Source :- LIVE HINDUSTAN
200MP डुअल कैमरा, 7025mAh बैटरी के साथ ओप्पो का नया फ्लैगशिप फोन Oppo Find X9s Pro लॉन्च किया है। अगर आप एक ऐसा फोन चाहते हैं जिसमें DSLR जैसा कैमरा, लंबी बैटरी लाइफ और हाई-एंड फीचर्स मिलें, तो यह फोन आपके लिए है।
Oppo Find X9s Pro Launched: Oppo ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Oppo Find X9s Pro लॉन्च कर दिया है। यह फोन लॉन्च कंपनी के अप्रैल 2026 लॉन्च इवेंट के दौरान हुआ, जिसमें Oppo Find X9 Ultra, Oppo Watch X3 और Oppo Enco Clip 2 को भी पेश किया गया। Oppo Find X9s Pro स्मार्टफोन में Hasselblad द्वारा ट्यून किया गया रियर कैमरा सिस्टम है, जिसमें दो 200-मेगापिक्सल के कैमरे हैं। प्रो मॉडल में सेल्फी कैमरे के लिए होल-पंच डिस्प्ले कटआउट भी है। इसके साथ ही स्मार्टफोन में 7025mAh की बैटरी भी है। इस फोन में एक ही ग्लास से बना मजबूत बैक दिया गया है, जो देखने में प्रीमियम लगता है और काफी टिकाऊ भी है। साथ ही इसमें IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिलती है, जिससे यह फोन धूल और पानी से अच्छी तरह सुरक्षित रहता है।
Oppo Find X9s Pro की कीमत और उपलब्धता
ओप्पो फाइंड X9s अभी सिर्फ चीन में लॉन्च हुआ है, उम्मीद की जा रही है कि जल्द फोन भारत में भी पेश किया जायेगा। Find X9s Pro के बेस वेरिएंट की कीमत 5,299 चीनी डॉलर (लगभग 73,000 रुपये) से शुरू होती है, जिसमें 12GB रैम और 256GB स्टोरेज है। वहीं, इसके हाई एंड वेरिएंट, जिनमें 12GB रैम + 512GB रैम और 16GB रैम + 512GB स्टोरेज है, की कीमत क्रमशः 5,699 चीनी डॉलर (लगभग 78,000 रुपये) और 5,999 चीनी डॉलर (लगभग 82,000 रुपये) है।
यह फोन 24 अप्रैल से ओप्पो के ऑनलाइन स्टोर के माध्यम से चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। ओप्पो फाइंड एक्स9एस प्रो एनर्जेटिक ऑरेंज, फ्री व्हाइट, नेटिव टाइटेनियम ऑप्शन में पेश किया गया है।
Oppo Find X9s Pro की खासियतें
डिजाइन और डिस्प्ले: Oppo Find X9s Pro का डिजाइन काफी प्रीमियम और स्लिम रखा गया है। फोन की मोटाई करीब 8.4mm है और इसका वजन लगभग 198 ग्राम है, जिससे यह हाथ में पकड़ने में आरामदायक लगता है। इसमें 6.32 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है।
कैमरा: इस फोन का सबसे बड़ा हाइलाइट इसका कैमरा है। इसमें 200MP का मेन कैमरा और 200MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिलता है। Hasselblad के साथ मिलकर बनाया गया यह कैमरा सिस्टम प्रोफेशनल लेवल की फोटो और वीडियो कैप्चर करने में सक्षम है। इसमें 8K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट भी मिलता है।
प्रोसेसर: Oppo Find X9s Pro में MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया गया है, जो इसे काफी तेज और स्मूद बनाता है। यह फोन 12GB और 16GB RAM के साथ आता है, जिससे मल्टीटास्किंग और गेमिंग में कोई दिक्कत नहीं होती। साथ ही इसमें 1TB तक स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है।
बैटरी और चार्जिंग: इस फोन में 7025mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। चार्जिंग के लिए इसमें 80W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
मजबूती और अन्य फीचर्स: Oppo Find X9s Pro में IP66, IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है। इसके अलावा इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.1 और लेटेस्ट Android 16 आधारित ColorOS 16 दिया गया है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



