Home व्यापार समाचार Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुआ कोई...

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुआ कोई बदलाव? यहां चेक करें अपने शहर का लेटेस्ट रेट

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Petrol Diesel Price Today: एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज कोई इजाफा नहीं किया गया है। आखिरी बार पेट्रोल और डीजल का रेट 3-3 रुपये शुक्रवार को बढ़ाया गया था। 

Petrol Diesel Price Today: आज रविवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है। कीमतें अपने पुराने स्तर पर ही बरकरार हैं। इससे पहले शुक्रवार को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में 3-3 रुपये का इजाफा किया था। बता दें, ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी करती हैं।

देश के अलग-अलग शहरों में क्या पेट्रोल का रेट? (Petrol Rates Today)

नई दिल्ली – 97.77 रुपये

मुंबई – 106.64 रुपये

कोलकाता – 108.74 रुपये

चेन्नई – 103.90 रुपये

गुरुग्राम – 98.29 रुपये

नोएडा – 98.04 रुपये

बेंगलुरू – 106.17 रुपये

भुवेश्वर – 104.75 रुपये

चंडीगढ़ – 97.27 रुपये

हैदराबाद – 110.89 रुपये

जयपुर – 108.19 रुपये

लखनऊ – 97.58 रुपये

पटना – 108.55 रुपये

तिरुअनंतपुरम् – 110.75 रुपये

डीजल की क्या है कीमत? (Diesel Price Today)

नई दिल्ली – 90.67 रुपये

मुंबई – 93.14 रुपये

कोलकाता – 95.13 रुपये

चेन्नई – 95.47 रुपये

गुरुग्राम – 90.77 रुपये

नोएडा – 91.31 रुपये

बेंगलुरू – 94.10 रुपये

भुवनेश्वर – 96.11 रुपये

चंडीगढ़ – 85.25 रुपये

हैदराबाद – 98.96 रुपये

जयपुर – 93.43 रुपये

लखनऊ – 90.87 रुपये

पटना – 94.63 रुपये

तिरुअनंतपुरम् – 99.63 रुपये

पेट्रोल और डीजल के अभी और बढ़ेंगे दाम? (Will Petrol Diesel price jump in future)

रिपोर्ट्स के अनुसार आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अभी और इजाफा किया जा सकता है। कच्चे तेल की कीमतों में जारी तेजी की वजह से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को पेट्रोल और डीजल पर भारी नुकसान हो रहा है। जिसको देखते हुए सरकार ने पेट्रोल और डीजल का रेट 3-3 रुपये बढ़ा दिया था। लेकिन घाटा इतना बड़ा है कि यह नाकाफी साबित हो रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल का रेट 10-10 रुपये तक बढ़ सकता है।

कच्चे तेल ने बढ़ाई टेंशन (Crude Oil Price)

इसी साल फरवरी के महीने में इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल का रेट 70 डॉलर प्रति बैरल था। जोकि युद्ध शुरू होने के बाद से ही 100 डॉलर प्रति बैरल के पार बना हुआ है। जिसकी वजह से तेल कंपनियों पर कीमतों को बढ़ाने का दबाव बढ़ रहा था।

हर रोज हो रहा था 1000 करोड़ रुपये का घाटा

कीमतों में इजाफा से पहले तेल कंपनियों को कच्चे तेल का अधिक रेट होने की वजह से 1000 करोड़ रुपये का नुकसान हर दिन हो रहा था। रिपोर्ट्स के अनुसार इस तिमाही में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को 57000 करोड़ रुपये तक का नुकसान उठाना पड़ सकता है।

प्राइवेट कंपनियों ने पहले ही खड़े कर दिए थे हाथ

सरकारी कंपनियों से बहुत पहले प्राइवेट कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा कर दिया था। शेल इंडिया और नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पिछले महीने ही बढ़ोतरी कर दी थी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN