Home व्यापार समाचार Q4 अपडेट से गदगद निवेशक, 4% चढ़ा शेयर, सोने का करोबार करती...

Q4 अपडेट से गदगद निवेशक, 4% चढ़ा शेयर, सोने का करोबार करती है कंपनी

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Kalyan Jewellers India Ltd Share Price: कंपनी के शेयरों की कीमतों में आज 4% की तेजी दर्ज की गई है। कंपनी के शेयरों में उछाल के पीछे की वजह Q4 बिजनेस अपडेट है। 

Kalyan Jewellers India Ltd Share Price: ज्वैलर्स का उत्पादन करने वाली कंपनी कल्याण ज्वैलर्स लिमिटेड के शेयरों में आज की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों की कीमतों में आज 4 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। इस उछाल के पीछे की वजह कंपनी का बिजनेस अपडेट है।

कंपनी के रेवन्यू में 64% का इजाफा

कल्याण ज्वैलर्स ने दी जानकारी में बताया है कि सालाना आधार पर उनका रेवन्यू 64 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी का टॉप लाइन ग्रोथ 42 पूरे वित्त वर्ष में 42 प्रतिशत रहा है। बता दें, कंपनी का इंडिया ऑपरेशंस में 65 प्रतिशत अधिक रहा है। वहीं, पूरे वित्त वर्ष में कंपनी के बिजनेस रेवन्यू में 43 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की गई है। इंटरनेशनल ऑपरेशंस से कंपनी का रेवन्यू 45 प्रतिशत बढ़ा है।

मार्च तिमाही में कंपनी ने 24 शो रूम जोड़े हैं। 31 मार्च 2026 तक के डाटा के अनुसार कंपनी पास कुल 507 शो रूम हैं। जिसमें 342 शो रूम भारत में हैं। वहीं, 38 शो रूम मिडिल ईस्ट में है। दो अमेरिका में और 1 यूके में है।

शेयरों में 4% तक की तेजी

कल्याण ज्वैलर्स लिमिटेड के शेयर बीएसई 434.10 रुपये के लेवल पर खुला था। बीएसई में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 4 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों का भाव दिन में 437.45 रुपये के इंट्रा-डे हाई पहुंच गया था।

बीते एक हफ्ते में इस कंपनी के शेयरों की कीमतों में 10.79 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। बीते एक साल में स्टॉक का भाव 14.39 प्रतिशत गिरा है। कंपनी का 52 वीक हाई 617.30 रुपये और 52 वीक लो लेवल 347.65 रुपये का है। कंपनी का मार्केट कैप 42977 करोड़ रुपये का है।

5 साल में 495 प्रतिशत बढ़ा है

दो साल में कंपनी के शेयरों का भाव 3.37 प्रतिशत गिरा है। तीन साल में कंपनी के शेयरों का भाव 299 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, 5 साल में Kalyan Jewellers के शेयरों की कीमतों में 495 प्रतिशत की तेजी दर्ज की है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN