Home मनोरंजन समाचार O Romeo Day 4 Box Office Live Update: 30 करोड़ के पार...

O Romeo Day 4 Box Office Live Update: 30 करोड़ के पार हुई ‘ओ रोमियो’, जानें शाहिद कपूर की मूवी का टोटल कलेक्शन

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/16/1200x900/o_romeo_13_02_1770948708751_1770948717429_1771206744862.png

Shahid Kapoor O Romeo Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर पिछले काफी वक्त अपनी फिल्म ‘ओ रोमियो’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे। इस मूवी के ट्रेलर ने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया था। ऐसे में विशाल भारद्वाज की डायरेक्ट फिल्म ‘ओ रोमियो’ आज यानी 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। मूवी में शाहिद के साथ तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं। पहली बार दोनों स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। सोमवार को फिल्म का बॉक्स ऑफिस हाल जानने के लिए यहां पढ़ें लेटेस्ट अपडेट।

वीशाल भारद्वाज की फिल्म ने अबतक 30.15 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। मूवी मे तृप्ति डिमरी और शाहिद कपूर के अलावा नाना पाटेकर, अविनाश मिश्रा, फरीदा जलाल, दिशा पाटनी और तमन्ना भाटिया जैसे कलाकार नजर आए हैं। ये शाहिद कपूर की विशाल भारद्वाज के साथ चौथी फिल्म है। इससे पहले विशाल और शाहिद कमीने, हैदर और रंगून में साथ काम कर चुके हैं।

16 Feb 2026, 10:27:26 AM IST

इतना है ‘ओ रोमियो’ का बजट

‘ओ रोमियो’ विशाल भारद्वाज के करियर की सबसे महंगी फिल्म है। रिपोर्ट्स की मानें तो, इसका बजट 130 करोड़ रुपये है।

16 Feb 2026, 09:29:51 AM IST

क्या रहा संडे कलेक्शन

वीशाल भारद्वाज की ‘ओ रोमियो’ ने तीसरे दिन यानी संडे को 9 करोड़ रुपये कमाए।



16 Feb 2026, 08:37:44 AM IST

दूसरे दिन किया कमाल

शाहिद की ओ रोमियो ने दूसरे दिन अपनी रफ्तार को तेज किया और पहले दिन से ज्यादा कमाई की। इस फिल्म ने शनिवार को 12.65 करोड़ रुपये कमाए।



16 Feb 2026, 07:41:51 AM IST

ओपनिंग डे कलेक्शन

वीशाल भारद्वाज की फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने पहले दिन 8.5 करोड़ रुपये से खाता खोला था।



16 Feb 2026, 07:41:40 AM IST

तीन दिनों में ‘ओ रोमियो’ ने कमाए इतने करोड़

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की ‘ओ रोमियो’ ने तीसरे दिन यानी संडे को 9 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म का तीन दिन का कलेक्शन 30.15 करोड़ से ज्यादा हो गया है।



SOURCE : LIVE HINDUSTAN