Home मनोरंजन समाचार OTT Release: नई फिल्में और सीरीज इस हफ्ते ओटीटी पर होंगी रिलीज,...

OTT Release: नई फिल्में और सीरीज इस हफ्ते ओटीटी पर होंगी रिलीज, यहां देखिए लिस्ट

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/23/1200x900/23th_march_ott_1774228444602_1774228449097.jpg

Upcoming Movies and Series: 23 मार्च से 29 मार्च के बीच ओटीटी पर 6 फिल्में और सीरीज दस्तक देने वाली हैं। यदि आप वीकेंड पर घर पर बैठकर ओटीटी देखना पसंद करते हैं तो ये आर्टिकल आपके काम आ सकता है।

थिएटर में ‘धुरंधर द रिवेंज’ देख ली? बढ़िया! अब आप ओटीटी पर इस हफ्ते रिलीज होने वालीं फिल्में और सीरीज देख सकते हैं। 23 मार्च से 29 मार्च के बीच, ओटीटी पर कई सारी नई फिल्में और सीरीज दस्तक दे रही हैं। हमने आपकी सुविधा के लिए इनकी एक लिस्ट बनाई है। इस लिस्ट में आने वाली फिल्म/सीरीज का नाम, उनके बारे में और रिलीज डेट की जानकारी दी है। इसके साथ ही इनका ट्रेलर भी अटैच किया है।

ओ’रोमियो

शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, दिशा पाटनी, फरीदा जलाल और रणदीप हुड्डा की फिल्म ‘ओ’रोमियो’ 27 मार्च के दिन ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 72.81 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 110.63 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

कहां देखें: प्राइम वीडियो

रिलीज डेट: 27 मार्च

काट्टान

एम. मणिकंदन के डायरेक्शन में बनी ‘काट्टान’ एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में विजय सेतुपति लीड रोल में हैं। उनके अलावा इस फिल्म में मिलिंद सोमन, सुदेव नायर और वीजे पार्वती भी हैं। इस फिल्म की कहानी एक उलझे हुए मर्डर केस के इर्द-गिर्द घूमती है।

कहां देखें: जियोहॉटस्टार

रिलीज डेट: 27 मार्च

डिटेक्टिव होल

‘डिटेक्टिव होल’ नॉर्वेजियन क्राइम ड्रामा है। इसमें एक ऐसे डिटेक्टिव की कहानी दिखाई गई है जो ओस्लो में हुई कई बेरहम हत्याओं की जांच करता है। तभी एक भ्रष्ट सहकर्मी इस केस में दखल देता है जिसकी वजह से जांच प्रभावित होती है। इतना ही नहीं, डिटेक्टिव को अपनी टीम के अंदर चल रहे आपसी टकराव का भी सामना करना पड़ता है।

रिलीज डेट: 26 मार्च

डेयरडेविल: बॉर्न अगेन

‘डेयरडेविल: बॉर्न अगेन’ का पहला सीजन मेयर विल्सन फिस्क के मार्शल लॉ घोषित करने और सभी ‘विजिलेंटे’ को न्यूयॉर्क शहर से बाहर निकालने के साथ खत्म होता है। वहीं दूसरे सीजन में, मैट मर्डॉक, जो एक नेत्रहीन वकील और विजिलेंटे ‘डेयरडेविल’ है, मेयर के खिलाफ डटकर खड़ा रहता है।

कहां देखें: जियोहॉटस्टार

रिलीज डेट: 24 मार्च

बीटीएस द रिटर्न

‘बीटीएस: द रिटर्न’ एक डॉक्यूमेंट्री है जिसमें बीटीएस के सदस्यों की तब की कहानी दिखाई जाती है तब वे अपनी मिलिट्री सर्विस पूरी करके वापस आते हैं।

कहां देखें: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 27 मार्च

समथिंग वैरी बैड इज गोइंग टू हैप्पन

‘समथिंग वैरी बैड इज गोइंग टू हैप्पन’ 6 एपिसोड की एक हॉरर मिनी-सीरीज है। इस सीरीज में कैमिला मोरोन और एडम डिमार्को लीड रोल में हैं। ये एक ऐसे कपल की कहानी है जिनकी जंगल के बीच हुई खूबसूरत शादी, अचानक एक डरावने और परेशान करने वाले अनुभव में बदल जाती है।

कहां देखें: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 26 मार्च

SOURCE : LIVE HINDUSTAN