Home टेक न्यूज़ Pebble Qore रिव्यू: 45 दिन की बैटरी वाला स्क्रीन-फ्री फिटनेस बैंड, कम...

Pebble Qore रिव्यू: 45 दिन की बैटरी वाला स्क्रीन-फ्री फिटनेस बैंड, कम कीमत में धाकड़ फीचर्स

10
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अगर आप एक ऐसा फिटनेस बैंड चाहते हैं जो मिनिमल डिजाइन के साथ ज्यादा दिनों तक बैटरी लाइफ दे और आपकी हेल्थ पर नजर रखे, तो Pebble Qore आपके लिए सही विकल्प हो सकता है। हम यहां इसका डीटेल्ड रिव्यू लेकर आए हैं। 

आज के दौर में जहां स्मार्टवॉच बड़ी स्क्रीन, कलरफुल डिस्प्ले और ढेर सारे ऐप्स के साथ आती हैं, वहीं Pebble Qore एक अलग और मिनिमल अप्रोच अपनाता है। यह एक स्क्रीन-फ्री फिटनेस बैंड है, जिसकी कोशिश आपको टेक्नोलॉजी और नोटिफिकेशंस के झंझट में उलझाने की नहीं, बल्कि आपकी सेहत पर फोकस बनाए रखने की है। यह डिवाइस उन लोगों के लिए खास तौर पर बनाया गया है जो फिटनेस ट्रैकिंग चाहते हैं, लेकिन हर समय कलाई पर चमकती स्क्रीन नहीं देखना चाहते। हमने इसे करीब चार सप्ताह तक लगातार इस्तेमाल किया और आपके साथ डीटेल्ड रिव्यू शेयर कर रहे हैं।

सम्बंधित सुझाव

मिनिमल डिजाइन और कम्फर्ट

Pebble Qore का डिजाइन बेहद मिनिमल और लाइटवेट है। इसमें कोई डिस्प्ले नहीं है, जिससे यह दिखने में सिंपल लेकिन इस्तेमाल करने में बेहद कंफर्टेबल बन जाता है। इसका नायलॉन वेल्क्रो स्ट्रैप कलाई पर अच्छी पकड़ बनाता है और इसे लंबे समय तक पहनने पर भी असहज महसूस नहीं होता। आप इसे ऑफिस, जिम, वॉक या सोते समय भी आराम से पहन सकते हैं।

स्क्रीन ना होने का एक बड़ा फायदा यह है कि बैटरी कम खर्च होती है और ध्यान भटकाने वाले नोटिफिकेशंस कम रहते हैं। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में यह ‘डिस्ट्रैक्शन-फ्री’ अप्रोच कई यूजर्स को पसंद आ रहा है।

Pebble Qore

सबसे बड़ी ताकत है बैटरी लाइफ

फिटनेस बैंड की सबसे बड़ी खासियत इसकी लंबी बैटरी लाइफ है। कंपनी के मुताबिक, यह एक बार चार्ज करने पर लगभग 30 से 45 दिनों तक चल सकता है। आमतौर पर स्मार्ट बैंड को हर 4–7 दिन में चार्ज करना पड़ता है, लेकिन Pebble Qore इस मामले में अलग है। कम चार्जिंग का मतलब है कम चार्जिंग का झंझट और ज्यादा रेग्युलर ट्रैकिंग।

Pebble Qore

हमारे रिव्यू पीरियड के दौरान करीब एक महीने में हमें इसे दोबारा चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ी। ऐसे में लंबी बैटरी लाइफ खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो ट्रैवल करते हैं या जिनका लाइफस्टाइल बिजी रहता है।

ढेरों हेल्थ और फिटनेस फीचर्स

Pebble Qore सिर्फ डिजाइन और बैटरी तक लिमिटेड नहीं है, बल्कि इसमें कई जरूरी हेल्थ फीचर्स भी शामिल हैं। यह हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 (ब्लड ऑक्सीजन लेवल), स्लीप ट्रैकिंग, स्ट्रेस मॉनिटरिंग और HRV (हार्ट रेट वैरिएबिलिटी) जैसे फीचर्स देता है। इसके अलावा यह आपके रोजाना के स्टेप्स और एक्टिविटी लेवल को भी रिकॉर्ड करता है।

Pebble Qore

100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स का सपोर्ट इसे और काम का बनाता है। चाहे आप वॉकिंग करें, रनिंग, साइकलिंग या कोई और ऐक्टिविटी- यह बैंड आपकी हर ऐक्टिविटी का रिकॉर्ड रखता है। सारा डाटा मोबाइल ऐप में ग्राफ और रिपोर्ट के तौर पर दिखाई देता है, जिससे आप अपनी प्रोग्रेस को टाइम के साथ देख सकते हैं।

ऐप एक्सपीरियंस और कनेक्टिविटी

Pebble Qore एंड्रॉयड और iOS दोनों डिवाइस के साथ काम करता है। इसे Qwatch Pro मोबाइल ऐप से कनेक्ट करने पर आपको डीटेल्ड हेल्थ डाटा देखने को मिलता है। ऐप इंटरफेस सिंपल है और बेसिक यूजर्स के लिए इसे समझना आसान है।

Pebble Qore

बैंड कॉल और मेसेज के लिए वाइब्रेशन अलर्ट भी देता है। भले ही इसमें स्क्रीन नहीं है, लेकिन जरूरी नोटिफिकेशन मिस नहीं होते। यह एक बैलेंस्ड एक्सपीरियंस देता है, जिसमें जरूरी जानकारी मिलती है, लेकिन ढेरों नोटिफिकेशन की बाढ़ नहीं आती।

आपको खरीदना चाहिए या नहीं?

Pebble Qore उन लोगों के लिए बेहतर है जो फिटनेस जर्नी की शुरुआत कर रहे हैं या जिन्हें डेली लाइफ में हेल्थ ट्रैकिंग चाहिए। अगर आप रोजाना एक्टिव रहने, नींद पर नजर रखने और बेसिक हेल्थ पैरामीटर मॉनिटर करने जैसे काम करने का मन बना रहे हैं तो यह एक अच्छा विकल्प बन सकता है।बजट सेगमेंट में आने वाला यह बैंड अपनी कीमत के हिसाब से अच्छी वैल्यू देता है। लंबी बैटरी, जरूरी हेल्थ फीचर्स और मिनिमल डिजाइन इसे उन लोगों के लिए अट्रैक्टिव बनाते हैं जो बिना ज्यादा खर्च किए फिटनेस ट्रैकिंग शुरू करना चाहते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN