Home मनोरंजन समाचार Ramayana ‘Rama’: इतना लंबा होगा रामायण का ट्रेलर-1, सेंसर बोर्ड ने U...

Ramayana ‘Rama’: इतना लंबा होगा रामायण का ट्रेलर-1, सेंसर बोर्ड ने U सर्टिफिकेट के साथ किया पास

16
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/30/1200x900/Rama_1774886954969_1774886960134.jpg

Ramayana Rama Trailer: रणबीर कपूर की मल्टीस्टारर फिल्म रामायण का फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के ट्रेलर से लेकर हर छोटे-बड़े अपडेट पर फैंस की पैनी नजर आ है।

बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक ‘रामायण’ को लेकर आ रहे हर अपडेट पर फैंस की पैनी नजर है। एक रिपोर्ट के मुताबिक आज यानि 30 मार्च को फिल्म के नए वीडियो एसेट ‘रामा’ को CBFC ने पास कर दिया है। फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा इस प्रोजेक्ट को ग्रैंड बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। करीब डेढ़ साल पहले 3 जुलाई 2025 को फिल्म का इंट्रोडक्शन वीडियो जारी किया गया था, और अब लंबे इंतजार के बाद फिल्म की एक नई झलक दर्शकों के सामने आने वाली है।

फिल्म के प्रोमो वीडियो को मिला ‘U’ सर्टिफिकेट

सेंसर सर्टिफिकेट ने ‘रामायण’ के इस नए वीडियो का नाम ‘रामा’ रखा गया है। खास बात यह है कि सेंसर बोर्ड ने इसे बिना किसी कट के ‘U’ सर्टिफिकेट दिया है, जिसका मतलब है कि इसे हर उम्र के लोग देख सकेंगे। इस वीडियो की लंबाई 158 सेकंड (2 मिनट 38 सेकंड) का है। मेकर्स ने 27 मार्च को यह घोषणा की थी कि ‘रामा’ की यह खास झलक 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर रिलीज की जाएगी। यह वीडियो फिल्म की ग्रैंडनेस और इसकी कहानी के बारे में एक डीप इनसाइट पेश करेगा। बता दें कि यह फिल्म आनाउंसमेंट के वक्त से ही सुर्खियों में बनी हुई है।

रामायण में दिखेगी सितारों की लंबी-चौड़ी फौज

स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में बॉलीवुड और साउथ के कई सुपरस्टार्स एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि सई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। ‘KGF’ फेम यश फिल्म में रावण की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में दिखाई पड़ेंगे। फिल्म का निर्देशन ‘दंगल’ फेम नितेश तिवारी कर रहे हैं और इसका म्यूजिक ए आर रहमान और हंस जिमर मिलकर तैयार कर रहे हैं।

दो पार्ट में रिलीज होगी रामायण की ये महागाथा

मेकर्स ने इस एपिक सागा को दो पार्ट में रिलीज करने का फैसला किया है। फिल्म का पहला पार्ट साल 2026 में दिवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगा। वहीं दूसरे पार्ट के लिए दर्शकों को बहुत लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि ‘रामायण’ का दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज करने की प्लानिंग है। फिल्म की मार्केटिंग स्ट्रैटजी बहुत सॉलिड रखी गई है ताकि रिलीज तक फिल्म का बज बना रहे। फिलहाल सबकी नजरें 2 अप्रैल पर टिकी हैं, जब फिल्म का पहला ट्रेलर रिलीज किया जाएगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN