Home मनोरंजन समाचार Rajpal Yadav LIVE Updates: आज होगी राजपाल यादव की बेल पर दूसरी...

Rajpal Yadav LIVE Updates: आज होगी राजपाल यादव की बेल पर दूसरी बार सुनवाई, चुका दिए इतने करोड़

9
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/16/1200x900/16th_feb_rajpal_yadav_1771213640204_1771213648710.jpg

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case Bail Hearing Live Updates: राजपाल यादव अभी तिहाड़ जेल में बंद हैं। आज दिल्ली हाई कोर्ट में उनकी बेल पर सुनवाई होने वाली है। पढ़िए उनकी बेल से जुड़ा हर अपडेट।

Rajpal Yadav Bail Hearing Live Updates: राजपाल यादव 5 फरवरी से तिहाड़ जेल में बंद हैं। आज दिल्ली हाई कोर्ट में उनकी बेल पर दोबारा सुनवाई होने वाली है। सुनवाई से पहले उनकी पत्नी राधा यादव ने उनकी हालत पर एक छोटा-सा अपडेट शेयर करते हुए कहा, ‘जहां तक ​​मुझे पता है, वह ठीक हैं। हमारा पूरा परिवार इस समय एक साथ है। हम उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से मिल रहे सपोर्ट और प्यार के लिए शुक्रगुजार हैं।’

क्या है मामला?

-यह मामला साल 2010 का है। राजपाल ने फिल्म ‘अता पता लापता’ (2012) बनाने के लिए दिल्ली की मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से ₹5 करोड़ उधार लिए थे। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फेल हो गई और दोनों पार्टियों के बीच पैसों का लेकर झगड़ा हुआ।

-साल 2018 में, एक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने एक्टर को नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत चेक बाउंस होने का दोषी ठहराया था और उन्हें छह महीने की जेल की सजा सुनाई थी।

-साल 2019 में एक सेशन कोर्ट ने भी इस सजा को बरकरार रखा था। ऐसे में राजपाल यादव ने सेशन कोर्ट के फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। हाई कोर्ट ने राजपाल यादव को बकाया चुकाने के लिए काफी समय दिया। हालांकि, वह अपना कर्जा नहीं चुका पाए। ऐसे में उन्हें 4 फरवरी को सरेंडर करने के ऑर्डर दिए। राजपाल यादव ने 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया और एक इमोशनल बयान दिया। उन्होंने कहा कि न उनके पास पैसा है और न कोई दोस्त।

LIVE UPDATES

10:30 AM: Rajpal Yadav Bail Hearing Live Updates – प्रियदर्शन आए सपोर्ट में

जाने-माने फिल्ममेकर प्रियदर्शन भी राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए हैं। मिड-डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, डायरेक्टर ने राजपाल यादव को अपनी आने वाली फिल्म में कास्ट करने और उन्हें उनकी फीस से ज्यादा पेमेंट देने का वादा किया है। प्रियदर्शन ने कहा, ‘मुझे उसकी प्रॉब्लम पता थी इसलिए मैं अपनी हर फिल्म में राजपाल को साइन कर रहा था। मैंने उसे ऐड फिल्मों में भी पुश किया। बेचारे, पढ़ाई कम की है इसलिए इतनी बड़ी गलती हो गई। वरना इंसान अच्छा है।’

10:00 AM: Rajpal Yadav Bail Hearing Live Updates – कैसे हैं राजपाल यादव?

राजपाल यादव की पत्नी ने रविवार को मीडिया को बताया कि जहां तक उन्हें पता है राजपाल यादव ठीक हैं और पूरा परिवार उनके साथ है।

9:45 AM: Rajpal Yadav Bail Hearing Live Updates – राजपाल यादव के वकील का पूरा बयान

राजपाल यादव के वकील ने कहा था, ‘ओरिजिनल ₹5 करोड़ का मामला था, लेकिन अब वो ₹11 करोड़ का हो गया है। अब तक, हमने इस केस में ₹2.5 करोड़ दे दिए हैं। पहले रजिस्ट्री में करीब ₹1 करोड़ जमा किए गए थे और हम आज ₹25 लाख का चेक भी लाए थे। हमें जो भी मदद मिल रही है, हम उसे कोर्ट में जमा करने के लिए तैयार हैं। अब बस यही सवाल है कि सोमवार को कोर्ट क्या फैसला करता है।’

9:30 AM: Rajpal Yadav Bail Hearing Live Updates – राजपाल यादव चुका दिए इतने करोड़

राजपाल यादव के वकील भास्कर उपाध्याय ने 12 फरवरी के दिन कोर्ट के आदेश के बाद मीडिया को बताया था कि राजपाल यादव ने 2.5 करोड़ रुपये चुका दिए हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN