Home मनोरंजन समाचार O Romeo Box Office Collection Day 17: ‘द केरल स्टोरी 2’ रिलीज...

O Romeo Box Office Collection Day 17: ‘द केरल स्टोरी 2’ रिलीज के बाद क्या रहा ‘ओ रोमियो’ का हाल, जानें- संडे कलेक्शन

40
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/03/02/1200x900/ors_1768032796209_1768032813929_1772427140674.jpg

शाहिद और डायरेक्टर विशाल भारद्वाज जब भी एक साथ आए उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। एक बार फिर से दोनों ‘ओ रोमियो’ में साथ आए हैं। ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

Shahid Kapoor O Romeo Box Office Collection Day 17: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘ओ रोमियो’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर लंबे समय से काफी बज बना हुआ था। ऐसा हो भी क्यों न शाहिद और डायरेक्टर विशाल भारद्वाज जब भी एक साथ आए उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। एक बार फिर से दोनों ‘ओ रोमियो’ में साथ आए हैं। ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। मूवी को फैंस के साथ-साथ क्रिटिक्स के भी शानदार रिव्यू मिले हैं। ‘ओ रोमियो’ को रिलीज हुए 17 दिन हो गए हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म ने रविवार को कितने करोड़ की कमाई कर डाली।

संडे को किया कमाल

विशाल भारद्वाज डायरेक्टेड ‘ओ रोमियो’ में शाहिद कपूर के साथ एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं। ‘करीब सिंह’ के बाद एक बार फिर से ‘ओ रोमियो’ में शाहिद का एग्रेसिव अवतार फैंस को काफी पसंद आ रहा है। मूवी में शाहिद के साथ तृप्ति डिमरी को पहली बार स्क्रीन पर देख फैंस काफी खुश हैं। कलेक्शन की बात करें तो शाहिद कपूर स्टारर ‘ओ रोमियो’ ने 8.5 करोड़ के साथ अपना खाता खोला था। वहीं, दूसरे दिन इसकी कमाई में शानदार उछाल देखने को मिला। फिल्म ने वीकेंड पर अपनी रफ्तार बढ़ाई है। ऐसे में अब इसके रविवार के भी आंकड़े सामने आ चुके हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 17वें दिन ‘ओ रोमियो’ ने 1.20 करोड़ रुपये कमाए। ऐसे में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इसकी अब तक की टोटल कमाई 65.20 करोड़ रुपये हो गई है।

डे वाइज देखें ‘ओ रोमियो’ का कलेक्शन

डे 1 8.5 करोड़ रुपये
पहला हफ्ता 47.1 करोड़ रुपये
दूसरा हफ्ता 14.45 करोड़ रुपये
डे 15 1.15 करोड़ रुपये
डे 16 1.3 करोड़ रुपये
डे 17 1.20 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन 65.20 करोड़ रुपये

‘ओ रोमियो’ के सामने आईं ये फिल्में

शाहिद की ‘ओ रोमियो’ फिल्म का रिलीज के साथ ही रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ के साथ सामना हुआ था। वहीं, ‘ओ रोमियो’ के साथ सेम डे पर और शनाया कपूर की ‘तू या मैं’ भी रिलीज हुई, लेकिन ये फिल्म पूरी तरह से गायब हो गई। अब इसके सामने तापसी पन्नू की ‘अस्सी’ और सिद्धांत और मृणाल ठाकुर की ‘दो दीवाने सहर में’ भी खड़ी है। वहीं, अब द केरल स्टोरी 2 भी रिलीज हो गई है। ऐसे में कमाई को लेकर इन फिल्मों के बीच तगड़ा कॉम्पिटिशन देखने को मिल रहा है।

शाहिद की विशाल संग चौथी फिल्म

‘ओ रोमियो’ में तृप्ति डिमरी और शाहिद कपूर के अलावा नाना पाटेकर, अविनाश मिश्रा, फरीदा जलाल, दिशा पाटनी और तमन्ना भाटिया जैसे कलाकार नजर आए हैं। ये शाहिद कपूर की विशाल भारद्वाज के साथ चौथी फिल्म है। इससे पहले विशाल और शाहिद कमीने, हैदर और रंगून में साथ काम कर चुके हैं। बता दें कि ‘ओ रोमियो’ की आईएमडीबी रेटिंग 6.4 है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN