Source :- LIVE HINDUSTAN
Flipkart की OMG Oh My Gadgets Sale में Nothing Phone 3 पर 30,000 रुपये की सीधी छूट मिल रही है। इसके बाद फोन की कीमत 50,000 रुपये से नीचे आ गई है।
अगर आप प्रीमियम फ्लैगशिप फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Nothing फोन पर बंपर छूट मिल रही है। Nothing Phone 3 को पिछले साल 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था, अब Flipkart की चल रही OMG Oh My Gadgets Sale में पूरे 30,000 रुपये की फ्लैट छूट के साथ उपलब्ध है। इस ऑफर के बाद फोन की कीमत सीधे 50 हजार रुपये से नीचे आ जाती है, जिससे यह डील काफी अच्छी वैल्यू दे रही है।
लिमिटेड टाइम के लिए मिल रही छूट
Flipkart पर Nothing Phone 3 का 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट अभी भी 79,999 रुपये के लॉन्च कीमत पर लिस्टेड है, लेकिन प्लेटफॉर्म इस पर फ्लैट 30,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रहा है। यह ऑफर 28 फरवरी तक वैलिड है। ध्यान रहे कि ग्राहकों को ‘Buy Now’ बटन दबाने से पहले प्रोडक्ट पेज पर डिस्काउंट अप्लाई करना होगा।
बड़ी छूट के बाद बेस मॉडल की कीमत 50,000 रुपये से कम रह जाती है। वहीं, 16GB RAM+512GB स्टोरेज वेरिएंट, जिसकी कीमत 89,999 रुपये है, उस पर भी यही 30,000 रुपये की छूट मिल रही है। इसके अलावा Flipkart एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है, जिससे पुराना फोन बदलकर कीमत को और कम किया जा सकता है।
ऐसे हैं Nothing Phone 3 के स्पेसिफिकेशंस
Nothing Phone 3 अपने सिग्नेचर डिजाइन के लिए जाना जाता है। इसके रियर पैनल पर Glyph Matrix इंटरफेस दिया गया है, जो नोटिफिकेशन और अन्य इंटरैक्शन के लिए विजुअल लाइट पैटर्न दिखाता है। इसके अलावा फोन में 6.67 इंच का फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 1.5K (1260×2800 पिक्सल) है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i की लेयर दी गई है और इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।
धाकड़ परफॉर्मेंस के लिए Nothing Phone 3 में 3.2GHz Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर और Adreno 825 GPU इसका हिस्सा है। यह डिवाइस 16GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज के साथ आता है, जिससे हैवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग में कोई दिक्कत नहीं आती है।
कैमरा की बात करें तो इसमें ट्रिपल 50MP रियर कैमरा सिस्टम मिलता है, जिसमें मेन, अल्ट्रा-वाइड और 3x ऑप्टिकल जूम वाला टेलीफोटो लेंस शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 5500mAh की बैटरी है, जो 65W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा रिवर्स वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग भी दी गई है।
कनेक्टिविटी के लिहाज से यह 5G, eSIM, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0 और NFC सपोर्ट करता है। फोन को IP68 रेटिंग मिली है, जिससे यह डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट बनता है। यह Android 16 पर बेस्ड Nothing OS 4 पर चलता है और कंपनी 5 साल तक Android अपडेट और 7 साल तक सिक्योरिटी पैच देने का वादा करती है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



