Home  लाइफस्टाइल समाचार PCOS से मुंहासों तक का सफर: सारा तेंदुलकर ने ऐसे हासिल की...

PCOS से मुंहासों तक का सफर: सारा तेंदुलकर ने ऐसे हासिल की ‘नेचुरल ग्लास स्किन’

24
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Sara Tendulkar Glowing Skin Secret : सारा तेंदुलकर की चमकती त्वचा का असली राज महंगे प्रोडक्ट्स नहीं, बल्कि अनुशासन और बुनियादी चीजों को सही तरीके से यूज करना है। सारा ने अपने कई ब्यूटी सीक्रेट्स शेयर किए हैं। जिन्हें फॉलो करके आप भी सारा की तरह ग्लास स्किन पा सकती हैं।

क्रिकेट की दुनिया के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का परिवार आजकल लाइम लाइट में है। बता दें, कल यानी 5 मार्च को उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सानिया चंडोक के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। भाई अर्जुन की शादी में सारा गुलाबी रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनकी ग्लोइंग स्किन देखकर अब हर कोई उसका सीक्रेट जानना चाहता है। यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन से बायोमेडिकल साइंस में मास्टर डिग्री और एक प्रोफेशनल न्यूट्रिशनिस्ट सारा तेंदुलकर की चमकती त्वचा का असली राज महंगे प्रोडक्ट्स नहीं, बल्कि अनुशासन और बुनियादी चीजों को सही तरीके से यूज करना है। एचटी शॉप नाउ के साथ अपने एक इंटरव्यू के दौरान सारा ने अपने कई ब्यूटी सीक्रेट्स शेयर किए हैं। जिन्हें फॉलो करके आप भी सारा की तरह ग्लास स्किन पा सकती हैं।

1. ट्रेंड्स पर नहीं साइंस पर भरोसा

एक बायोमेडिकल साइंटिस्ट होने की वजह से सारा ट्रेंड्स के पीछे भागने की जगह साइंस पर भरोसा करना ज्यादा ठीक मानती हैं। उनका कहना है कि बात जब त्वचा की होती है तो वो सिर्फ विशेषज्ञों द्वारा प्रमाणित फॉर्मूलेशन पर ही भरोसा करती हैं। उनका मानना है कि अपनी त्वचा पर सोशल मीडिया पर दिखाई जाने वाली कोई भी नई चीज का प्रयोग करने से बेहतर है कि आप अपनी त्वचा की जरूरत को पहले समझें।

2. ‘लेस इज मोर’

सारा कहती हैं कि उनकी स्किन बेहद सेंसिटिव और एक्ने-प्रोन (मुंहासों वाली) है। इसलिए वो अपना स्किन केयर बहुत बेसिक रखती हैं। जिसमें माइल्ड क्लींजर (त्वचा की नमी छीने बिना अच्छी तरह त्वचा की सफाई करता है), मॉइस्चराइजर ( त्वचा के हाइड्रेशन का सही संतुलन बनाए रखता है), और सन प्रोटेक्शन (धूप से बचाव) जरूर शामिल रहते हैं।

3. PCOS से जंग और स्किन का जुड़ाव

सारा कहती हैं कि PCOS की वजह से उन्होंने ऑयली स्किन और मुंहासों जैसी चुनौतियों का सामना किया है। जिसने उन्हें समझाया कि त्वचा के बाहरी ग्लो के लिए पहले सेहत का अंदर से अच्छा होना भी जरूरी है। यही वजह है कि सारा ‘क्विक फिक्स’ या तुरंत असर वाले नुस्खों की जगह अच्छी स्किन के लिए अच्छा पौष्टिक भोजन, व्यायाम और सही स्किनकेयर का ऑप्शन पसंद करती हैं।

4. ‘ब्यूटी स्लीप’ और हाइड्रेशन

बात जब घरेलू नुस्खे अपनाने की आती है तो सारा का जवाब आपको हैरान कर सकता है। सारा का कहना है कि ग्लोइंग स्किन के लिए किसी भी पैक या मास्क से ज्यादा जरूरी है कि आप पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, जो आपकी स्किन को भीतर से ग्लो देगा। इसके अलावा स्किन को रिपेयर करने के लिए रात को गहरी नींद लें। चीनी और प्रोसेस्ड फूड जैसी चीजों से दूर रहें। सारा कहती हैं कि ऑयली स्किन और सूजन को कम करने के लिए वह मीठे और तला-भुना खाने से परहेज करती हैं।

5. सारा का ‘इमरजेंसी’ ग्लो टिप

सारा का ब्यूटी टिप कहता है कि जब उनकी स्किन थकी हुई या बेजान लग रही होती है, तो वो कोई माइल्ड एसिड (Gentle Exfoliator) का इस्तेमाल कर लेती हैं ताकि उनके चेहरे से डेड स्किन हट जाए और नेचुरल ग्लो देखने को मिले।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN