Home मनोरंजन समाचार O Romeo Box Office Day 9: शाहिद कपूर की फिल्म को 50...

O Romeo Box Office Day 9: शाहिद कपूर की फिल्म को 50 करोड़ पार करने में लग गए इतने दिन

14
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/02/21/1200x900/swrddsd_1771711966822_1771711971288.jpg

शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो के 9वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। फिल्म ने अपने दूसरे शनिवार को सिर्फ इतने करोड़ कमाए हैं। फिल्म को 50 करोड़ पार करने में इतने दिन लग गए।

शाहिद कपूर फिल्मों में शानदार किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं। फिल्म का नतीजा जो भी रहे लेकिन एक्टर ने अपनी परफॉरमेंस से ऑडियंस पर असर छोड़ा है। फिल्म ओ रोमियो में भी एक्टर की मेहनत साफ देखी जा सकती है। पिछले हफ्ते रिलीज हुई विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बनी फिल्म ओ रोमियो के किरदारों ने बांध लिया है। फिल्म की कहानी पसंद आ रही। लेकिन ये फिल्म उम्मीद से कम कमाई कर रही है। आज के कलेक्शन की बात करें तो खबर लिखने तक इस फिल्म ने करीब साढ़े तीन करोड़ का बिजनेस किया है। वहीं फिल्म की कुल कमाई इन 9 दिनों में 52 करोड़ के पार पहुंची है।

ओ रोमियो का कलेक्शन

शाहिद कपूर के करियर ग्राफ को फिर से कबीर सिंह जैसा उछाल देने के लिए ओ रोमियो एक शानदार फिल्म थी। फिल्म के टीजर और ट्रेलर को देखने के बाद लगा कि धुरंधर जैसा धमाका फिर से हो सकता है। लेकिन ओ रोमियो फिल्म ने पहले दिन 8.5 करोड़ के साथ ओपनिंग की, दूसरे दिन शनिवार को 12.65 करोड़। पहले रविवार से उम्मीदें थीं लेकिन भारत और पाकिस्तान मैच का असर फिल्म की कमाई पर दिखा और ये फिल्म उस दिन सिर्फ 9 करोड़ ही कमा पाई। वीकडेज में फिल्में कम बिजनेस करती हैं। अपने पहले सोमवार यानी चौथे दिन फिल्म ने 4.85 करोड़ कमाए, 5वें दिन 5.35 करोड़, छठे दिन 3.65 करोड़, 7वें दिन 3.1 करोड़। पहले हफ्ते में फिल्म ने 47.1 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं 8वें दिन 2.15 करोड़ और आज 9वें दिन खबर लिखने तक 3.35 करोड़। ओ रोमियो ने अब तक कुल कमाई 52.60 करोड़ कमा लिए हैं।

ओ रोमियो के एक्टर्स की परफॉरमेंस

शाहिद कपूर की इस फिल्म में तृप्ति डिमरी ने लीड रोल में नजर आ रही हैं। अविनाश तिवारी, दिशा पाटनी, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, फरीदा जलाल ने अहम किरदार निभाया है। फिल्म के एक्टर्स और उनकी परफॉर्मेंस की तारीफ हो रही है। लेकिन फिल्म की कहानी बॉक्स ऑफिस पर कमाई का धमाका करने में फेल हुई है।

शाहिद की आने वाली फिल्में
बता दें, शाहिद कपूर की पिछली फिल्में वेदा, जर्सी, ब्लडी डैडी बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई थी। ओ रोमियो से कमाई की उम्मीदें थीं। फिल्म को 130 करोड़ के बजट में बनाया गया था। साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूसर थे। अब शाहिद की आने वाली फिल्म कॉकटेल 2 का इंतजार हो रहा है। इस फिल्म में कृति सेनन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN