Home विश्व समाचार PAK-अफगानिस्तान जंग के बीच ख्वाजा आसिफ ने पार की हदें, भारत का...

PAK-अफगानिस्तान जंग के बीच ख्वाजा आसिफ ने पार की हदें, भारत का नाम लेकर उगला जहर

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अफ़गानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि डूरंड लाइन पर जवाबी कार्रवाई के दौरान 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं और तालिबानी लड़ाकों ने कई पाक चौकियों पर कब्जा कर लिया है। सीमा पर तनाव लगातार बढ़ रहा है।

Pakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भीषण जंग शुरू हो गई है। सीमा पर तनाव चरम पर पहुंचने के बाद शुक्रवार को पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ खुली जंग का ऐलान कर दिया है। इसके बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक बार फिर सीमाएं लांघीं हैं। ख्वाजा आसिफ ने जहर उगलते हुए अफगानिस्तान को भारत का प्रॉक्सी कह दिया है। ख्वाजा आसिफ ने बेबुनियाद आरोप लगाते हुए कहा कि तालिबान ने अफगानिस्तान को इंडिया की कॉलोनी बना दिया है और आतंकवादियों को इकट्ठा कर टेररिज्म एक्सपोर्ट करना शुरू कर दिया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में ख्वाजा आसिफ ने लिखा कि अफगानिस्तान से NATO सेनाओं के हटने के बाद, यह उम्मीद की जा रही थी कि तालिबान यहां शांति और स्थिरता बनाए रखेगा लेकिन तालिबान ने अफगानिस्तान को इंडिया की कॉलोनी बना दिया है। उन्होंने आगे कहा कि तालिबानी हुकूमत नागरिकों के, खासकर महिलाओं के अधिकारों को कुचल रही है।

भारत का लिया नाम

आसिफ ने आरोप लगाया, ”तालिबान ने अफगानिस्तान को भारत की कॉलोनी बना दिया है और दुनिया भर से आतंकियों को वहां इकट्ठा कर आतंकवाद को बढ़ावा दिया है।” उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने संबंध सामान्य बनाने के लिए सीधे और मित्र देशों के माध्यम से कई प्रयास किए, लेकिन ‘तालिबान भारत का मोहरा बन गया।’ आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान ने पहले अफगान शरणार्थियों को शरण देकर ‘सकारात्मक’ भूमिका निभाई, लेकिन ”अब हमारा धैर्य खत्म हो चुका है। अब युद्ध छिड़ गया है।”

100 से ज्यादा तालिबानी लड़ाकों को मार गिराने का दावा

पाक रक्षा मंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है जब दोनों देशों के बीच सीमा संघर्ष युद्ध में बदल गया है। गुरुवार रात अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर हमला कर करीब 55 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया है। यह हमले पाकिस्तान के हालिया हवाई हमलों के जवाब में शुरू किए थे। इसके बाद पाकिस्तान ने अफगान तालिबान के सीमा पर कथित हमलों के जवाब में सैन्य अभियान शुरू करते हुए दावा किया कि इस कार्रवाई में 130 से अधिक तालिबान लड़ाके मारे गए हैं।

‘ऑपरेशन गजब लिल हक’ शुरू

अफगान तालिबान के कई सीमा चौकियों पर कथित तौर पर हमले करने के बाद गुरुवार देर रात पाकिस्तान ने ‘ऑपरेशन गजब लिल हक’ शुरू किया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पुष्टि की कि यह अभियान जारी है और कहा कि सशस्त्र बल अफगान तालिबान की आक्रामकता का जवाब दे रहे हैं। वहीं डेज सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने बताया कि कम से कम 133 अफगान तालिबान लड़ाके मारे गए और 200 से अधिक घायल हुए हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN