Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/11/1200x900/OTT_REWIND_1775936542274_1775936548206.jpgओटीटी पर बीते हफ्ते कुछ चर्चित फिल्में रिलीज हुईं। इन्हें लोगों ने देखा और पसंद किया। अगर आप बिजी होने की वजह से मिस कर गए हों और इस संडे देखना चाहते हैं तो आपके लिए यहां क्विक रिवाइंड हैं कि आप क्या देख सकते हैं।
अप्रैल 2026 का दूसरा हफ्ता लगभग बीत गया है। वीकेंड पर अगर आप घर बैठकर दिमाग रिलैक्स करना चाहते हैं कई प्लान्स बन चुके होंगे। ओटीटी पर मूवी देखना चाहते हैं और पिछला वीक भागदौड़ में बीत गया तो हम आपको एक क्विक रीकैप दे सकते हैं ताकि सिलेक्शन में आसानी हो। संडे बढ़िया मौका है आप अमेजन प्राइम और नेटफ्लिक्स की बड़ी रिलीज फिल्में देख सकते हैं। 6 अप्रैल से 12 अप्रैल के बीच कई ऐसी फिल्में और सीरीज रिलीज हुईं जो लोगों ने थिएटर में मिस कर दीं और ओटीटी पर आने का वेट कर रहे थे। आप रीकैप पर नजर मार सकते हैं और सिलेक्ट कर सकते हैं कि क्या देखना है।
ओ’रोमियो
शाहिद कपूर की एक्टिंग पसंद है तो बिना सोचे यह मूवी देख सकते हैं। फिल्म की कहानी हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वीन ऑफ मुंबई के एक चैप्टर से इंस्पायर्ड है। मूवी में शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी हैं। शाहिद कपूर एक खूंखार खूनी बने हैं जो प्यार में पड़ जाते हैं। यह रोमांस और बदले की कहानी है। फिल्म 2 घंटे 20 मिनट के आसपास है।
कहां देखें: अमेजन प्राइम
तू या मैं
शनाया कपूर और आदर्श गौरव स्टारर फिल्म को आईएमडीबी पर 7.7 रेटिंग मिली है। तू या मैं भी पिछले हफ्ते चर्चा में रही थी। यह सर्वाइवल थ्रिलर और रोमांटिक मूवी है। अगर आप ये जॉनर पसंद करते हैं या कुछ अलग मॉडर्न जमाने की कहानी देखना चाहते हैं तो इसे देख सकते हैं। कहानी में ड्रामा के साथ इमोशनल टच देखने को मिलेगा। यह फिल्म आप करीब ढाई घंटे में निपटा सकते हैं।
कहां देखें: नेटफ्लिक्स
द बॉयज़ सीजन 5
द बॉयज़ का नया सीजन भी बीते हफ्ते रिलीज हुआ था और यह भी टॉक ऑफ द टाउन रहा। यह सीरीज दुनियाभर में पॉप्युलर है और भारतीय दर्शकों को भी पसंद आ रही है। अगर आपने इसके पिछले सीजन देखे हैं तो नया सीजन आपके लिए परफेक्ट संडे बिंज साबित हो सकता है। नहीं देखे तो धीरे-धीरे इसके सारे सीजन देख सकते हैं।
कहां देखें: अमेजन प्राइम वीडियो
बिग मिस्टेक्स
बिग मिस्टेक्स एक थ्रिलर-कॉमेडी सीरीज है। लोगों को यह इतनी पसंद आ रही है कि एक बार में ही 8 सीजन निपटा डाल रहे हैं। यह एक सस्पेंस और ड्रामा से भरपूर कहानी है जिसमें कई चौंकाने वाले मोड़ देखने को मिलते हैं। अगर आप क्राइम और कॉमेडी का बढ़िया ब्लेंड देखना चाहते हैं तो बिग मिस्टेक्स देख सकते हैं।
कहां देखें: नेटफ्लिक्स
थ्रैश
अगर आपको तेज रफ्तार और रोमांचक कंटेंट पसंद है तो थ्रैश देख सकतते हैं। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई यह फिल्म अपने एक्शन और सस्पेंस की वजह से चर्चा में है। हालांकि आईएमडीबी पर इसकी रेटिंग 5.3 है और लोगों के मिले-जुले रिव्यू हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



