Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/09/1200x900/9th_april_ott_1775746510408_1775746514968.jpgFriday OTT Release: शुक्रवार यानी 9 अप्रैल के दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स, जियोहॉटस्टार, अमेजन प्राइम वीडियो आदि पर 6 अलग-अलग जॉनर की फिल्में और सीरीज आ रही हैं।
OTT Release: वीकेंड की वाइब्स शुरू हो गई हैं। लोग अभी से ही बिंज वॉच करने के लिए फिल्में और सीरीज ढूंढ रहे हैं। अगर आपको भी प्लान घर पर बैठकर कुछ अच्छा देखने का है तो ये लिस्ट आपके काम आ सकती है। इस लिस्ट में 9 अप्रैल के दिन ओटीटी पर आने वालीं नई फिल्मों और सीरीज के बारे में बताया गया है।
तू या मैं
1. ओटीटी – नेटफ्लिक्स
2. एक्टर्स – आदर्श गौरव, शनाया कपूर, अमृता श्रीनिवासन
3. जॉनर – सर्वाइवल थ्रिलर
4. आईएमडीबी रेटिंग – 8.4
5. क्या है कहानी- इस फिल्म में दो इन्फ्लुएंसर की कहानी दिखाई गई है जो एक एडवेंचर टूर पर निकलते हैं। इस दौरान उन्हें बैकवाटर्स में कुदरत की मार झेलनी पड़ती है और साथ ही एक शातिर शिकारी से अपनी जान भी बचानी पड़ती है।
थाई किज्हावी
1. ओटीटी – जियोहॉटस्टार
2. एक्टर्स – राधिका सरथकुमार, सिंगमपुलि आदि
3. जॉनर – कॉमेडी ड्रामा
4. आईएमडीबी रेटिंग – 8.1
5. क्या है कहानी- फिल्म का नाम ‘थाई किज्हावी’ है। तमिल में ‘थाई’ का मतलब ‘मां’ और ‘किज्हावी’ का मतलब ‘बूढ़ी महिला’ होता है। इस फिल्म में गॉडमदर की कहानी दिखाई गई है।
ओ रोमियो
1. ओटीटी – अमेजन प्राइम वीडियो
2. एक्टर्स – शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी
3. जॉनर – रोमांटिक एक्शन थ्रिलर
4. आईएमडीबी रेटिंग – 5.5
5. क्या है कहानी- ये फिल्म मुंबई अंडरवर्ल्ड की एक सच्ची कहानी से प्रेरित है। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 110.76 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था। वहीं भारतीय बॉक्स ऑफिस से 72.94 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
थ्रैश
1. ओटीटी – नेटफ्लिक्स
2. एक्टर्स – फीबी डायनेवर, व्हिटनी पीक, जिमन हौंसू आदि
3. जॉनर – हॉरर थ्रिलर
4. क्या है कहानी- एक समंदर किनारे बसा शहर कैटेगरी-5 के तूफान से तबाह हो जाता है। बाढ़ का पानी बढ़ते जाता है और शार्क मछलियां भी पानी के साथ शहर में घुस आती हैं। इसी बीच नौ महीने की प्रेग्नेंट महिला की हालात खराब होती जाती है।
आउटकम
1. ओटीटी – एप्पल टीवी
2. एक्टर्स – हिल, मैट बोमर, कैमरन डियाज आदि
3. जॉनर – डार्क कॉमेडी
4. क्या है कहानी- हॉलीवुड के चहेते सितारे रीफ हॉक एक ब्लैकमेलर की साजिश का शिकार बन जाते हैं। उनके पास एक रहस्यमयी वीडियो आता है और ये वीडियो उनकी इमेज को तार-तार करने की हिम्मत रखता है।
टर्न ऑफ द टाइड सीजन 3
1. ओटीटी – नेटफ्लिक्स
2. एक्टर्स – हेलेना काल्डेरा, रोड्रिगो टॉमस, आंद्रे लेइटाओ आदि
3. जॉनर – क्राइम ड्रामा
4. क्या है कहानी- पॉपुलर पुर्तगाली सीरीज ‘टर्न ऑफ द टाइड’ का यह आखिरी सीजन आ रहा है। तीसरे सीजन में एडुआर्डो जेल से घर लौटता है। वहीं नए विलेन के तौर पर जाने-माने दिग्गज जोआकिम डी अल्मेडा की एंट्री होती है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN

