Home मनोरंजन समाचार Ramayana: ‘आज आपने हनुमान जी के साथ शूटिंग की?’ राहा पूछती है...

Ramayana: ‘आज आपने हनुमान जी के साथ शूटिंग की?’ राहा पूछती है रणबीर से ऐसे मासूम सवाल

9
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/05/1200x900/RanbKK_1775363898762_1775363906252.jpg

रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब वह शूट से घर लौटते हैं तो उनकी बेटी राहा उनसे फिल्म रामायण से जुड़े कई मासूम सवाल पूछती है। रणबीर कपूर ने बताया कि उनके घर में भी रामायण उतनी ही रिलेवेंट है।

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज है। लेकिन मजेदार बात यह है कि रणबीर कपूर के घर में भी माहौल मिलता-जुलता ही है। रणबीर कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उनके घर में इस फिल्म के बारे में चर्चा होती रहती है। एक्टर ने कहा कि उनकी साढ़े तीन साल की बेटी राहा कपूर इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड रहती हैं। रणबीर ने बताया कि जब वह शूटिंग से घर लौटते हैं, तो राहा उनसे बड़े मासूमियत भरे सवाल पूछती है। रणबीर ने बताया कि राहा अक्सर पूछती है, ‘क्या आज आपने हनुमान जी के साथ शूटिंग की?’

बेटी को रामायण की कहानी सुनाते हैं रणबीर कपूर

रणबीर ने कहा कि कई बार वह उनकी बेटी उनसे पूछती है, ‘क्या आज आपने सीता जी के साथ शूट किया?’ रणबीर ने बताया कि घर और काम के बीच का यह तालमेल उनके लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं है। रणबीर कपूर ने बताया कि इस फिल्म का हिस्सा बनना उनके लिए बेहद खास है, क्योंकि यह उनके पिता बनने के समय के साथ मेल खाता है। एक तरफ रणबीर सेट पर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ वे घर जाकर अपनी बेटी को रामायण की कहानियां सुनाते हैं।

रणबीर बोले- हमारे DNA में है रामायण की कहानी

रणबीर का मानना है कि साढ़े तीन साल की बच्ची की यह जिज्ञासा दिखाती है कि रामायण हमारी संस्कृति और डीएनए का हिस्सा है। उनके मुताबिक यह हमारे सबकॉन्शियस में बसा हुआ है और इसके लिए बहुत कुदरती रूप से प्यार आता है। रणबीर कपूर ने कहा कि वह चाहते हैं कि यह भारतीय महागाथा ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंचे। हाल ही में हनुमान जयंती के मौके पर मेकर्स ने फिल्म का पहला टीजर वीडियो (राम) रिलीज किया था। इस फर्स्ट लुक वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। मेकर्स का लक्ष्य इसे दुनिया भर के सिनेमाघरों में IMAX फॉर्मेट में रिलीज करना है।

फिल्म की स्टार कास्ट और पर्दे के पीछे की टीम

प्राइम फोकस स्टूडियो के बैनर तले बन रही ‘रामायण’ को प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा एक ग्लोबल थिएटर एक्सपीरियंस बनाने में जुटे हैं। इस फिल्म के लिए ऑस्कर विनर VFX कंपनी DNEG और यश की ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस’ ने हाथ मिलाया है। स्टार कास्ट की बात करें तो रणबीर कपूर ‘भगवान राम’ के रूप में, सई पल्लवी ‘सीता’ के रूप में और KGF स्टार यश ‘रावण’ की भूमिका में नजर आएंगे। इनके अलावा सनी देओल ‘हनुमान’ और रवि दुबे ‘लक्ष्मण’ का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म को दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN