Home  लाइफस्टाइल समाचार Quotes of the day: 500 रूपए से करोड़ों के सम्राज्य तक… धीरूभाई...

Quotes of the day: 500 रूपए से करोड़ों के सम्राज्य तक… धीरूभाई अंबानी के विचारों में छिपा है सक्सेस का राज!

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

धीरूभाई अंबानी का जीवन उतार-चढ़ावों से भरा रहा, लेकिन उनकी दूरदर्शी सोच और जज्बे का ही कमाल था कि आज रिलायंस इंडस्ट्रीज इस मुकाम पर है। आज के दिन की शुरुआत उन्हीं के विचारों के साथ करते हैं, जो आप में नया जोश भर देंगे और सोचने का अलग नजरिया भी देंगे।

कहते हैं जिन लोगों में वाकई कुछ कर दिखाने का जज्बा होता है, उनके लिए हालात कोई मायने नहीं रखते। रिलायंस इंडस्ट्रीज के संस्थापक धीरूभाई अंबानी के जीवन को देखकर इस बात में कोई शक नहीं होता। आज रिलायंस दुनिया की सबसे बड़ी और प्रभावशाली कंपनियों में से एक है। लेकिन इसकी शुरुआत धीरूभाई अंबानी ने बहुत ही साधारण ढंग से की थी। पिता शिक्षक थे और आर्थिक तंगी का आलम ये था कि उन्हें हाईस्कूल के बाद अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी। फल बेचने जैसे छोटे-मोटे काम भी किए, फिर यमन जा कर पेट्रोल पंप पर नौकरी भी की। साल 1958 में जब भारत लौटे तो महज 500 रुपए में रिलायंस की शुरुआत की, जो आज दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियों में से एक है। तो चलिए आज के दिन की शुरुआत उन्हीं के विचारों के साथ करते हैं, जो आप में नया जोश भर देंगे और सोचने का अलग नजरिया भी देंगे।

धीरूभाई अंबानी के प्रेरणादायक विचार

1) हम सभी जीवनभर संघर्ष करते हैं, क्योंकि जो हम चाहते हैं वो हम नहीं पाते। मैंने जीवन में एक बहुत जरूरी बात सीखी है कि कैसे अपने लक्ष्य को लेकर जिद्दी बनें रहें, उम्मीद ना छोड़ें, क्योंकि हम पहले ही प्रयास में सफल नहीं होते।

2) कठिनाइयों में भी अपने लक्ष्य को पाने की कोशिश करते रहना चाहिए। कठिनाइयों को मौके में बदलें। असफलता के बावजूद अपना मनोबल ऊंचा रखें। आखिर में आपको सफलता मिलनी ही है।

3) वे लोग जो सपने देखने की ताकत रखते हैं, वे दुनिया को जीतने की ताकत भी रखते हैं।

4) बड़ा सोचो, दूर की सोचो जल्दी सोचो क्योंकि विचारों पर किसी एक का अधिकार नहीं है।

5) यदि आप अपने सपने पूरे नहीं करते हैं, तो कोई दूसरा आपको इस्तेमाल कर के अपने सपने पूरा करता है।

6) अगर आपको अपने रास्ते पर भरोसा है, इस पर चलने की हिम्मत है, इस रास्ते की हर कठिनाइयों पर जीत हासिल करने की शक्ति है, तो आपका कामयाब होना निश्चित है।

7) किसी काम को अंतिम तिथि तक कर देना काफी नहीं है। मैं अंतिम तिथि से पहले कर देने की अपेक्षा करता हूं।

8) आप गरीब पैदा हुए तो इसमें आपका कोई दोष नहीं। लेकिन अगर आप गरीब मरे तो इसमें आप ही का दोष है।

9) किसी भी चीज़ के बढ़ने की कोई सीमा नहीं है। इसलिए स्वयं को बार-बार संशोधित कीजिए और नई कल्पना कीजिए। कल्पनाएं ही किसी भी सफलता का प्रमुख कारण है।

10) अधिकतर लोग सोचते हैं कि अवसर को प्राप्त करना भाग्य पर निर्भर है। मैं मानता हूँ कि अवसर हम सभी के चारों ओर हैं। कुछ लोग उन्हें पकड़ लेते हैं और बाकी केवल खड़े रहते हैं और अवसरों को जाने देते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN