Home  लाइफस्टाइल समाचार Ramadan Mubarak 2026: टॉप 25+ विशेज, मैसेज और शायरियां, अपनों को भेजें...

Ramadan Mubarak 2026: टॉप 25+ विशेज, मैसेज और शायरियां, अपनों को भेजें पाक महीने की मुबारकबाद!

9
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Ramadan Mubarak 2026: लोग एक दूसरे को शुभकामनाएं भेजकर इस पवित्र महीने की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आप भी अपने दोस्तों रिश्तेदारों को रमजान की बधाइयां भेज सकते हैं। यहां हम आपके लिए कुछ चुनिंदा संदेश ले कर आए हैं।

इस्लाम धर्म में रमजान का महीना बहुत ही पाक माना जाता है। ये इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना होता है, जिसे दुनिया भर के मुसलमान रोजा, नमाज और आपसी भाईचारे के रूप में मनाते हैं। रमजान में अल्लाह की इबादत करने के साथ-साथ आत्मचिंतन और मन की शुद्धि पर भी जोर दिया जाता है। इस पाक महीने में एक दूसरे के प्रति बैर भुलाकर अपने मन को भी पाक-पवित्र किया जाता है। लोग एक दूसरे को शुभकामनाएं भेजकर इस पवित्र महीने की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आप भी अपने दोस्तों रिश्तेदारों को रमजान की बधाइयां भेज सकते हैं। यहां हम आपके लिए कुछ चुनिंदा संदेश ले कर आए हैं, जो आपके अपनों के चेहरे पर मुस्कान ले आएंगे।

1) मुबारक को आपको खुदा

की दी यह जिंदगी

खुशियों से भरी रहे

आपकी यह जिंदगी

गम का साया कभी

आप पर ना आए

दुआ है हमारी- आप

सदा यूं ही मुस्कुराएं!

रमजान की शुभकामनाएं!

2) इस मुकद्दस महीने के दरमियान

आपका ईमान मजबूत हो

आपका जहन रोशन हो

और आपकी रूह पाक हो

रमजान 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!

3) सबर और इबादत का महीना,

रमजान का चांद रोशन हो गया,

रहमतों का मौसम बरसने लगा,

रब से यही दुआ है हमारी

आपके घर में खुशियों का बसेरा हो सदा!

रमजान 2026 की शुभकामनाएं!

4) चांद की रोशनी बिखर गई है आसमान में,

खुशियों का माहौल है सारे जहान में,

हर कोई अल्लाह की इबादत कर रहा है,

ऐसी बरकत छाई है रमजान में!

रमजान का चांद मुबारक हो!

5) तेरा घर ही मक्का-मदीना बन जाए,

तू खुदा का सबसे पाक इंसान कहलाए,

कुछ इस तरह का चमत्कार

इस साल रमजान दिखाए!

6) आपको और आपके परिवार को रमज़ान की ढेर सारी मुबारकबाद। अल्लाह आपकी सभी दुआओं को कबुल करे और इस पाक महीने में खुशिया दे।

Ramadan Mubarak!

7) चांद से रोशन हो रमज़ान तुम्हारा

इबादत से भरा हो रोज़ा तुम्हारा

हर दुआ और नमाज़ कबूल हो तुम्हारी

यही अल्लाह से है दुआ हमारी!

Happy Ramadan 2026!

8) रमजान में तमन्नाएं आपकी

सब पूरी हो जाएं

आपका मुकद्दर हो इतना रौशन कि

आमीन कहने से सारी दुआएं कबूल हो जाएं!

Happy Ramadan 2026!

9) रमज़ान में हो जाए सबकी मुराद पूरी

मिले सबको ढ़ेरों खुशियां और न रहे कोई

आरजू अधूरी

Ramadan Mubarak!

10) सुनो फिर रमजान आ गया है

खुदा की बरकतें और रहमत ले कर

रमजान मुबारक हो!

11) ना रहेगा ये सदा,

कुछ ही दिन का मेहमान है

रहमत से भर लो झोलियां,

आ रहा माह-ए-रमज़ान है!

Happy Ramadan 2026!

12) बे-जुबान को जब वो जुबान देता है

परहें को फिर वो कुरान देता है

बक्शने पर आए जब उम्मत के गुनाहोंं को

तोहफे में गुनहगारों को रमज़ान देता है

Ramadan Mubarak!

13) चांद सूरज और तारे

कहने आए हैं तुमको सारे

रमज़ान में रोजे की मांगो दुआ

और समझो हर सपना पूरा हुआ

रमज़ान मुबारक!

14) रमजान का चांद देखा,

रोजे की दुआ मांगी,

रोशन सितारा देखा,

आप की खैरियत की दुआ मांगी,

रमजान मुबारक हो!

15) रमजान की आमद है

रहमतें बरसाने वाला महीना है

आओ आज सब खताओं की माफी मांग लें

दर-इ-तौरबा खुला है इस महीने में

Happy Ramadan 2026!

16) खुशियां नसीब हो जन्नत नसीब हो

तू चाहे जिसे वो तेरे करीब हो

कुछ इस तरह हो करम अल्लाह का

मक्का-मदीना की जियारत नसीब हो

आपको माह-ए-रमजान की मुबारकबाद!

Happy Ramadan 2026!

17) फरियादों की झोली कभी खाली नहीं जाएगी,

अल्लाह का नाम लेने से हर मुराद पूरी हो जाएगी,

पढ़ते रहिए नमाज हर दिन,

हर सांस में खुशियां रम जाएगी।

Happy Ramadan 2026!

18) बेजुबान को जब वो जुबान देता है

पढ़ने के फिर वो कुरान देता है

बक्शने पर आए जब उम्मत के गुनाहों को

तोहफे में गुनहगारों को रमजान देता है।

रमजान मुबारक 2026!

19) कभी इफ्तार का इंतजार नहीं रहता है,

हर दम मन अल्लाह-अल्लाह कहता है,

रमजान एक ऐसा पावन महीना है,

खुदा हर किसी की दुआ कबूलता है

रमजान मुबारक 2026!

20) गुल ने गुलशन से गुलफाम भेजा है

सितारों ने आसमान से सलाम भेजा है

मुबारक हो आपको रमज़ान का महीना

ये पैगाम हमनें सिर्फ आपको भेजा है

Happy Ramadan 2026!

21) किसी का ईमान कभी रोशन ना होता

आगोश में मुसलमान के अगर कुरान ना होता

दुनिया ना समझ पाती कभी भूख और प्यास की कीमत

अगर 12 महीनों मे 1 रमजान न होता!

रमजान मुबारक!

22) चुपके से चांद की रोशनी छू जाए आपको

धीरे से ये हवा कुछ कह जाए आपको

दिल से जो चाहते हो मांग लो खुदा से

हम दुआ करते है मिल जाए वो आपको

Happy Ramadan 2026!

23) आसमान पे नया चाँद है आया,

सारा आलम खुशी से जगमगाया,

हो रही है सहर-ओ-इफ्तार की तैयारी,

सज रही हैं दुवाओं की सवारी,

पूरे हों आपके दिल के सभी अरमान,

मुबारक हो आप सब को प्यारा रमजान।

Happy Ramadan 2026!

24) रमजान आया आया है, रमजान आया है,

रहमतों की बरकतों का महीना आया है,

लूट लो नेकियाँ जितना लूट सकते हो,

पूरे एक साल में ये ऑफर का महीना आया है।

Ramadan Mubarak!

25) चाँद की पहली दस्तक पर

चांद मुबारक कहते हैं,

सबसे पहले हम आपको

रमजान मुबारक कहते हैं।

Happy Ramadan 2026!

26) चाँद की रोशनी बिखर गई है आसमान में,

खुशियों का माहौल है सारे जहान में,

हर कोई अल्लाह की इबादत कर रहा है,

ऐसी बरकत छाई है रमजान में।

Happy Ramadan 2026!

27) कुछ इस कदर पाक हो रिश्ता

तेरे मेरे दरमियां

जैसे तकरीब-ए-ईद और

रमजान का महीना

हैप्पी रमजान 2026!

SOURCE : LIVE HINDUSTAN