Home  लाइफस्टाइल समाचार Quote of the day: जिंदगी में पाना चाहते हैं अपार सफलता? तो...

Quote of the day: जिंदगी में पाना चाहते हैं अपार सफलता? तो कल्पना चावला की 7 बातें बांध लें गांठ

15
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Quote Of The Day: हरियाणा के करनाल से निकलकर अंतरिक्ष तक का सफर तय करने वाली कल्पना चावला पूरी दुनिया के लिए आज भी अलग मिसाल हैं। कल्पना चावला ने साबित कर दिया कि सपनों को पूरा किया जा सकता है और उसके लिए जगह छोटी या बड़ी नहीं होती। 

हरियाणा के करनाल से निकलकर अंतरिक्ष तक पहुंचने वाली कल्पना चावला (Kalpana Chawla) ने साबित कर दिया कि सपनों की कोई सीमा नहीं होती। छोटे शहर की एक साधारण लड़की ने अपने बड़े सपनों और कड़ी मेहनत के दम पर दुनिया के आसमान में भारत का नाम रोशन किया। कल्पना चावला की कहानी सिर्फ अंतरिक्ष यात्रा की नहीं है, बल्कि यह कहानी है आत्मविश्वास, जिज्ञासा और अटूट हिम्मत की। उन्होंने एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और आगे चलकर अमेरिका में अपने सपनों को नई दिशा दी। चुनौतियां आईं, संघर्ष हुए, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। उनका मानना था कि अगर आप अपने लक्ष्य के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं, तो कोई भी दूरी ज्यादा नहीं होती। कल्पना चावला हर किसी के लिए प्रेरणा बन गईं और आज भी लोग उनकी बातों को मोटिवेट होने के लिए सुनना पसंद करते हैं। अगर आप भी जिंदगी में अपार सफलता हासिल करना चाहते हैं, तो कल्पना चावला की कुछ बातों को गांठ बांध लें।

कल्पना चावला की 7 खास बातें-

1- हिम्मत रखना है जरूरी

कल्पना चावला का कहना था कि सपने वही सच होते हैं, जिनके लिए आप किसी से भी लड़ने की हिम्मत और साहस रखें। अगर आपकी मंजिल अंतरिक्ष भी है, तो मेहनत और विश्वास आपको वहां तक पहुंचा सकते हैं।

2- जुनून पैदा करें

छोटे शहर या घर में पैदा होना आपकी पहचान नहीं तय करना बल्कि आपकी मेहनत और सोच आपको अलग पहचान दिलाती है। अगर आपको कुछ हासिल करना है, तो उसके लिए जुनून होना जरूरी है। जब तक जुनून के साथ आप किसी चीज के पीछे नहीं पड़ेंगे, तब तक वो चीज आपको हासिल नहीं होगी।

3- नामुमकिन कुछ नहीं

असंभव या नामुमकिन जैसे शब्द सिर्फ उन लोगों के लिए है, जो जिंदगी में कोशिश करने से पहले ही हार मानना चुनते हैं। जो लोग लगातार कुछ सीखते हैं, उनके लिए हर सीमा एक नई शुरुआत होती है। इसलिए किसी भी काम को करने से पहले उसके खराब परिणाम के बारे में ना सोचें।

4- सोच को खोलों

आसमान की ऊंचाई को छूना चाहते हो तो पहले अपने मन का डर खत्म करो और सोच के बंद दरवाजों को खोलों। जब सोच बड़ी होती है, तब आसमान छोटा लगने लगता है।

5- लक्ष्य के प्रति समर्पित

जब आप अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होते हैं, तो रास्ते की मुश्किलें आपको रोक नहीं सकतीं, बल्कि और मजबूत बना देती हैं। हमेशा लक्ष्य को तय करने के बाद उन्हें पूरा करने के लिए पूरी तरह से खुद को झोंक दो।

6- सपनों की उम्र

सपने देखने की कोई उम्र नहीं होती और सफलता जीवन के किसी भी पड़ाव में पा सकते हैं। जब भी ठान लो, वही सही समय है शुरुआत का और आपको सफल बनने से फिर कोई नहीं रोक सकता।

7- आत्मविश्वास की ताकत

असफलता अंत नहीं, एक सीख है जो अगली उड़ान को और सुरक्षित और मजबूत बनाती है। दुनिया आपको रोकने की कोशिश करेगी, लेकिन आपका आत्मविश्वास ही आपकी असली ताकत है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN