Home  लाइफस्टाइल समाचार Quotes of the Day: दर्द, प्रेम और परिक्षा.. देवी चित्रलेखा जी के...

Quotes of the Day: दर्द, प्रेम और परिक्षा.. देवी चित्रलेखा जी के 10 विचार आसान कर देंगे जीवन की कई मुश्किलें!

9
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Quotes of the Day: देवी चित्रलेखा जी ने जीवन के कई पहलुओं पर अपने विचार साझा किए हैं। खासतौर से जब आपको लग रहा हो कि आपकी लाइफ में कुछ ठीक नहीं चल रहा, सारा दुख आपको ही क्यों मिल रहा है, तो ऐसे में देवी जी के विचार पढ़ने से चीजें काफी हद तक समझ में आनी लगती हैं।

देवी चित्रलेखा जी आज के समय की प्रसिद्ध कथावाचिका हैं। उनके प्रवचन आध्यात्मिकता से तो जुड़े ही होते हैं, साथ ही उनमें जीवन जीने के ऐसे सूत्र भी मिल जाते हैं जो किसी भी मुश्किल में सही रास्ता दिखाने का काम करते हैं। देवी चित्रलेखा जी ने जीवन के कई पहलुओं पर अपने विचार साझा किए हैं। खासतौर से जब आपको लग रहा हो कि आपकी लाइफ में कुछ ठीक नहीं चल रहा, सारा दुख आपको ही क्यों मिल रहा है, तो ऐसे में देवी जी के विचार पढ़ने से चीजें काफी हद तक समझ में आनी लगती हैं। दरअसल जीवन उतना मुश्किल नहीं है बस हमारा माइंडसेट ही वैसे तैयार नहीं होता। देवी चित्रलेखा जी के विचार जीवन के प्रति आपके इसी नजरिए को बदलकर रख देंगे।

देवी चित्रलेखा जी के ये विचार बदल देंगे आपकी सोच

1) जिंदगी की कठिनाई से भाग जाना आसान होता है,

जिंदगी में हर पहलु इम्तिहान होता है।

डरने वालों को कुछ नहीं मिलता है जिंदगी में,

लेकिन लड़ने वालों के कदमों में जहान होता है।

2) मैंने जिंदगी से पूछा, तू सबको इतना दर्द क्यों देती है?

तो जिंदगी ने हंसकर जवाब दिया, मैं तो सबको खुशियां ही देती हूं।

लेकिन यहां एक की खुशी ही, दूसरों का दर्द बन जाती है।

3) लोगों को संतुष्ट करते-करते,

तुम्हारा सारा जीवन बीत जाएगा।

लेकिन तुम सबको संतुष्ट नहीं कर पाओगे,

इसलिए ऐसे कर्म करो, जिससे ईश्वर संतुष्ट हो।

4) सबको गिला है कि बहुत कम मिला है,

लेकिन जरा सोचकर देखिए कि जितना आपको मिला है,

भला उतना कितनों को मिला है?

5) बहुत मुश्किल नहीं हैं, जिंदगी की सच्चाई को समझना।

जिस तराजू पर आप अक्सर दूसरों को तोलते हैं ना,

बस एक बार के लिए आप वहां अपने आप को रखकर देख लीजिए।

6) निंदाओ को अगर सकारात्मक भाव देखा जाए, तो वे हमारे विकास का सबसे बड़ा आधार बन सकती हैं।

7) मैंने पूछा गोविंद से कैसे करूं तेरी पूजा, बोले- ‘तू मुस्कुरा और दूसरों को मुस्कुराने की वजह दे, बस हो गई तेरी पूजा’!

8) इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितना धीरे-धीरे चलते हैं। जीत आपकी है जब तक आप रुकते नहीं।

9) जो इंसान दूसरों के बारे में सोचता है,

उसमें भगवान का वास होता है!

और जो सिर्फ अपने ही बारे में सोचता है,

वो माया का दास होता है!

10) यदि प्रेम को समझना है,

तो तन की नहीं

मन की आँखें खोलो

क्योंकि सच्चा प्रेम,

रूप से नहीं

भाव से जुड़ा हुआ होता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN