Source :- LIVE HINDUSTAN
अगर आप भी OnePlus का स्मार्टफोन चला रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। कंपनी ने भारत में अपने एक पुराने मॉडल के लिए लेटेस्ट अपडेट जारी कर दिया है। हम बात कर रहे हैं OnePlus 10 Pro 5G फोन है, जिसे कंपनी ने मार्च 2022 में भारतीय बाजार में लॉन्च किया था, यह फोन भारत में चार साल पुराना है।
अगर आप भी OnePlus का स्मार्टफोन चला रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। कंपनी ने भारत में अपने एक पुराने मॉडल के लिए लेटेस्ट अपडेट जारी कर दिया है। हम बात कर रहे हैं OnePlus 10 Pro 5G फोन है, जिसे कंपनी ने मार्च 2022 में भारतीय बाजार में लॉन्च किया था, यह फोन भारत में चार साल पुराना है। OnePlus ने भारत में OnePlus 10 Pro 5G के लिए मार्च 2026 का अपडेट आधिकारिक तौर पर जारी करना शुरू कर दिया है। यह लेटेस्ट फर्मवेयर, जिसका वर्जन NE2211_16.0.3.520(EX01) है और जो OxygenOS 16.0.3.520 पर चलता है, डिवाइस में कुछ महत्वपूर्ण इम्प्रूवमेंट्स लेकर आता है। अगर आपके पास भी यह फोन है, तो देखें नए अपडेट में क्या-क्या नया मिलेगा…
लेटेस्ट अपडेट में क्या-क्या नया
कैमरा
– बेहतर फोटोग्राफी एक्सपीरियंस के लिए कैमरे की स्टेबिलिटी को बेहतर बनाता है।
कम्युनिकेशन
– मोबाइल कनेक्शन की स्टेबिलिटी और कम्पैटिबिलिटी को बेहतर बनाता है।
सिस्टम
– सिस्टम की स्टेबिलिटी और परफॉर्मेंस को बेहतर बनाता है।
– सिस्टम की सुरक्षा को बढ़ाने के लिए मार्च 2026 के एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच को इंटीग्रेट करता है।
दटेकआउटलुक की रिपोर्ट के अनुसार, वनप्लस के ज्यादातर अपडेट्स की तरह, यह भी एक फेज्ड रोलआउट है यानी यह धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंचेगा। रिलीज के पहले दो दिनों में कोई भी गंभीर बग रिपोर्ट नहीं किया गया है, लेकिन सभी यूजर्स तक पहुंचने में इसे कुछ समय लग सकता है। अगर आपको अभी तक नोटिफिकेशन नहीं मिला है, तो आप इंतजार कर सकते हैं या अपने डिवाइस के सेटिंग्स पेज पर जाकर इसे मैन्युअली भी चेक कर सकते हैं। वनप्लस ने अभी तक दूसरे क्षेत्रों के लिए रोलआउट की कोई टाइमलाइन शेयर नहीं की है।
OnePlus 10 Pro 5G को पहले ही अपना Android 16 अपडेट मिल चुका है, जो इसका चौथा और आखिरी बड़ा ओएस अपग्रेड था। हालांकि, यह फोन शुरू में कम समय के सपोर्ट के वादे के साथ लॉन्च हुआ था, लेकिन बाद में वनप्लस ने अपनी लाइफसाइकिल पॉलिसी को बढ़ाकर इसमें चार बड़े एंड्रॉयड अपडेट और पांच साल के सिक्योरिटी पैच शामिल कर दिए थे। अब जब बड़े ओएस अपग्रेड पूरे हो चुके हैं, तो इस डिवाइस को 2027 तक सिक्योरिटी और स्टेबिलिटी पैच (जैसे कि यह मार्च अपडेट) मिलते रहेंगे।
यहां मिल रहा 17,000 रुपये सस्ता
बता दें कि लॉन्च के समय इसके 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 66,999 रुपये और 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 71,999 रुपये थी। लेकिन फ्लिपकार्ट पर फोन का 8GB+128GB, Volcanic Black कलर वेरिएंट मात्र 49,999 रुपये में मिल रहा है, यानी अपनी लॉन्च प्राइस से पूरे 17,000 रुपये सस्ता। फ्लिपकार्ट लिस्टिंग के अनुसार, स्टॉक में केवल चार यूनिट्स ही बाकी हैं।
OnePlus 10 Pro 5G में क्या है खास
OnePlus 10 Pro 5G 6.7-इंच OLED डिस्प्ले के साथ आता है, जो LTPO तकनीक का उपयोग करता है जो P3 कलर्स का सपोर्ट करता है और इसका रिज़ॉल्यूशन 3216×1440 पिक्सेल है। डिस्प्ले 120Hz के हाई रिफ्रेश रेट को भी सपोर्ट करता है। वनप्लस 10 प्रो एक क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 चिपसेट से लैस है, जो 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज के साथ है। स्मार्टफोन एंड्रॉइड 12 पर बेस्ड ऑक्सीजनओएस पर काम करता है।
फोटोग्राफी के लिए, वनप्लस 10 प्रो में एक एक्सक्लूसिव 48-मेगापिक्सेल सोनी IMX789 सेंसर है। इसके अलावा, फोन अल्ट्रा-वाइड कैमरा 50-मेगापिक्सल सैमसंग ISOCELL JN1 सेंसर का उपयोग करता है और टेलीफोटो कैमरा 8-मेगापिक्सल सेंसर का उपयोग करता है। सेल्फी के लिए फ्रंट में सोनी IMX615 सेंसर के साथ 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। OnePlus 10 Pro 5G में 5000mAh की बैटरी है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN

