Home  लाइफस्टाइल समाचार Quote of the day: रतन टाटा की 9 प्रेरणादायक बातें बांध लें...

Quote of the day: रतन टाटा की 9 प्रेरणादायक बातें बांध लें गांठ, जिंदगी में मिलेगी सफलता की गारंटी

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

संक्षेप:

Quote of the day: रतन टाटा भारत के सफल कारोबारी में से एक रहे हैं। उनकी मेहनत, सादगी और बातों से लोग काफी प्रभावित थे। रतन टाटा ने लोगों को सफलता के की मूल मंत्र दिए हैं, जो हम आपको बताने जा रहे हैं।

देश के बड़े बिजनेसमैन और दरियादिल इंसान रतन टाटा भले ही आज हमारे बीच न हो लेकिन उनके विचार लोगों के दिलों में आज भी जिंदा हैं। रतन टाटा हमेशा सादगी पसंद करते थे और जीतोड़ मेहनत करने पर विश्वास रखते थे। वह जिंदगी भर आदर्श, विचार और सिद्धांतों के हिसाब से चलें और उसी से उन्हें सफलता मिली। रतन टाटा के कुछ ऐसे विचार हैं, जिनके मार्ग पर अगर आप चलें तो जिंदगी में सफलता जरूर मिलेगी। चलिए रतन टाटा के कुछ मोटिवेशनल कोट्स आपको पढ़ाते हैं, जिनसे आप सफलता के कुछ टिप्स ले सकते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रतन टाटा के 9 मोटिवेशनल कोट्स-

1- दोष देना बुरा है

अगर आप किसी काम में असफल होते हैं, तो वो आपकी जिम्मेदारी होनी चाहिए। उसका दोष आप किसी और को न दें। तुम्हारी गलती सिर्फ तुम्हारी है, तुम्हारी असफलता सिर्फ तुम्हारी है, अपनी गलती से सीख लो और आगे बढ़ो।

2- सफलता का शॉर्टकट नहीं

एक रात में कोई प्रेसिडेंट नहीं बनता और न ही कोई सफलता के शिखर पर पहुंचता है। इसके लिए अथक मेहनत करनी पड़ती है। कॉलेज खत्म होते ही 5 आंकड़े वाली सैलरी के बारे में मच सोचना, इसे धीरे-धीरे पा सकोगे।

3- फैसले लें

रतन टाटा कहते थे मैं सही फैसले लेने में विश्वास नहीं करता, मैं फैसले लेता हूं और फिर उन्हें सही बनाता हूं। अगर आप कोई फैसला नहीं लेंगे, तो गलत-सही होने का सवाल नहीं होगा। इसलिए फैसलों को सही बनाएं या फिर गलत होने पर उनसे सीख लें।

4- साथ चलो

अगर तेज चलना या भागना है तो अकेले चलो लेकिन अगर दूर तक जाना है, तो लोगों के साथ चलो। मतलब अगर आपको सफलता हासिल करनी है, तो इसमें लोगों का साथ लेकर चलें और फिर उन्हें श्रेय दें। अकेले आप ज्यादा देर तक नहीं चल पाओगे।

5- कमजोर न बनो

रतन टाटा का कहना है कि किसी व्यक्ति को कोई और नहीं, उसका अपना नजरिया ही कमजोर बनाता है। अगर आप अपने प्रति नजरिया अच्छा रखेंगे, तो सभी आपको उसी नजर से देखेंगे। वरना लोग आपको कमजोर समझ लेंगे।

6- लोगों को इग्नोर करो

अगर कोई आपको कुछ कह रहा है या आपके ऊपर पत्थर फेंक रहा है, तो उस पत्थर से अपना महल बनाओ। उनकी बातों को सुनो और सफलता पाने का निश्चय करो। लोगों की बातों पर रिएक्ट करने में समय बर्बाद न करें।

7- स्ट्रगल जरूरी है

अगर जिंदगी बिल्कुल सिंपल-सादी चल रही है, तो मतलब आप कुछ कर नहीं कर रहे हैं। जिंदगी में उतार-चढ़ाव बेहद जरूरी है और स्ट्रगल होना भी। तभी आप सफल हो सकते हैं।

8- धैर्य रखो

सफलता पानी है, तो धैर्य और निरंतरता का रास्ता अपनाओ। जिन लोगों के अंदर पेशेंस नहीं होता, वह सफल नहीं हो सकते। किसी भी चीज को पाने के लिए मेहनत और लगन जरूरी है, जो आपको सफल बनाएगी।

9- जीवन का आनंद

सफलता पाना जिंदगी का हिस्सा है, इसके लिए मेहनत करते हुए जीवन का आनंद लें। आप इंसान हैं, कोई रोबोट नहीं। जिंदगी में मजे भी लीजिए और मेहनत भी कीजिए। इससे आप सफल होने के साथ खुश भी रहेंगे।

ये भी पढ़ें:जया किशोरी की ये 10 बातें बांध लें गांठ, बदल जाएगी जिंदगी को लेकर सोच

SOURCE : LIVE HINDUSTAN