Home व्यापार समाचार PPF से बनेगी लाइफटाइम पेंशन! बिना पैसा निकाले हर महीने होगी मोटी...

PPF से बनेगी लाइफटाइम पेंशन! बिना पैसा निकाले हर महीने होगी मोटी कमाई, ये है फॉर्मूला

18
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

PPF एक सुरक्षित और भरोसेमंद निवेश विकल्प है, जिसमें नियमित निवेश करके आप लंबी अवधि में ₹1 करोड़ से अधिक का फंड बना सकते हैं। अगर इस फंड पर 7.1% ब्याज दर लागू रहती है, तो निवेशक बिना मूल रकम को छुए हर महीने करीब ₹61,000 की इनकम प्राप्त कर सकता है। आइए इसका फॉर्मूला जानते हैं।

अगर आप बिना जोखिम के एक स्थिर पेंशन जैसा इनकम सोर्स बनाना चाहते हैं, तो PPF (Public Provident Fund) आपके लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है। यह सरकार समर्थित स्कीम न सिर्फ सुरक्षित है, बल्कि इसमें मिलने वाला 7.1% ब्याज भी लंबे समय में बड़ा फंड बनाने में मदद करता है। खास बात यह है कि सही रणनीति अपनाकर आप PPF से ₹1 करोड़ से ज्यादा का कॉर्पस बना सकते हैं और सिर्फ ब्याज से हर महीने करीब ₹61,000 की इनकम हासिल कर सकते हैं, वो भी बिना मूल रकम को छुए हुए। आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये कैसे संभव है, तो आइए सरल भाषा में इसका इसका फॉर्मूला जानते हैं।

इस रणनीति की शुरुआत डिसिप्लिन्ड इन्वेस्टमेंट से होती है। अगर आप हर साल PPF में अधिकतम ₹1.5 लाख निवेश करते हैं और इसे लगातार 25 साल तक जारी रखते हैं, तो कंपाउंडिंग का जादू धीरे-धीरे आपके निवेश को बढ़ाकर करीब ₹1.03 करोड़ तक पहुंचा सकता है। PPF का लॉक-इन पीरियड 15 साल होता है, लेकिन आप इसे 5-5 साल के ब्लॉक में आगे बढ़ा सकते हैं, जिससे आपका पैसा और बढ़ता रहता है।

क्या है पेंशन फॉर्मूला?

अब समझिए असली पेंशन फॉर्मूला। जब आपका कॉर्पस ₹1.03 करोड़ हो जाता है और आप आगे नया निवेश बंद कर देते हैं, तब भी आपको इस पर ब्याज मिलता रहेगा। 7.1% की दर से इस रकम पर सालाना करीब ₹7.32 लाख का ब्याज मिलेगा। अगर इसे महीने में बांटें, तो यह करीब ₹60,989 यानी लगभग ₹61,000 प्रति माह बनता है, यानी आपका पैसा सुरक्षित भी रहता है और आपको हर महीने एक स्टेबल इनकम भी मिलती रहती है।

हालांकि, एक जरूरी बात ध्यान रखने वाली है कि PPF से निकासी साल में एक बार ही की जा सकती है। इसलिए आपको सालाना मिलने वाले ब्याज को निकालकर खुद ही उसे महीने के हिसाब से मैनेज करना होगा।

PPF एक ऐसा निवेश है, जो धैर्य और अनुशासन के साथ आपको करोड़पति भी बना सकता है और रिटायरमेंट के बाद नियमित आय का मजबूत सहारा भी है। अगर आप लॉन्ग टर्म में सुरक्षित और टैक्स-फ्री रिटर्न चाहते हैं, तो यह रणनीति आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। (S&C-livemint)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN