Home  लाइफस्टाइल समाचार Quotes OF the Day: असफल रास्तों से निकालें सफलता की राह, रतन...

Quotes OF the Day: असफल रास्तों से निकालें सफलता की राह, रतन टाटा की इन 10 बातों को रखें याद

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Quotes OF the Day: लाइफ में आगे बढ़ना और सक्सेज पानी है तो कुछ मोटिवेशन और सही गाइडलाइन मिलना जरूरी होता है। सही मार्गदर्शन की तलाश में हैं तो रतन टाटा के इन मशहूर लाइनों को जरूर पढ़ लें जो फेलियर को समझकर सफल होने में मदद करती है। 

सफलता हर इंसान को चाहिए। पर, सफल होने के लिए कौन सा रास्ता सही है अक्सर लोग पहचानने में गलती कर देते हैं। इसलिए लाइफ में सही मार्गदर्शन जरूरी है, जैसे रतन टाटा की कुछ लाइनें, जो आपको लाइफ में आगे बढ़ने, कुछ करने और साथ ही साथ सक्सेज होने में मदद करेगी। रतन टाटा के कई कोट्स फेमस हैं ऐसे ही 10 फेमस कोट्स जो सफलता की राह दिखाने में मदद करेंगे।

रतन टाटा के सुविचार

1) ‘हस सभी के पास समान योग्यता नहीं है, लेकिन हमारे पास अपनी प्रतिभा को विकसित करने के लिए समान अवसर हैं।’ इसलिए आगे बढ़ें और खुद को योग्य बनाने पर फोकस करें।

2) रतन टाटा का कहना है कि ” मैं सही फैसले लेने में विश्वास नहीं करता, मैं फेसले लेता हूं और फिर उन्हें सही साबित कर देता हूं।” इसका मतलब है कि अपनी कोशिशों को हमेशा जारी रखना, जिस भी को करने का फैसला किया है उसे थककर छोड़ने की बजाय टिककर उसे पूरा करना चाहिए। तभी आपके फैसले सही दिखेंगे नहीं तो हर फैसला गलती लगेगा।

3) लोहे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता… यह काम खुद उसका ही जंग कर सकता है।

ठीक उसी तरह, किसी व्यक्ति को उसकी मानसिकता के अलावा कोई और नष्ट नहीं कर सकता।

4) जीवन में आगे बढ़ने के लिए उतार-चढ़ाव जरूरी हैं,

यहां तक कि ई सी जी में भी एक सीधी रेखा का मतलब कि हम जीवित नहीं हैं।

5) अगर लोग आप पर पत्थर फेंकते हैं तो पत्थरों का उपयोग अपना महल बनाने में कर लें।

6) आपको अपने सभी शिक्षक सख्त और डरावने लगते होंगे, क्योंकि आपका पाला अभी तक बॉस नाम के प्राणी से सामान नहीं हुआ है।

7) हर व्यक्ति में कुछ विशेष प्रतिभाएं होती हैं, इसलिए सफलता पाने के लिए अपने गुणों की पहचना करनी चाहिए।

8) तुम्हारी गलती सिर्फ तुम्हारी है, तुम्हारी असफलता सिर्फ तुम्हारी है,

किसी को दोष मत दो

अपनी इस गलती से सीखो और आगे बढ़ो।

9) सांत्वना पुरस्कार केवल स्कूल में देखने को मिलता है,

कुछ स्कूलों में तो पास होने पर भी परीक्षा दे सकते हैं।

लेकिन बाहर की दुनिया के नियम अलग हैं, यहां हारने वाले को मौका नहीं मिलता।

10) जीवन के स्कूल में कक्षाएं और वर्ग नहीं होते हैं,

वहां महीनेभर की छुट्टी नहीं होती और कोई सिखाने वाला शिक्षक भी नहीं होता।

वहां सबकुछ आपको खुद करना पड़ता हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN