Home टेक न्यूज़ OnePlus Nord 6 की कीमत लॉन्च से पहले लीक, जानें पहले वाले...

OnePlus Nord 6 की कीमत लॉन्च से पहले लीक, जानें पहले वाले नोर्ड से सस्ता है या महंगा?

23
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मिड-रेंज सेगमेंट के बेस्ट फोन OnePlus Nord 6 की कीमत और स्टोरेज डिटेल लॉन्च से पहले लीक हो गई है। इसकी कीमत पहले वाले नोर्ड से थोड़ी ज्यादा बताई जा रही है। इसके अलावा फोन में दमदार प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले मिलने की भी उम्मीद है।

OnePlus Nord 6 को लेकर मार्केट में काफी समय से चर्चा चल रही है और अब लॉन्च से पहले ही इसकी कीमत और स्टोरेज वेरिएंट्स से जुड़ी जानकारी सामने आ गई है। OnePlus की Nord सीरीज हमेशा से उन यूजर्स के बीच पॉपुलर रही है, जो कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं। OnePlus Nord 6 की कीमत जिस रेंज में सामने आई है, उसे देखते हुए यह फोन सीधे तौर पर मिड-रेंज सेगमेंट के कई पॉपुलर स्मार्टफोन्स को टक्कर देगा।

वहीं लीक्स के अनुसार, OnePlus Nord 6 को भारत में मार्च से अप्रैल 2026 के बीच लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है।

OnePlus Nord 6 की कीमत (लीक)

OnePlus Nord 6 को लेकर एक नई रिपोर्ट में इसकी कीमत और स्टोरेज वेरिएंट्स का खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन भारत में करीब 28,000 रुपए से 35,000 रुपए के बीच लॉन्च हो सकता है। जाने-माने टिप्सटर योगेश बराड़ के अनुसार, वनप्लस नॉर्ड 6 केवल दो रैम और स्टोरेज ऑप्शन के साथ आएगा 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज। वहीं वनप्लस नॉर्ड 5 12 जीबी + 512 जीबी का कॉन्फ़िगरेशन उपलब्ध था जो नोर्ड 6 में नहीं मिलेगा।

टिपस्टर के मुताबिक इस फोन की कीमत पिछले मॉडल से कम से कम 3,000 से 5,000 रुपये ज्यादा होगी। वनप्लस नॉर्ड 5 की शुरुआती कीमत 31,999 रुपये थी, इसलिए उम्मीद है कि नॉर्ड 6 की शुरुआती कीमत 36,999 रुपये होगी। यह भी संभव है कि 8 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये और 12 जीबी + 256 जीबी मॉडल की कीमत 39,999 रुपये हो।

OnePlus Nord 6 संभावित स्पेसिफिकेशन

लीक्स के मुताबिक, OnePlus Nord 6 में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो हाई रिफ्रेश रेट (लगभग 120Hz या उससे ज्यादा) सपोर्ट करेगा। फोन में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, जो इसे परफॉर्मेंस के मामले में काफी पावरफुल बना सकता है।

Nord 6 में बड़ी बैटरी मिलने की चर्चा है जो लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए उपयुक्त होगी। कुछ लीक्स में 9000mAh तक की बैटरी की बात भी सामने आई है, हालांकि यह अभी कन्फर्म नहीं है। इसके साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलने की उम्मीद है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो सकेगा।

कैमरा के मामले में OnePlus Nord 6 में 50MP का मेन कैमरा मिलने की संभावना है, जो डेली फोटोग्राफी के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। डिजाइन की बात करें तो यह फोन प्रीमियम लुक के साथ आ सकता है, जिसमें ग्लास बैक और स्लिम प्रोफाइल देखने को मिल सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN