Source :- LIVE HINDUSTAN
Symptoms Of Perimenopause: महिलाओं में पीरियड्स बंद होने यानि मेनोपॉज से पहले पेरिमेनोपॉज के लक्षण दिखते हैं। हॉट फ्लैशेज, पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं के बारे में तो सभी समझती हैं। लेकिन पेरिमेनोपॉज के कुछ बहुत ही अजीब लक्षण जो अगर दिख रहे तो समझ जाएं चल रहा पेरिमेनोपॉज फेज।
मेनोपॉज यानी माहवारी बंद होने की स्टेज। औसतन 45 से 55 साल की महिलाओं में मेनोपॉज होता है। जिसमे महिलाओं को पूरे एक साल तक लगातार पीरियड्स आने बंद हो जाते हैं। जिसकी वजह से शरीर में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। कई सारे फिजिकल और साइकोलॉजिकल लक्षण नजर आते हैं जैसे हॉट फ्लैशेज, मूड स्विंग, चिड़चिड़ापन, मोटापा, हड्डियों की कमजोरी, ऑर्थराइटिस, नींद की कमी, डिप्रेशन। ये सारे लक्षण लगभग सभी महिलाओं में देखने को मिलते हैं। लेकिन पीरियड्स बंद होने से पहले ही महिलाओं को कई सारे लक्षण दिखना शुरू हो जाते हैं। जिसे पेरिमेनोपॉज कहते हैं। पेरिमेनोपॉज के लक्षण कई बार इतने कॉमन और छोटे होते हैं कि ज्याादतर महिलाएं इन पर ध्यान ही नहीं देतीं। लेकिन न्यूट्रिशनिस्ट अमिता गदरे ने सोशल मीडिया पर पेरिमेनोपॉज से जुड़े इन छोटे-छोटे लक्षणों को शेयर किया है।
प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
पेरिमेनोपॉज क्या है
नाम से ही पता चल रहा कि ये मेनोपॉज से पहले की स्टेज है। जिसमे महिलाओं को अनियमित पीरियड्स, हॉट फ्लैशेज, मूड स्विंग्स जैसे लक्षण नजर आते हैं। आमतौर पर माना जाता है कि पेरिमेनोपॉज होने पर महिलाओं को केवल पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतें, गर्मी अचानक से महसूस होना, रात को पसीना आना, योनि में सूखापन, बार-बार पेशाब लगना और अनिद्रा की समस्या होती है। लेकिन पेरिमेनोपॉज के कुछ बहुत ही साधारण से लक्षण न्यूट्रिशनिस्ट से शेयर किए हैं। अमिता गदरे बताती हैं कि मेनोपॉज से जुड़ी जानकारी शेयर करने के लिए किए लाइव सेशन में करीब सौ से भी ज्यादा महिलाओं ने इन लक्षणों पर अपनी हामी भरी और उन्हें ये जानकर आश्चर्य हुआ कि उन्हें पता ही नहीं था कि ये सारी दिक्कतें पेरिमेनोपॉज से जुड़ी हैं।
पेरिमेनोपॉज के लक्षणों में गिनी जाती हैं ये समस्याएं
टेस्ट से जुड़ी दिक्कत, काफी सारी महिलाओं को टेस्ट से जुड़ी दिक्कतें महसूस होती है। उनकी जीभ पर नमक या मसाले का टेस्ट बाकी लोगों से डिफरेंट फील होता है।
गंध के प्रति ज्यादा सेंसेटिव
कई बार महिलाओं को कुछ अजीब सी गंध महसूस होती है अपने आसपास जबकि साथ में रह रहे लोगों को ऐसा कुछ महसूस नहीं होता।
कान में खुजली
कई बार महिलाओं को कान में खुजली महसूस होती है।
कान में सीटी बचना
टिनाइटिस की समस्या भी काफी सारी महिलाओं में होती है। जब उन्हें अचानक से कभी भी कान में सीटी की आवाज सुनाई देने लगती है।
यहां-वहां चोट के निशान
काफी सारी महिलाओं को अचानक से कभी शरीर पर काले-नीले गहरे धब्बे शरीर में उभरे हुए दिखते हैं। जिन्हें देखकर वो सोचती हैं कि वो कहीं गिरी नहीं ना उन्हें ठोकर लगी लेकिन ये चोट के निशान कहां से आ गए। दरअसल ये भी शरीर में पेरिमेनोपॉज के लक्षण होते हैं।
सेल्फ डाउट
कई बार अपने दिमाग पर भरोसा नहीं रह जाता है और डाउट होता है। तो ये भी पेरिमेनोपॉज का ही लक्षण होता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN

