Home टेक न्यूज़ Nothing यूजर्स की मौज! इन फोन्स को मिलेगा 2026 का बड़ा अपडेट;...

Nothing यूजर्स की मौज! इन फोन्स को मिलेगा 2026 का बड़ा अपडेट; परफॉर्मेंस-बैटरी होंगे बेहतर, AI फीचर्स की आएगी बाढ़

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Nothing के स्मार्टफोन्स को Android 17 अपडेट मिलने वाला है यह अपडेट Google का अगला बड़ा अपडेट है जो नए फीचर्स, बेहतर सिक्योरिटी और स्मूद परफॉर्मेंस लेकर आएगा। जानिए कौन-कौन से फोन को मिलेगा ये:

अब Nothing यूजर्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी Android 17 पर काम शुरू कर चुकी है, जिसे Nothing OS 5.0 के साथ पेश किया जा सकता है। Android 17 Google का अगला बड़ा अपडेट माना जा रहा है और इसमें कई नए फीचर्स आने की उम्मीद है। Android 17, Google का अगला बड़ा ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट होगा, जो नए फीचर्स, बेहतर सिक्योरिटी और स्मूद परफॉर्मेंस लेकर आएगा। Nothing अपने कस्टम UI यानी Nothing OS के साथ इसे पेश करेगा, जिसे इस बार Nothing OS 5.0 कहा जाएगा। ऐसे में अब यूजर्स को Android 17 का भी इंतजार है। आइये आपको बताते हैं कि कौन-कौन से Nothing फोन्स को यह अपडेट मिलेगा।

Nothing के इन फोन्स को मिलेगा नया अपडेट

रिपोर्ट के अनुसार, ये स्मार्टफोन Android 17 अपडेट के लिए eligible हो सकते हैं:

Nothing Phone (4a)

Nothing Phone (4a) Pro

Nothing Phone (3)

Nothing Phone (3a)

Nothing Phone (3a) Lite

Nothing Phone (3a) Pro

Nothing Phone (2a)

Nothing Phone (2a) Plus

Nothing CMF Phone 2 Pro

अगर आपका फोन इस लिस्ट में है, तो आपको Android 17 अपडेट मिलने की पूरी संभावना है।

किन फोन को नहीं मिलेगा अपडेट

इस लिस्ट में कुछ पुराने फोन शामिल नहीं हैं, जैसे:

Nothing Phone (1)

Nothing Phone (2)

CMF Phone 1

इन डिवाइस को कंपनी पहले ही तय किए गए OS अपडेट दे चुकी है, इसलिए अब इन्हें आगे का बड़ा अपडेट नहीं मिलेगा।

Android 17 अपडेट के बाद फोन में देखने को मिलेंगे ये बदलाव

हालांकि अभी सभी फीचर्स सामने नहीं आए हैं, लेकिन शुरुआती जानकारी के मुताबिक इसमें कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें बेहतर प्राइवेसी कंट्रोल, स्मूद UI, बेहतर बैटरी मैनेजमेंट और AI बेस्ड फीचर्स शामिल हो सकते हैं। Nothing अपने UI में भी कुछ खास बदलाव कर सकता है, जिससे यूजर एक्सपीरियंस और बेहतर हो जाएगा। अपडेट आने के बाद आपको नोटिफिकेशन मिल जाएगा, जिसे आप आसानी से इंस्टॉल कर सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN