Home टेक न्यूज़ Noise ने लॉन्च की ज्वेलरी-इंस्पायर्ड स्मार्टवॉच Diva Araya, इतनी है कीमत

Noise ने लॉन्च की ज्वेलरी-इंस्पायर्ड स्मार्टवॉच Diva Araya, इतनी है कीमत

25
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

भारतीय लाइफस्टाइल ब्रैंड Noise ने प्रीमियम फैशन-टेक सेगमेंट में अपनी नई स्मार्टवॉच NoiseFit Diva Araya लॉन्च कर दी है। यह स्मार्टवॉच खासतौर पर महिलाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है, जिनके लिए टेक्नोलॉजी और स्टाइल का बैलेंस इसमें देखने को मिलता है। कंपनी का मानना है कि अब स्मार्टवॉच सिर्फ फिटनेस ट्रैकिंग डिवाइस नहीं, बल्कि पर्सनल स्टाइल का हिस्सा भी बन चुकी हैं, और इसी थॉट के साथ Diva Araya को पेश किया गया है।

NoiseFit Diva Araya की सबसे बड़ी खासियत इसका डिजाइन है, जो इसे एक ट्रेडिशनल स्मार्टवॉच से अलग बनाता है। यह कंपनी की पहली सिरेमिक स्मार्टवॉच है, जिसमें हाई-ग्लॉस फिनिश के साथ 60 प्रिसीजन-सेट स्टोन्स लगाए गए हैं। इसका लुक किसी प्रीमियम ज्वेलरी पीस जैसा महसूस होता है। सिरेमिक स्ट्रैप ना सिर्फ अट्रैक्टिव है, बल्कि स्क्रैच-रेसिस्टेंट भी है, जिससे यह लंबे समय तक अपनी चमक बनाए रखता है। इसके अलावा, यूजर्स के पास मेटल और मेश स्ट्रैप का ऑप्शन भी मौजूद है।

ऐसे हैं Diva Araya वॉच के स्पेसिफिकेशंस

इसमें AMOLED स्क्रीन दी गई है, जिसकी ब्राइटनेस 850 निट्स तक जाती है। इसका फायदा यह है कि तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है। साथ ही, इसमें 100 से ज्यादा कस्टमाइज्ड वॉच फेस दिए गए हैं, जिससे यूजर्स अपनी पसंद और मूड के हिसाब से इसे पर्सनलाइज कर सकते हैं। यह फीचर खासतौर से उन लोगों के लिए काम का है, जो अपने गैजेट को भी अपने स्टाइल का पार्ट बनाना पसंद करते हैं।

हेल्थ और वेलनेस फीचर्स की बात करें तो Diva Araya महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है। इसमें साइकिल ट्रैकिंग जैसे फीचर दिए गए हैं, जो फेज-वाइज गाइडेंस ऑफर करते हैं। इसके अलावा, ओवरनाइट स्किन टेम्परेचर ट्रैकिंग भी इसका हिस्सा है।

खास सिक्योरिटी फीचर्स हैं इसका हिस्सा

सुरक्षा के लिहाज से इस स्मार्टवॉच में SOS फीचर के साथ लाइव लोकेशन ट्रैकिंग दी गई है, जो इमरजेंसी के वक्त बेहद काम आ सकती है। खासकर उन महिलाओं के लिए, जो देर रात यात्रा करती हैं या अकेले सफर करती हैं, यह फीचर अतिरिक्त सुरक्षा का एहसास देता है।

स्मार्ट फीचर्स की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग दी गई है, जिससे यूजर सीधे वॉच से कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा, वॉच का इंटरफेस भी यूजर-फ्रेंडली रखा गया है, जिससे इसे यूज करना आसान हो जाता है।

इतनी रखी गई है वॉच की कीमत

कीमत की बात करें तो NoiseFit Diva Araya की शुरुआती कीमत 4,999 रुपये रखी गई है। यह 21 अप्रैल, 2026 से कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर मिल रही है। इस कीमत पर प्रीमियम डिजाइन और एडवांस फीचर्स का कॉम्बिनेशन इसे एक अट्रैक्टिव विकल्प बनाता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN