Home टेक न्यूज़ Nothing के दो नए फोन लॉन्च को तैयार, पहले ही हो गया...

Nothing के दो नए फोन लॉन्च को तैयार, पहले ही हो गया कीमत का खुलासा

17
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

संक्षेप:

Nothing के नए मिड-रेंज स्मार्टफोन Phone 4a और Phone 4a Pro को कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा गया है। इस बार Nothing फ्लैगशिप छोड़कर हाई मिड-रेंज सेगमेंट में बड़ी कीमत के साथ एंट्री करने जा रही है।

स्मार्टफोन कंपनी Nothing अपने नए मिड-रेंज स्मार्टफोन्स Nothing Phone 4a और Phone 4a Pro को लेकर चर्चा में है। हाल ही में इन दोनों डिवाइसेज को अलग-अलग सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर देखा गया है, जिससे भारत में इनके जल्द लॉन्च होने की उम्मीद बढ़ हो गई है। कंपनी ने भी संकेत दिए हैं कि इस बार फोकस पूरी तरह 4a सीरीज पर रहेगा।

Nothing ने सोशल मीडिया पर हाल ही में एक टीजर शेयर किया है, जिसमें सिर्फ लेटर ‘A’ और वर्ड ‘Soon’ दिखाई दे रहा है। यह साफ दिखाता है कि कंपनी अपनी नई Phone 4a लाइनअप की तैयारी कर चुकी है। ये फोन मौजूदा Phone 3a और Phone 3a Pro की जगह लेंगे। टीजर से यह भी साफ होता है कि इन डिवाइसेज के लॉन्च में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है।

ये भी पढ़ें:Samsung Galaxy F70e 5G भारत में लॉन्च, कीमत इतनी कम कि हर कोई खरीदना चाहे

कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर हुई लिस्टिंग

Nothing Phone 4a और Phone 4a Pro को यूरोपियन इकोनॉमिक कम्युनिटी (EEC) समेत कई सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर देखा गया है। इन लिस्टिंग्स में ऐसे मॉडल नंबर सामने आए हैं, जिन्हें दोनों अपकमिंग फोन्स से जोड़ा जा रहा है। इतना ही नहीं, स्टैंडर्ड Phone 4a को पहले ही भारत और UAE की सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर भी स्पॉट किया जा चुका है। आमतौर पर ऐसी लिस्टिंग्स लॉन्च से ठीक पहले सामने आती हैं, जिससे माना जा रहा है कि भारत में लॉन्च बहुत करीब है।

नहीं आएगा Nothing का फ्लैगशिप फोन

Nothing पहले ही कन्फर्म कर चुका है कि वह इस साल कोई फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च नहीं करेगा। कंपनी ने स्ट्रेटजी बदलते हुए पूरा ध्यान हाई मिड-रेंज सेगमेंट पर लगाने का फैसला किया है। यह वही सेगमेंट है जहां कॉम्पिटीशन सबसे ज्यादा है और यूजर्स की डिमांड भी तेजी से बढ़ रही है।

ये भी पढ़ें:सबसे कम कीमत पर मिल रहा है iPhone 17, बस इन कार्ड्स से करना होगा पेमेंट

संभावित कीमतें भी पहले ही आईं हैं सामने

कीमत के मामले में इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Nothing Phone 4a की कीमत करीब 475 डॉलर हो सकती है, जो भारतीय मार्केट में लगभग 43,000 रुपये (12GB RAM + 256GB स्टोरेज) के बराबर होगी। वहीं Phone 4a Pro की कीमत लगभग 540 डॉलर यानी करीब 49,000 रुपये रखी जा सकती है।

बता दें, यह Phone 3a सीरीज की तुलना में काफी ज्यादा है, क्योंकि पिछले मॉडल्स भारत में कहीं कम कीमत पर लॉन्च हुए थे। देखना होगा कि इनका फाइनल प्राइस क्या रखा जाएगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN