Home टेक न्यूज़ OnePlus 16 का बदलेगा डिजाइन! 9000mAh बैटरी के साथ 200MP कैमरा का...

OnePlus 16 का बदलेगा डिजाइन! 9000mAh बैटरी के साथ 200MP कैमरा का मजा

15
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

OnePlus 16 को लेकर सामने आई लीक्स में अल्ट्रा-थिन बेजल्स, 1.5K LTPO OLED डिस्प्ले और 240Hz रिफ्रेश रेट जैसे बड़े अपग्रेड का दावा किया गया है। साथ ही, इसमें 9000mAh बैटरी और 200MP पेरिस्कोप कैमरा मिलने की चर्चा है।

फ्लैगशिप सेगमेंट की रेस इस साल कई कंपनियां जल्द शामिल होने वाली हैं। टेक ब्रैंड OnePlus अपने अगले प्रीमियम स्मार्टफोन OnePlus 16 को लेकर चर्चा में है। यह डिवाइस पॉप्युलर OnePlus 15 का सक्सेसर माना जा रहा है, जिसे परफॉर्मेंस और प्रीमियम डिजाइन के मामले में खूब पसंद किया गया है। अब सामने आ रही लीक्स से संकेत मिल रहे हैं कि कंपनी इस बार बड़ा डिजाइन चेंज और हार्डवेयर बूस्ट करने की तैयारी में है।

लीक्स की मानें तो OnePlus 16 का सबसे बड़ा अट्रैक्शन इसका नया डिजाइन हो सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इस बार बेजल्स को बेहद पतला करने जा रही है। कहा जा रहा है कि फोन के बेजल्स 1mm से भी पतले हो सकते हैं, जबकि कुछ हिस्सों में ये 0.8mm तक सीमित रहेंगे। अगर ऐसा होता है, तो यह स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के मामले में नया रिकॉर्ड बना सकता है। पतले बेजल्स का सीधा फायदा यूजर्स को मिलेगा, क्योंकि इससे वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग और सोशल मीडिया ब्राउजिंग का एक्सपीरियंस इमर्सिव हो जाएगा।

ऐसे हो सकते हैं OnePlus 16 के स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले की बात करें तो OnePlus 16 में 1.5K रेजॉल्यूशन वाला LTPO OLED पैनल मिल सकता है। बताया जा रहा है कि इसे BOE ने तैयार किया है। खास बात यह है कि फोन में 240Hz तक का हाई रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल सकता है। आमतौर पर इतने हाई रिफ्रेश रेट मॉनिटर में देखने को मिलते हैं लेकिन अगर स्मार्टफोन में यह फीचर आता है तो स्मूदनेस के मामले में यह बड़ा बदलाव होगा। LTPO टेक्नोलॉजी की मदद से फोन जरूरत के हिसाब से रिफ्रेश रेट को एडजस्ट करेगा, जिससे बैटरी की बचत होगी।

लीक्स की मानें OnePlus 16 में 9000mAh तक की बंपर बैटरी दी जा सकती है। यह क्षमता मौजूदा फ्लैगशिप फोन्स की तुलना में काफी ज्यादा है। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि कंपनी ‘Glacier Battery’ टेक्नोलॉजी यूज कर सकती है, जो सिलिकॉन-कार्बन बेस्ड हो सकती है। यह टेक्नोलॉजी ज्यादा एनर्जी डेंसिटी देती है, यानी कम जगह में ज्यादा पावर स्टोर की जा सकती है। इससे फोन की मोटाई बढ़ाए बिना बड़ी बैटरी देना संभव हो सकता है।

धाकड़ परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm का अगला फ्लैगशिप चिपसेट देखने को मिल सकता है, जो हाई-एंड गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए दमदार साबित होगा। कैमरा सेटअप भी काफी अट्रैक्टिव बताया जा रहा है। लीक के मुताबिक, इसमें 50MP का मेन कैमरा, 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। 200MP पेरिस्कोप लेंस के साथ यूजर्स को बेहतर जूम और खासकर लॉन्ग-डिस्टेंस फोटोग्राफी में डिटेल्ड शॉट्स मिल सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN