Home  लाइफस्टाइल समाचार Quote of the Day: जिंदगी की हर समस्या से मिलेगा छुटकारा, प्रेमानंद...

Quote of the Day: जिंदगी की हर समस्या से मिलेगा छुटकारा, प्रेमानंद जी महाराज की 10 बातों को बांध लें गांठ

9
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

प्रेमानंद जी महाराज के प्रवचनों को सुनने दूर-दूर से लोग आते हैं। उनके कुछ ऐसे विचार हैं, जिन्हें अगर जीवन में गांठ बांध लिया जाए, तो आप सफल और खुश रह सकते हैं। चलिए उनके कुछ विचार यहां पढ़ें-

वृंदावन में निवास कर रहे प्रेमानंद जी महाराज के भक्ति भाव और प्रवचनों को सुनने के लिए लोग दूर से आते हैं। प्रेमानंद जी महाराज सभी को सही मार्गदर्शन देते हैं और जिंदगी के हर सुख-दुख में हिम्मत से काम लेने की सलाह देते हैं। उनका कहना है कि जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते ही हैं और इनसे कोई नहीं बच सकता। लेकिन अगर आप जीवन के कष्टों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो प्रेमानंद जी महाराज की कुछ बातों को अपने दिल-दिमाग में जरूर बिठा लें। उनके कुछ विचार हैं, जो हर व्यक्ति को जीवन में गांठ बांध लेने चाहिए। उनके इन विचारों से आप जीवन में सफल भी हो सकते हैं और हर समस्या का समाधान भी निकाल सकते हैं।

प्रेमानंद जी महाराज के अनमोल विचार-

1- अच्छे कर्म करो

प्रेमानंद जी महाराज के मुताबिक कोई भी व्यक्ति तुम्हें दुख नहीं देता है। यह तुम्हारे कर्मों का फल होता है, जो उस व्यक्ति के द्वारा मिलता है। इसलिए हमेशा अच्छे कर्म करने चाहिए, जिससे वह लौटकर खुशी के रूप में मिले।

2- सच्चाई का रास्ता

जीवन में सच की राह पर चलने वाले व्यक्ति की बुराई अवश्य होती हैं। लेकिन कभी भी इनसे घबराना नहीं चाहिए। यह बुराई आपके बुरे कर्मों का नाश करती है। हमेशा सच की राह का दामन पकड़कर रखना।

3- ईश्वर के सौंप दो

आप जैसे भी हो स्वयं को ईश्वर को समर्पित कर दो। हमारा यह जीवन उनका दिया हुआ है। आज हमारे पास जितने भी संसाधन हैं, वो सभी ईश्वर की कृपा है। हम जिसका भोग कर रहे है, यह सबकुछ ईश्वर का है। ऐसे विचार के साथ व्यक्ति को कर्म करना चाहिए।

4- सत्य बोलो

हमेशा जिंदगी में सच बोलो और सच से घबराना नहीं है। सत्य का मार्ग हमेशा आपको सुखी रखेगा और किसी भी समस्या से मुक्ति देगा।

5- प्रेम करना सीखो

प्रेम सबसे बड़ा धर्म है, इसके जरिए व्यक्ति एक-दूसरे से जुड़ता है। यही नहीं प्रेम ईश्वर की भक्ति करने की प्रेरणा भी देता है। प्रेम आप किसी व्यक्ति से करो या जानवर से पूरे मन से करो।

6- धैर्य रखें

धैर्य के साथ किसी भी कार्य को करना शुरू करो और फिर उसे पूरा करो। अधीर होकर किसी भी कार्य को करोगे तो वह कभी पूरा नहीं होगा और खराब हो जाएगा।

7- उद्देश्य बनाओ

जीवन में लक्ष्य जब तक नहीं होगा, तब तक रास्ता नहीं मिलेगा। लक्ष्य कैसा भी हो चाहे ईश्वर की भक्ति हो या फिर किसी सफलता की ओर बढ़ना हो।

8- वर्तमान जियो

वर्तमान में जीने से मन की शांति मिलती है और भूत-भविष्य के बारे में सोचने से सिर्फ दुख मिलता है। दोनों ही सिर्फ भ्रम होते हैं। इसलिए हमेशा वर्तमान में जीने की कोशिश करें।

9- सकारात्मक सोच

जीवन में हमेशा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ो और नकारात्मक विचारों को दिमाग में बिल्कुल भी आने मत दो। सकारात्मक सोच से प्रगति होती है।

10- सेवा और सम्मान

जीवन में सफलता और खुशी चाहिए तो मां-बाप की सेवा करो और बड़ों का सम्मान करना सीखो। किसी का अनादर करना उसे दुख देने जैसा है, जो हमारे बुरे कर्मों में शामिल होता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN