Home मनोरंजन समाचार O Romeo Day 3 Box Office Live Update: रविवार को कैसा है...

O Romeo Day 3 Box Office Live Update: रविवार को कैसा है ओ रोमियो का हाल? अबतक हुई कितनी कमाई

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/15/1200x900/O_romeo_15_02_01_1771126491588_1771126507052.png
Harshita Pandey| लाइव हिन्दुस्तान | Sun, 15 Feb 2026 10:21 AM IST
हमें फॉलो करें

O Romeo Day 3 Box Office Live Update: विशाल भारद्वाज की फिल्म ओ रोमियो सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म फैंस को पसंद भी आ रही है। शाहिद और तृप्ति की फिल्म ने दो दिन में 20 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। तीसरे दिन की कमाई के लिए यहां बनाए रखें नजर।

15 Feb 2026, 10:20:35 AM IST

O Romeo Box Office Live Update: कितनी हुई शाहिद की फिल्म की कहानी?

शाहिद कपूर की ओ रोमियो ने सुबह 10 बजे तक 30 लाख की कमाई की है।

15 Feb 2026, 09:08:41 AM IST

O Romeo: रविवार को कैसी हुई ओ रोमियो की शुरुआत?

आज यानी 15 फरवरी को सुबह 9 बजे तक शाहिद कपूर की ओ रोमियो ने 14 लाख की कमाई कर ली है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 20.89 करोड़ हो गया है।



15 Feb 2026, 09:05:47 AM IST

O Romeo: जब विशाल भारद्वाज का आया फोन, कैसा था अविनाश का हाल?

इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर करके ओ रोमियो में विलेन बनकर छाए अविनाश तिवारी ने बताया कि जब उनके पास विशाल भारद्वाज का फोन आया था तो उनका हाल कैसा था।



15 Feb 2026, 08:17:16 AM IST

Shahid Kapoor Top 10 Highest Grossing Films: शाहिद की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में

  1. पद्मावत- 302.15 करोड़
  2. कबीर सिंह- 278.8 करोड़
  3. तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया- 85.16 करोड़
  4. आर… राजकुमार- 65.95 करोड़
  5. उड़ता पंजाब- 60.33 करोड़
  6. हैदर- 55.93 करोड़
  7. कमीने- 41.3 करोड
  8. बत्ती गुल मीटर चालू- 40.88 करोड़
  9. फटा पोस्टर निकला हीरो- 36.37 करोड़
  10. बदमाश कंपनी- 34.98 करोड़



15 Feb 2026, 08:11:56 AM IST

O Romeo Day 3 Collection: ओ रोमियो की तीसरे दिन की शुरुआत

शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो की तीसरे दिन की शुरुआत 6 लाख से हुई है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 20.81 करोड़ हो गया है।



15 Feb 2026, 07:49:07 AM IST

Shahid Insta Post: शाहिद ने शेयर कीं ओ रोमियो सेट की तस्वीरें

शाहिद कपूर ने इंस्टाग्राम पर ओ रोमियो के सेट से शूटिंग के टाइम की तस्वीरें शेयर की हैं।



15 Feb 2026, 07:49:07 AM IST

O Romeo: वैलेंटाइन डे पर कितनी हुई फिल्म की कमाई?

शाहिद और तृप्ति की फिल्म ने 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन पर 12.25 करोड़ की कमाई की।



15 Feb 2026, 07:49:07 AM IST

O Romeo Live Update: पहले दिन कितनी हुई थी कमाई

शाहिद कपूर की फिल्म ने पहले दिन 8.5 करोड़ की कमाई की थी।



15 Feb 2026, 07:49:07 AM IST

O Romeo Box Office Live Update: ओ रोमियो का दो दिन का कलेक्शन

Shahid-Tripti Film: शाहिद कपूर और तृप्त डिमरी की फिल्म ओ रोमियो ने दो दिन में 20.75 करोड़ की कमाई कर ली है।



SOURCE : LIVE HINDUSTAN