Home  लाइफस्टाइल समाचार Quotes of the Day: जीवन को देखने का नजरिया बदल देंगे ओशो...

Quotes of the Day: जीवन को देखने का नजरिया बदल देंगे ओशो के ये 10 अनमोल विचार, जरूर पढ़ें!

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Quotes of the Day: लाइफ में आप किसी भी मोड़ पर हों, ओशो के विचार पढ़ने से आपका चीजों को देखने का नजरिया काफी बदल जाता है। तो चलिए आज के दिन की शुरुआत उन्हीं के अनमोल विचारों के साथ करते हैं।

ओशो रजनीश एक प्रसिद्ध भारतीय दार्शनिक और आध्यात्मिक गुरु थे। उनका जन्म 11 दिसंबर को मध्य प्रदेश के कुचवाड़ा में हुआ। विलक्षण प्रतिभा के धनी इस बालक ने आगे चलकर लोगों को इतना प्रभावित किया कि आज भी लोग उनके विचारों से आकर्षित हुए बिना नहीं रह पाते। खासतौर से युवाओं को ओशो के विचार काफी पसंद आते हैं क्योंकि ये किसी धर्म या पंथ से नहीं, बल्कि जीवन और तथ्य से जुड़े हुए होते हैं। लाइफ में आप किसी भी मोड़ पर हों, ओशो के विचार पढ़ने से आपका चीजों को देखने का नजरिया काफी बदल जाता है। तो चलिए आज के दिन की शुरुआत उन्हीं के अनमोल विचारों के साथ करते हैं।

दूसरों से प्रतियोगिता बंद करें

हमें किसी के भी साथ किसी भी तरह की प्रतियोगिता करने की कोई जरूरत नहीं है। हम जैसे हैं अच्छे हैं। हमें अपने आप को स्वीकार करना आना चाहिए।

‘लोग क्या कहेंगे’ की परवाह छोड़ें

जिंदगी में आप जो करना चाहते हैं वो जरूर कीजिए। ये मत सोचिए कि लोग क्या कहेंगे। क्योंकि लोग तो तब भी कुछ कहते हैं, जब आप कुछ नहीं करते।

क्या वाकई खुलकर जी रहे हैं आप?

प्रश्न ये नहीं है कि क्या मृत्यु के बाद भी जिंदगी रहेगी। प्रश्न तो ये है कि क्या आप मृत्यु से पहले जिंदगी जी सकेंगे।

प्रेम में स्वतंत्रता जरूरी है

प्रेम की असली सीमा पूरी स्वतंत्रता है। किसी भी रिश्ते के खत्म होने का मुख्य कारण स्वतंत्रता नहीं होना है।

कल करे जो आज कर..

जो भी किया जा सकता है, उसी वक्त पर किया जा सकता है। जिसे आप कल पर छोड़ रहे हैं, जान लें आप करना नहीं चाहते हैं।

जीवन है खुलकर जीने का नाम

जो व्यक्ति वास्तव में ध्यानी है वह खेलपूर्ण होगा। जीवन उसके लिए मस्ती है, जीवन एक खेल, एक लीला है। वह जीवन का परम आनंद लेता है, वह गंभीर नहीं होता, विचारपूर्ण होता है।

शांति पाने का सूत्र अशांति को स्वीकार करना

शांति पाने की कोशिश ना करें। अशांति को स्वीकार कर लेंगे तो आप शांत हो जाएंगे। फिर दुनिया में कोई आपको अशांत नहीं कर सकता। अगर मैं अशांति के लिए राजी हूं तो मुझे कौन अशांत कर सकता है।

अपना मूल्य जानें

जिस दिन तुम्हें अपना मूल्य पता लग गया, उस दिन के बाद तुम्हें किसी के द्वारा की गई प्रशंसा या निंदा से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

सोच समझकर चुनें अपनी लड़ाई

हम जिसके लिए लड़ते हैं, वही हो जाते हैं। जब हम सुंदरता के लिए लड़ते हैं तो सुंदर हो जाते हैं। सत्य के लिए लड़ते हैं तो सत्य हो जाते हैं। श्रेष्ठ के लिए लड़ते हैं तो श्रेष्ठ बन जाते हैं।

सत्य तो भीतर ही छिपा है

सत्य कोई ऐसी चीज नहीं है, जिसे बाहर खोजा जाए। यह कुछ ऐसा है, जिसे अंदर महसूस किया जाना चाहिए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN