Home टेक न्यूज़ Oppo यूजर्स के लिए खुशखबरी! इस महीने इन फोन्स को मिलेगा ColorOS...

Oppo यूजर्स के लिए खुशखबरी! इस महीने इन फोन्स को मिलेगा ColorOS 16 अपडेट

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Oppo ने मार्च 2026 के लिए ColorOS 16 (Android 16) अपडेट का रोलआउट शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसमें F31 सीरीज, Reno12 F और K12x 5G जैसे कई फोन शामिल हैं।

स्मार्टफोन कंपनियां समय-समय पर अपने डिवाइस के लिए नए सॉफ्टवेयर अपडेट रिलीज करती रहती हैं, जिससे यूजर्स को बेहतर फीचर्स और सिक्योरिटी मिल सके। अब में Oppo ने अब अपने ColorOS 16 (Android 16) अपडेट के रोलआउट का फाइनल शेड्यूल रिलीज कर दिया है। मार्च 2026 में कंपनी अपने कुछ मिड-रेंज स्मार्टफोन्स के लिए यह बड़ा अपडेट रिलीज कर रही है।

कंपनी के मुताबिक इस महीने जिन डिवाइसेज को अपडेट मिलेगा, उनमें Oppo F31 Pro+ 5G, Oppo F31 Pro 5G, Oppo Reno12 F, Oppo Reno12 FS, Oppo Reno11 FS, और Oppo K12x 5G जैसे डिवाइस शामिल हैं। यह अपडेट कंपनी के ColorOS 16 इंटरफेस पर बेस्ड है, जो Android 16 के साथ आएगा।

मार्च 2026 का ColorOS 16 अपडेट शेड्यूल

Oppo ने मार्च के लिए अपडेट की संभावित डेट्स भी जारी की हैं।

5 मार्च: Oppo F31 Pro+ 5G, Oppo F31 Pro 5G

6 मार्च: Oppo K13x 5G

10 मार्च: Oppo Reno12 F, Oppo Reno12 FS, Oppo Reno11 FS, Oppo K12x 5G

17 मार्च: Oppo F31 5G

कंपनी के मुताबिक इनमें से कुछ डिवाइसेज- जैसे Oppo F31 Pro सीरीज और Oppo K13x 5G को अपडेट मिलना शुरू भी हो चुका है। शुरुआत में यह अपडेट कुछ सर्कल्स में लिमिटेड हो सकता है लेकिन धीरे-धीरे इसे अन्य देशों और मार्केट्स में भी रिलीज किया जाएगा।

ऐसे चेक करें अपडेट

अगर आपके पास ऊपर बताए गए स्मार्टफोन्स में से कोई डिवाइस है, तो आप मैन्युअली भी अपडेट चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको फोन में Settings > System & Updates > Software Update में जाना होगा। अगर अपडेट मिल रहा होगा तो वहीं से डाउनलोड और इंस्टॉल किया जा सकता है।

अपडेट से पहले इन बातों का रखें ध्यान

ऐसे में यह एक बड़ा सॉफ्टवेयर अपग्रेड है, इसलिए अपडेट फाइल का साइज कई GB तक हो सकता है। ऐसे में इंस्टॉल करने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए।

  • फोन में जरूरी स्टोरेज स्पेस होना चाहिए।
  • बैटरी कम से कम 50 प्रतिशत या उससे ज्यादा होनी चाहिए।
  • बेहतर रहेगा कि अपडेट WiFi नेटवर्क पर डाउनलोड किया जाए।

Android 17 पर भी काम शुरू

ColorOS 16 का रोलआउट लगभग पूरा होने के साथ ही Oppo अपने अगले बड़े अपडेट पर भी काम शुरू कर चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी का अगला इंटरफेस Android 17 पर बेस्ड होगा। टेक ब्रैंड Google पहले ही Android 17 के दो पब्लिक बीटा वर्जन रिलीज कर चुका है और आने वाले हफ्तों में और बीटा वर्जन रोलआउट किए जा सकते हैं। उम्मीद है कि Android 17 का स्टेबल वर्जन 2026 की तीसरी तिमाही (Q3) में लॉन्च होगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN