गई है। खास बात यह है कि फोन प्री-बुक करने वाले ग्राहकों को फ्री स्टोरेज अपग्रेड का फायदा दिया जा रहा है। यानी ग्राहक जो फोन बुक करेंगे, उससे डबल स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा।

सैमसंग वेबसाइट पर दिख रहे प्रमोशनल मटेरियल के मुताबिक, जो ग्राहक Galaxy S26 सीरीज को पहले प्री-रिजर्व और बाद में प्री-ऑर्डर करेंगे, उन्हें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अगले स्टोरेज वेरिएंट में अपग्रेड मिलेगा। उदाहरण के लिए, अगर कोई ग्राहक 256GB वेरिएंट खरीदता है, तो उसे 512GB मॉडल में फ्री अपग्रेड दिया जाएगा। यह ऑफर खासतौर पर उन यूजर्स के लिए बढ़िया है जो ज्यादा स्टोरेज चाहते हैं लेकिन एक्सट्रा कीमत नहीं चुकाना चाहते।

999 रुपये में VIP पास और अतिरिक्त फायदे

ग्राहक 999 रुपये का भुगतान कर Galaxy Pre-reserve VIP Pass हासिल कर सकते हैं। इसके साथ उन्हें 2,699 रुपये का e-Store वाउचर मिलेगा, जिसे वे फोन खरीदते समय रिडीम कर सकेंगे। इतना ही नहीं, कंपनी रोजाना 5,000 रुपये के वाउचर और 50,000 रुपये के ग्रैंड वाउचर के ड्रॉ में हिस्सा लेने का मौका भी दे रही है।

साथ ही, सैमसंग पुराने फोन के बदले ‘हाईएस्ट एक्सचेंज वैल्यू लॉक-इन’ का दावा कर रहा है। यानी ग्राहक अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज कर बेहतर वैल्यू पा सकते हैं। हालांकि, फाइनल एक्सचेंज वैल्यू पुराने फोन के मॉडल, कंडीशन और ग्राहक की लोकेशन पर निर्भर करेगी।

क्या इस साल बढ़ सकती हैं फोन की कीमतें?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगली Galaxy S सीरीज की कीमत बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। मेमोरी कंपोनेंट्स की बढ़ती लागत और प्रोडक्शन कॉस्ट में बढ़त कंपनी के लिए चुनौती बन सकता है। भले ही सैमसंग मार्केट में अपनी हिस्सेदारी बनाए रखने के लिए कीमत पहले जितनी रखना चाहे, लेकिन बढ़ती लागत को पूरी तरह खुद सहना करना आसान नहीं दिखता।

ऐसे में फ्री स्टोरेज अपग्रेड और वाउचर ऑफर शुरुआती डिमांड को बढ़ाने की स्ट्रेटजी हो सकती है। भारत जैसे बड़े मार्केट में यह कदम ग्राहकों को आकर्षित करने में बड़ी भूमिका निभा सकता है। बता दें, इस साल Galaxy S26 सीरीज को कई अपग्रेड्स दिए जा सकते हैं, जिनकी लिस्ट में कैमरा से लेकर बैटरी और बेहतर फास्ट चार्जिंग तक शामिल होंगे। कंपनी Galaxy AI फीचर्स में भी सुधार कर सकती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN