Source :- LIVE HINDUSTAN
Quotes Of The Day: लाइफ में आगे बढ़ने, सक्सेज पाने के लिए महान लोगों की बातों को भी जरूर सुनना चाहिए। ये ना केवल सक्सेज पाने में मदद करते हैं बल्कि आपको सही राह पर चलना भी सिखाते हैं। महान लोगों की लिखी ये लाइनें आपको सफलता का पाठ पढ़ाएंगी।
जीवन में आगे बढ़ना है सफलता हासिल करनी है तो खुद को पॉजिटिव रखने के साथ ही महान लोगों के विचारों से प्रभावित करना चाहिए। ऐसे महान लोग जो सफल होने और आगे बढ़ने के लिए कुछ बातों किताब में लिख गए। ऐसी बातें पढ़ें, समझें और उसे जीवन में उतारें। जिससे सक्सेज आपके पास हो लेकिन साथ ही किसी को नुकसान ना पहुंचे। एसिएंट ग्रीस के दार्शनिक अरस्तु ने बोला था कि काम में आनंद आने से काम में पूर्णता आती है।” अरस्तू का मानना था कि किसी काम में पूरी तरह से तल्लीन रहने से संतुष्टि और उत्कृष्टता मिलती है। लाइफ में आगे बढ़ने और सक्सेज पाने के लिए पढ़ें महान लोगों के ये विचार।
हर अजनबी में एक सबक छिपा होता है, बस देखने की नजर चाहिए।”
हर चुनौती एक सबक छुपाती है। बस आपको उसे देखने वाली आंख की जरूरत है।
‘सपनों की उड़ान वही भरते हैं, अकेले पंख हौसलों से बनते हैं।’
जो लोग सपने देखने की हिम्मत रखते हैं, उनके पंख साहस से बने होते हैं। ऐसे लोगों को किसी के साथ की जरूरत नहीं होते वो अकेले ही अपने सपनों को पूरा करने की क्षमता रखते हैं।
जॉन मैक्सवेल ने कहा है कि ‘सफल और असफल लोगों की क्षमताओं में बहुत अंतर नहीं होता है। वे अपनी क्षमता तक पहुंचने के लिए अपनी इच्छाओं में भिन्न होते हैं।’ इसका मतलब है कि सफलतता चाहने वाले इंसान की सोच और इच्छाएं असफल इंसान से बिल्कुल अलग होती हैं।
जॉन लब्बॉक विज्ञान के एक मशहूर लेखक थे, उन्होनों लिखा कि महत्वपूर्ण बात यह नहीं है कि हर बच्चे को सिखाया जाए, बल्कि हर बच्चे को सीखने की इच्छा दी जानी चाहिए।
‘अगर सूरज की तरह जलना है तो रोज उगना सीखो’
सूरज की पूजा होती है क्योंकि वो हर दिन एक सा काम करता है, लोगों को अपनी रोशनी देता और रोज उगता है। जीवन में आगे बढ़ना है मेहनत करना है तो हर रोज करो। जिससे आगे बढ़ सको।
जिंदगी एक आईना है, ये तभी मुस्कुराएगी जब हम मुस्कुराएंगे
इसका मतलब है कि जैसा हम एक्शन करेंगे बदले में वैसा ही रिएक्शन मिलेगा। लाइफ में किसी को खुशी देने पर बदले में आपको भी कोई ना कोई खुशी जरूर देगा।
‘जिंदगी में हर मौके का फायदा उठाओ पर किसी की मजबूरी का नहीं, अगर जिंदगी मौका देती है तो धोखा भी देती है।’
लाइफ में आगे बढ़ना है तो छोटे से छोटे मौके को भी हाथ से ना जाने दें और उसका उपयोग करें। लेकिन ध्यान रहे किसी की मजबूरी का फायदा उठाकर, किसी को नुकसान पहुंचाकर सक्सेज ना मिले। ऐसी सक्सेज आपको दुख पहुंचाएगी।
शिक्षा की जड़ें कड़वी होती है लेकिन फल मीठा होता है-
एंशिएंट ग्रीस के दार्शनिक अरस्तु ने कहा था शिक्षा भले ही कड़वी हो लेकिन उसके फल मीठे होते हैं। आज जो चीजें सीखने में बुरी लगती हैं कल उनके परिणाम सुखद लगते हैं।
अवसर की प्रतीक्षा में मत बैठो। आज का अवसर ही सबसे अच्छा है।
सही समय का इंतजार करने से अवसर नहीं मिलता बल्कि जब जिस समय आप अपने काम को करना शुरू कर देते हैं वहीं आपके लिए सबसे अच्छा समय होता है। जो सफलता दिलाने में मदद करता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



