Home  लाइफस्टाइल समाचार Ram Navami 2026 Wishes: भए प्रगट कृपाला दीनदयाला… राम नवमी पर अपनों...

Ram Navami 2026 Wishes: भए प्रगट कृपाला दीनदयाला… राम नवमी पर अपनों को भेजें टॉप 15+ शुभकामनाएं!

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अब चूंकि डिजिटल युग है तो फोन पर बैठे-बैठे आप एक प्यारा सा संदेश भेजकर श्री राम नवमी की शुभकामनाएं अपने करीबियों को भेज सकते हैं। यहां कुछ बड़े ही प्यारे, भक्ति भाव से भरे शुभकामना संदेश दिए गए हैं, जिनमें से कोई भी आप चुन सकते हैं।

नवरात्रि का समापन नवमी तिथि के साथ होता है। हिंदू धर्म में ये दिन बेहद ही खास माना जाता है क्योंकि मान्यता के अनुसार इसी दिन भगवान श्रीराम का अवतरण भी हुआ था। राम भक्तों के लिए ये दिन विशेष महत्व रखता है। पूजा-पाठ, रामचरितमानस की चौपाइयां और राम नाम के भजन-कीर्तन की गूंज घरों और मंदिरों में सुनाई देती है। साथ ही भक्तजन एक दूसरे को राम नवमी की शुभकामनाएं भी देते हैं। अब चूंकि डिजिटल युग है तो फोन पर बैठे बैठे आप एक प्यारा सा संदेश भेजकर श्री राम नवमी की शुभकामनाएं अपने करीबियों को भेज सकते हैं। यहां कुछ बड़े ही प्यारे, भक्ति भाव से भरे शुभकामना संदेश दिए गए हैं, जिनमें से कोई भी आप चुन सकते हैं।

1) राम जी की ज्योति से नूर मिला है,

सबके दिलो को सुरूर मिला है,

जो भी गया राम जी के द्वार,

कुछ न कुछ जरूर मिला है।

राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं!

2) जिनके मन में श्री राम है,

भाग्य में उसके वैकुण्ठ धाम है,

उनके चरणो में जिसने जीवन वार दिया,

संसार में उसका कल्याण है।

राम नवमी की हार्दिक बधाई।

3) राम नवमी का पर्व है आया,

खुशियां लेकर साथ है लाया.

जप लो राम का प्यारा नाम,

जीवन में आएगी नई बहार।

राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं!

4) श्री रामचंद्र कृपालु भज मन

हरण भवभय दारुणाम

नवकंज लोचन, कंज मुख कर

कंज, पद कंजारुणम

राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं!

5) मंगल भवन अमंगल हारी,

द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी,

राम सिया राम, सिया राम,

जय जय राम।

रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं!

6) क्रोध को जिसने जीता हैं

जिनकी भार्या सीता है

जो भरत, शत्रुघ्न, लक्ष्मण के हैं भ्राता

जिनके चरणों में हैं हनुमंत लला

वो पुरुषोतम राम है।

ऐसे मर्यादा पुरुषोत्तम राम को कोटि-कोटि प्रणाम है

राम नवमी की हार्दिक बधाई।

7) गुणवान तुम बलवान तुम,

भक्तों को देते हो वरदान तुम,

भगवान तुम हनुमान तुम,

मुश्किल को कर देते आसान तुम।

राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

8) राम जी की महिमा निराली है,

हर दिल में उनसे ही दीवाली है।

आपके जीवन में खुशियां भर जाएं,

राम नवमी आई मंगलमय वाली है।।

आपको राम नवमी 2026 की ढेर सारी शुभकामनाएं!

9) श्रीराम का नाम है सबसे प्यारा,

हर दुख में देता है ये हमें सहारा।

आपके घर में खुशियों की बरसात हो,

भगवान राम से बने आज सुख का किनारा।

राम नवमी 2026 की ढेर सारी शुभकामनाएं।

10) राम नाम में जादू निराला है,

हर दिल को देता ये उजाला है।

आपके जीवन में खुशियां ही आए,

दिन आज राम नवमी वाला है।।

आपको राम नवमी 2026 की ढेर सारी शुभकामनाएं!

11) मन में बसाओ श्रीराम का विचार,

खुशियों से भर जाएगा आपका संसार।

आपको और आपके परिवार को राम नवमी 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।

12) राम नवमी का दिन होता है खास,

भर दे जीवन में एक नई आस।

आपको और आपके परिवार को राम नवमी 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।

13) श्रीराम का नाम जो दिल से पुकारे,

उसके जीवन में खुशियों के सज जाएं सितारे।

आपको और आपके परिवार को राम नवमी 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!

14) राम नाम का जो करे जाप,

मिट जाए उसकी जिंदगी के संताप।

आपको और आपके परिवार को राम नवमी 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!

15) भए प्रगट कृपाला दीनदयाला,

कौसल्या हितकारी ।

हरषित महतारी, मुनि मन हारी,

अद्भुत रूप बिचारी।।

राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं!

16) राम का नाम लो, दिल को सुकून मिलेगा,

हर काम में एक रास्ता मिलेगा,

बस भरोसा बनाए रखना,

सब ठीक अपने आप हो जाएगा।

राम नवमी की शुभकामनाएं।

17) निकली है सज धज के राम जी की सवारी

लीला है सदा राम जी की न्यारी न्यारी

राम नाम है सदा सुखदायी सदा हितकारी

रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं!

SOURCE : LIVE HINDUSTAN