Home टेक न्यूज़ OnePlus ने होली पर दिया सरप्राइज, 3 साल पुराने फोन में आया...

OnePlus ने होली पर दिया सरप्राइज, 3 साल पुराने फोन में आया लेटेस्ट अपडेट; देखें क्या खास

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

OnePlus ने अब भारत में OnePlus Nord 3 यूजर्स के लिए लेटेस्ट OxygenOS 16.0.3.500 अपडेट रोलआउट करने की घोषणा की है। यह अपडेट न सिर्फ फरवरी 2026 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच लाता है, बल्कि कुछ खास बग फिक्स भी करता है।

OnePlus का स्मार्टफोन चला रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। वनप्लस ने अपने एक पॉपुलर फोन के लिए नया अपडेट रोलआउट करना शुरू कर दिया है। दरअसल, वनप्लस ने अब भारत में OnePlus Nord 3 यूजर्स के लिए लेटेस्ट OxygenOS 16.0.3.500 अपडेट रोलआउट करने की घोषणा की है। यह रोलआउट वर्जन नंबर “CPH2491_16.0.3.500(EX01)” के साथ हो रहा है, और चूंकि रोलआउट की घोषणा अभी हुई है, इसलिए इसे सभी यूजर्स तक पहुंचने में कुछ समय लग सकता है। बता दें कि भारत में OnePlus Nord 3 को 2023 में लॉन्च किया गया था। नया अपडेट अपने साथ क्या-क्या नया लेकर आया है और इसमें फोन में क्या खास है, चलिए एक नजर डालेत हैं इन सब चीजों पर…

नए अपडेट में क्या-क्या नया मिलेगा

यह अपडेट न सिर्फ फरवरी 2026 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच लाता है, बल्कि कुछ खास बग फिक्स भी करता है, जैसे कि स्टेटस बार में लाइव अलर्ट कैप्सूल जो स्क्रीन के ऊपर-लेफ्ट कॉर्नल से क्विक सेटिंग्स खोलने और फिर बंद करने पर फ्लिकर कर सकता है। इसके साथ ही, एक और समस्या जो ठीक हो गई है, वह यह है कि कुछ यूजर्स को पासवर्ड या फिंगरप्रिंट सेंसर से अपने स्मार्टफोन को अनलॉक करने में दिक्कत आ रही थी।

इसके अलावा, यह अपडेट ओवरऑल सिस्टम परफॉर्मेंस को भी बेहतर बनाता है। यह रिलीज उन यूजर्स के लिए है जिन्होंने Android 16 पर बेस्ड ऑक्सीजनओएस 16 में अपग्रेड किया है। इसलिए अगर आपने अपना स्मार्टफोन अपडेट नहीं किया है, तो आप इसे रिसीव नहीं कर पाएंगे।

OnePlus Nord 3 में क्या है खास

वनप्लस नॉर्ड 3 में 6.74 इंच का फ्लूइड एमोलेड पैनल है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। डिस्प्ले HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड है। स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000 और माली-G710 MC10 जीपीयू के साथ 16GB तक रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ऑक्सीजनओएस के साथ आया था।

फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सेल का प्राइमरी लेंस, 8 मेगापिक्सेल का अल्ट्रावाइड सेंसर और OIS सपोर्ट वाला 2 मेगापिक्सेल का इन-डेप्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए, स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सेल का बड़ा फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 80W सुपवूक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh बैटरी है। इसमें अलर्ट स्लाइडर भी मिलता है। इसमें अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ वाई-फाई डायरेक्ट और ब्लूटूथ 5.2 भी मिलता है।

सीधे 7,000 रुपये सस्ता मिल रहा OnePlus Nord 3

अमेजन पर 33,999 रुपये में लॉन्च हुआ वनप्लस नॉर्ड 3 का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट इस समय 26,999 रुपये में मिल रहा है। यानी लॉन्च प्राइस से सीधे 7,000 रुपये कम में। इस कीमत में फोन का ग्रीन कलर वेरिएंट मिल रहा है। अमेजन इस फोन पर तगड़ा एक्सचेंज ऑफर की पेशकश भी कर रहा है, जिसका लाभ लेकर आप इसकी कीमत को और कम कर सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN