Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/12/1200x900/12th_feb_rajpal_yadav__1770867499962_1770867506371.jpgसंक्षेप:
Rajpal Yadav Live updates: राजपाल यादव के आज रिहा होने की उम्मीद जताई जा रही है। इंडस्ट्री और उनके परिवार की नजर राजपाल यादव की बेल पर आने वाले कोर्ट के फैसले पर टिकी हुई है।
8एक्टर राजपाल यादव सात दिनों से तिहाड़ जेल में हैं और आज (12 फरवरी, 2026) उनकी बेल पर सुनवाई होनी है। राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आज राजपाल यादव बेल पर टेम्पररी रिहा हो जाएंगे। इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी बताया कि राजपाल यादव की मदद करने के लिए सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन, डेविड धवन, सोनू सूद समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स सामने आए हैं।
राजपाल यादव कई सालों से इस कानूनी लड़ाई में फंसे हुए हैं। दरअसल, उनके कई सारे चेक बाउंस हो गए हैं। उन्हें लगभग 9 करोड़ रुपये के लोन चुकाना है। हालांकि वह कोर्ट के बार-बार समय देने पर भी लोन की किश्त नहीं चुका पाए। ऐसे में दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें 4 फरवरी को सरेंडर करने का आदेश दिया था। हालांकि, राजपाल यादव ने 5 फरवरी को सरेंडर किया और तिहाड़ जेल के एक अधिकारी से रोते हुए कहा, ‘सर, क्या करूं? मेरे पास पैसे नहीं हैं। और कोई उपाय भी नहीं दिख रहा… सर, यहां हम सब अकेले हैं। कोई दोस्त नहीं है। मुझे इस मुश्किल से अकेले ही निपटना होगा।’
LIVE Updates
10:35 AM – Rajpal Yadav Bail Live Update: रिहा हो गए राजपाल?
कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि राजपाल यादव को रिहा कर दिया गया है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। कहा ये भी जा रहा है कि राजपाल रिहा होने के बाद 19 फरवरी को अपने बड़े भाई श्रीपाल यादव की बेटी की शादी में बतौर चीफ गेस्ट शामिल होंगे।
10:15 AM – Rajpal Yadav News: मीका सिंह ने डोनेट किए 11 लाख
सिंगर मीका सिंह ने एक्टर और कॉमेडियन राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में मदद करने के लिए 11 लाख रुपये देने का ऐलान किया है।
10:00 AM – Rajpal Yadav Bail Live Updates: मदद करने कौन-कौन आया?
सोनू सूद ने राजपाल यादव को अपनी अगली फिल्म में रोल ऑफर किया है और एडवांस में साइनिंग अमाउंट देने की बात कही है। एक्टर के मैनेजर ने बताया कि सलमान खान और अजय देवगन जैसे एक्टर्स और फिल्ममेकर डेविड धवन भी मदद के लिए आगे आए हैं।
9:45 AM – Rajpal Yadav Bail Live Updates: राजपाल यादव के दोस्त का बयान
राजपाल यादव के दोस्त पदम सिंह ने कहा, ‘अगर उन्हें समय दिया जाए, तो उनमें हर किसी का एक-एक रुपया चुकाने की काबिलियत है, और वह ऐसा करेंगे। उनके इरादे बिल्कुल साफ हैं।’
9:25 AM – Rajpal Yadav Bail Live Updates: पत्नी का पहला बयान
राजपाल यादव की दूसरी पत्नी राधा यादव ने पीटीआई से कहा, ‘हर कोई उनके साथ खड़ा है। इंडस्ट्री ने उनका साथ दिया है। मदद के लिए आगे आने वाले सभी लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद।’
9:00 AM – Rajpal Yadav Bail Live Updates: मैनेजर ने बताया कब हो सकती है रिहाई?
राजपाल यादव पिछले सात दिनों से तिहाड़ जेल में हैं। उनके मैनेजर ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने पहले ही बेल की एप्लिकेशन जमा कर दी थी। आज दिल्ली हाई कोर्ट में उनकी बेल पर सुनवाई होने वाली है। उन्हें उम्मीद है कि आज राजपाल यादव रिहा हो जाएंगे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



