Home  लाइफस्टाइल समाचार Quote of the Day: मैरिड लाइफ को खुशहाल बनाए रखती हैं 5...

Quote of the Day: मैरिड लाइफ को खुशहाल बनाए रखती हैं 5 बातें, नित्यानंद दास ने शेयर किए परफेक्ट मंत्र

22
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

एक सफल शादी की नींव इन 5 चीजों पर ही टिकी हुई होती है। अगर इन बातों को जीवन का हिस्सा बना लिया जाए, तो रिश्ते में कड़वाहट के लिए कोई जगह नहीं बचती। आइए जानते हैं परफेक्ट रिलेशनशिप के लिए क्या हैं ये 5 मंत्र।

रिश्तों की डोर बेहद नाजुक होती है, जिसकी मजबूती बनाए रखने के लिए सिर्फ प्यार ही नहीं बल्कि सम्मान और आपसी समझ की भी उतनी ही जरूरत होती है। अकसर देखा जाता है कि लोग पार्टनर से प्यार होते हुए भी छोटी-छोटी गलतियों की वजह से अपने रिश्ते को निरस और कमजोर बना देते हैं। जो आगे चलकर उनके रिश्ते के टूटने का कारण बन जाता है। अगर आप पार्टनर के साथ अपना रिश्ता मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो आध्यात्मिक गुरु नित्यानंद दास ने वैवाहिक जीवन को खुशहाल और जीवंत बनाए रखने के लिए 5 ऐसे व्यावहारिक मंत्र शेयर किए हैं, जो आज के समय में हर कपल के लिए बेहद जरूरी हैं। उनके अनुसार, एक सफल शादी की नींव इन 5 चीजों पर ही टिकी हुई होती है। अगर इन बातों को जीवन का हिस्सा बना लिया जाए, तो रिश्ते में कड़वाहट के लिए कोई जगह नहीं बचती। आइए जानते हैं परफेक्ट रिलेशनशिप के लिए क्या हैं ये 5 मंत्र।

1. गुस्से में भी पार्टनर का सम्मान बनाएं रखें ( Respect in Anger)

रिश्ते में आपसी सोच के ना मिलने पर विवाद होना स्वाभाविक है, लेकिन गुस्से में एक-दूसरे का अपमान करना आपके रिश्ते की नींव को हिला सकता है। समय गुजर जाता है लेकिन अपशब्द और अपमानजनक व्यवहार मन पर ऐसे घाव छोड़ते हैं जो कभी नहीं भरते। हमेशा याद रखें कि व्यक्ति से लड़ें, उसके सम्मान से नहीं। किसी समस्या के प्रति अपने नजरिए को खुलकर पार्टनर के सामने रखें। आपसी बातचीत करके किसी एक नतीजे पर पहुंचने की कोशिश करें।

2. पारदर्शिता और साझा फैसले ( No Secrets, Shared Decisions)

इस बात का खास ख्याल रखें कि विश्वास हर रिश्ते के लिए ऑक्सीजन की तरह काम करता है। अपने रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए पार्टनर से कोई राज न छिपाएं, क्योंकि राज जब खुलते हैं तो भरोसा टूट जाता है। अपने छोटे-बड़े फैसले खुलकर एक दूसरे के साथ शेयर करें, इससे पार्टनर को जुड़ाव और महत्व महसूस होता है।

3. अपनी कोशिशों से रिश्ते में बनाए रखें फ्रेशनेस ( Efforts and Intimacy)

शादी के कुछ सालों बाद अक्सर कपल्स रिश्ते में ताजगी बनाए रखने के लिए प्रयास करना छोड़ देते हैं। प्यार को ताजा बनाए रखने के लिए छोटे-छोटे जेस्चर्स, सरप्राइज और आपसी घनिष्ठता (Intimacy) को बनाए रखना जरूरी है। रिश्ता एक पौधे की तरह है, जिसे हर दिन सींचना पड़ता है।

4. समस्याओं का तुरंत समाधान (Solve Issues Today)

अगर आप चाहते हैं कि आपके रिश्ते में कभी भी कोई गलतफहमी या कड़वाहट ना आए तो आपसी नाराजगी को कभी भी बिस्तर पर लेकर न जाएं। मनमुटाव को जितना खींचा जाता है, वह आपके रिश्ते में उतनी ही बड़ी दीवार खड़ी कर देता है। कोशिश करें कि दिन भर की समस्याओं को उसी दिन बातचीत से सुलझा लें ताकि अगली सुबह एक नई और सकारात्मक शुरुआत हो सके।

5. सार्वजनिक सम्मान (Public Respect)

दूसरों के सामने या परिवार के बीच एक-दूसरे का सम्मान करना आपके निजी प्रेम को और अधिक सुरक्षित और मजबूत बनाता है। जब आप समाज में अपने पार्टनर को मान देते हैं, तो इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और आपके प्रति उनका समर्पण और गहरा हो जाता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN