Home व्यापार समाचार PNB ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, 16 अप्रैल से बंद हो जाएगा...

PNB ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, 16 अप्रैल से बंद हो जाएगा खाता, आज ही कर लें यह काम

10
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

PNB Account Holders Alert: सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने ग्राहकों को बड़ा अलर्ट जारी किया है।

PNB Account Holders Alert: सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने ग्राहकों को बड़ा अलर्ट जारी किया है। बैंक ने साफ कहा है कि जिन खातों में लंबे समय से कोई लेन-देन नहीं हुआ है, यानी जो अकाउंट इनऑपरेटिव हो चुके हैं, उन्हें जल्द से जल्द KYC अपडेट करना होगा। अगर ग्राहक 15 अप्रैल 2026 तक KYC पूरा नहीं करते हैं, तो बैंक 16 अप्रैल 2026 के बाद ऐसे खातों को बिना किसी अतिरिक्त सूचना के बंद कर सकता है।

क्या है नियम

दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के मुताबिक, कोई भी सेविंग या करंट अकाउंट तब “इनऑपरेटिव” माना जाता है, जब उसमें लगातार दो साल तक ग्राहक की ओर से कोई ट्रांजैक्शन नहीं होता। ऐसे अकाउंट्स को सुरक्षा कारणों से मॉनिटर किया जाता है और समय-समय पर KYC अपडेट जरूरी होता है, ताकि फ्रॉड या गलत इस्तेमाल को रोका जा सके।

KYC अपडेट करना है जरूरी

अगर आपका अकाउंट इनऑपरेटिव हो गया है, तो उसे दोबारा एक्टिव करना अब पहले से आसान हो गया है। ग्राहक अपने होम ब्रांच या किसी भी अन्य ब्रांच में जाकर KYC अपडेट कर सकते हैं। इसके अलावा, कई बैंक अब V-CIP (वीडियो KYC) जैसी डिजिटल सुविधा भी दे रहे हैं, जिससे घर बैठे ही KYC पूरा किया जा सकता है। हालांकि, अकाउंट तभी एक्टिव होगा जब बैंक KYC नियमों की पूरी जांच कर लेगा।

कैसे करें अकाउंट को एक्टिव

अकाउंट को एक्टिव करने के लिए ग्राहक को कुछ जरूरी ट्रांजैक्शन भी करने होते हैं। इसमें पैसे जमा करना या निकालना (फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन) शामिल है। वहीं नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन जैसे बैलेंस चेक करना, चेकबुक या कार्ड के लिए रिक्वेस्ट देना, या ट्रांजैक्शन लिमिट बदलना भी मददगार हो सकता है। इन सभी गतिविधियों में 2-फैक्टर ऑथेंटिकेशन होता है, जिससे अकाउंट की सुरक्षा बनी रहती है।

अगर आप अपने होम ब्रांच से अकाउंट एक्टिव कराना चाहते हैं, तो आपको एक रिक्वेस्ट लेटर और नए KYC डॉक्यूमेंट्स जमा करने होंगे। वहीं, नॉन-होम ब्रांच में भी यह काम हो सकता है, बशर्ते आपका आधार वेरिफिकेशन बायोमेट्रिक तरीके से पूरा हो चुका हो। इसके बाद बैंक वेरिफिकेशन कर अकाउंट को दोबारा ऑपरेटिव बना देता है और आप सामान्य तरीके से लेन-देन कर सकते हैं।

कुल मिलाकर, अगर आपका PNB अकाउंट लंबे समय से इस्तेमाल में नहीं है, तो इसे हल्के में न लें। समय रहते KYC अपडेट कर लें, वरना आपका अकाउंट बंद हो सकता है और बाद में उसे दोबारा चालू कराना झंझट भरा हो सकता है। इसलिए बेहतर है कि आखिरी तारीख से पहले ही जरूरी प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN