Home व्यापार समाचार PM Kisan 22nd Installment Live: पीएम किसान की 22वीं किस्त आज कब...

PM Kisan 22nd Installment Live: पीएम किसान की 22वीं किस्त आज कब आएगी

23
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Drigraj Madheshia| लाइव हिन्दुस्तान | Fri, 13 Mar 2026 10:31 AM IST
हमें फॉलो करें

PM Kisan 22nd Installment Live: पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के ऐलान से पहले, केंद्र सरकार ने देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खाते में 18,640 करोड़ रुपये से अधिक की राशि डालने का फैसला किया है। यह राशि प्रधानमंत्री किसान निधि की 22वीं किस्त के रूप में दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस किस्त को शुक्रवार, 13 मार्च 2026 को गुवाहाटी से 5 बजे के आसपास जारी करेंगे, जो चुनाव वाले राज्य असम में है।

13 Mar 2026, 10:31:19 AM IST

PM Kisan 22nd Installment Live: 22वीं किस्त नहीं आई तो क्या करें?

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त अगर नहीं आती है तो आप पीएम किसान योजना के टोल फ्री नंबर 1800-115-526 पर भी संपर्क कर सकते हैं। यहां से आपकी मदद की जाएगी।

13 Mar 2026, 10:28:47 AM IST

PM Kisan 22nd Installment Live: पीएम किसान 22वीं किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें?

ऐसे चेक करें अपना खाता

– पहले पीएम किसान (PM Kisan) की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।

– यहां आपको राइट साइड पर ‘Farmers Corner’ का विकल्प मिलेगा

– यहां ‘Beneficiary Status’ के ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां नया पेज खुल जाएगा।

– नए पेज पर आधार नंबर के जरिए आप चेक कर सकते हैं कि आपके अकाउंट में पैसे आये या नहीं।



13 Mar 2026, 10:06:32 AM IST

PM Kisan 22nd Installment Live: साढ़े चार लाख करोड़ के पार पहुंचा किसानों को दिया गया कुल लाभ

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस राशि को जारी करने की तारीख की घोषणा करते हुए कहा कि यह कदम किसानों के प्रति केंद्र सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि 22वीं किस्त के जारी होने के साथ ही, अब तक हस्तांतरित की गई कुल राशि 4.27 लाख करोड़ रुपये के ऐतिहासिक आंकड़े को पार कर जाएगी। मंत्री जी ने यह भी कहा कि वर्ष 2019 से अब तक 4.09 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे पात्र किसान परिवारों के खातों में भेजी जा चुकी है।



13 Mar 2026, 10:04:09 AM IST

PM Kisan 22nd Installment Live: 9.32 करोड़ किसानों के खाते में 18,640 करोड़ रुपये से अधिक आएंगे

पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के ऐलान से पहले, केंद्र सरकार ने देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खाते में 18,640 करोड़ रुपये से अधिक की राशि डालने का फैसला किया है। यह राशि प्रधानमंत्री किसान निधि की 22वीं किस्त के रूप में दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस किस्त को शुक्रवार, 13 मार्च 2026 को गुवाहाटी से जारी करेंगे, जो चुनाव वाले राज्य असम में है।



SOURCE : LIVE HINDUSTAN