Home व्यापार समाचार PM Kisan की 22वीं किस्त क्या होली से पहले आएगी, जानें किन...

PM Kisan की 22वीं किस्त क्या होली से पहले आएगी, जानें किन लोगों की नहीं आएगी

9
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

PM Kisan 22nd Installment Updates: पीएम किसान की 22वीं किस्त कब आएगी? क्या होली के पहले पीएम मोदी किसानों को 22वीं किस्त का तोहफा देंगे? ऐसे तमाम सवाल पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों के मन हैं।

PM Kisan 22nd Installment Updates: पीएम किसान की 22वीं किस्त कब आएगी? क्या होली के पहले पीएम मोदी किसानों को 22वीं किस्त का तोहफा देंगे? ऐसे तमाम सवाल पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों के मन हैं। अगर पिछले 3 साल के ट्रेंड को देखें तो यह किस्त होली के पहले भी मिल सकती है। दरअसल पीएम किसान की 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को जारी की गई थी। वैसे जहां तक 22वीं किस्त का सवाल है तो 31 मार्च के पहले जारी हो जानी चाहिए।

किसानों की उम्मीदें

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक चाय की दुकान पर आज किसान इसी बात को लेकर चर्चा में व्यस्त थे। पीएम किसान के लाभार्थी राधेश्याम कह रहे थे कि अगर पीएम किसान का पैसा होली से पहले मिल जाता तो त्योहार अच्छे से मना लेते। जबकि, मुजीब को ईद की चिंता थी। भोदा यादव का कहना था कि अगर समय से किस्त मिल जाए तो सरसों की फसल की कटाई देने में थोड़ी राहत मिल जाती।

ट्रेंड क्या कहता है

बता दें 2025 में 19वीं किस्त 24 फरवरी को जारी की गई थी। जबकि, 2024 में 16वीं किस्त 28 फरवरी को खातों में भेजी गई थी। अगर 2023 की बात करें तो 13वीं किस्त 27 फरवरी को ट्रांसफर हुई थी। ऐसे में बहुत हद तक संभव है कि पीएम किसान के लाभार्थियों को 22वीं किस्त होली से पहले मिल जाए। हालांकि, अभी तक सरकार की ओर से किस्त जारी करने के डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

दिसंबर-मार्च की किस्तों का ब्योरा

  • दिसंबर-मार्च 2019-20 में 82091667 किसानों के खातों में 2000-2000 की रकम पहुंची।
  • दिसंबर-मार्च 2020-21 में 9.84 करोड़ किसानों के खातों में 2000-2000 की रकम पहुंची।
  • दिसंबर-मार्च 2021-22 में 10.41 करोड़ किसानों के खातों में 2000-2000 की रकम पहुंची।
  • दिसंबर-मार्च 2023-24 में 9.04 करोड़ किसानों के खातों में 2000-2000 की रकम पहुंची।
  • दिसंबर-मार्च 2024-25 में 10.06 करोड़ किसानों के खातों में 2000-2000 की रकम पहुंची।

स्रोत: पीएम किसान वेब पोर्टल

कौन ले सकता है लाभ? किसकी रुकी किस्त

वे किसान जिन्होंने आधिकारिक वेबसाइट पर अपना ई-केवाईसी और पंजीकरण पूरा कर लिया है, वे इस सरकारी योजना का लाभ पाने के पात्र होंगे। वेबसाइट के मुताबिक कुछ मामलों में 21वीं किस्त रोक दी गई है। ये वे किसान हैं, जो योजना के ‘बहिष्करण मानदंड’ में आते हैं, जैसे…

· वे किसान जिन्होंने 1 फरवरी, 2019 के बाद जमीन खरीदी है।

· एक से अधिक परिवार के सदस्य (जैसे पति-पत्नी दोनों, या वयस्क और नाबालिग सदस्य) योजना के लाभ के लिए पंजीकृत हैं।

लेटेस्ट अपडेट कहां देखें?

22वीं किस्त से जुड़े सभी नवीनतम अपडेट आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर देखे जा सकते हैं। इस योजना की शुरुआत केंद्र सरकार ने साल 2019 में की थी। इस योजना के तहत, पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये तीन बराबर किस्तों में मिलते हैं। हर किस्त के रूप में किसानों को 2,000 रुपये की सहायता राशि दी जाती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN