Home  लाइफस्टाइल समाचार Nita Ambani का गोल्डन साड़ी में रॉयल लुक, NMACC एनिवर्सरी में चुराई...

Nita Ambani का गोल्डन साड़ी में रॉयल लुक, NMACC एनिवर्सरी में चुराई लाइमलाइट

17
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Nita Ambani At NMACC 3rd Anniversary: नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की तीसरी एनिवर्सरी को सेलिब्रेट करने के लिए रेडी नीता अंबानी का लुक स्टनिंग दिखा। गोल्डन एंड क्रिमसन रेड बॉर्डर की साड़ी में मिसेज अंबानी अट्रैक्टिव नजर आ रही थीं।

नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के 3 साल पूरा होने की खुशी में कल्चरल और आर्ट सेलिब्रेशन का प्रोग्राम था। इस मौके पर चेयरपर्सन नीता अंबानी, मुकेश अंबानी के साथ इस सेलिब्रेशन का हिस्सा बनने पहुंची थीं। जहां वो फिल्मी दुनिया के कई सितारों से भी मिली जो इस सेलिब्रेशन का पार्ट बनने पहुंचे थे। सलमान खान, शाहिद कपूर-मीरा कपूर, रणवीर सिंह, कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, विकी कौशल इस लिस्ट में शामिल हैं। लेकिन इन सारे सितारों पर नीता अंबानी का रॉयल लुक भारी पड़ते दिखा। गोल्डन साड़ी में हमेशा की तरह मिसेज अंबानी का लुक किसी महारानी से कम नहीं दिख रहा था। जिसकी लाइमलाइट था वो कीमती पत्थरों से जड़ा हार। क्लासिक इंडियन लुक में रेडी नीता अंबानी की चमक हर किसी को फीका कर रही थी।

गोल्डन साड़ी थी खास

नीता अंबानी एनएमएसीसी एनिवर्सिरी के लिए गोल्डन सिल्क साड़ी को चुना। जिसके कलर से लेकर जरी की डिटेल काफी बारीक है। मॉल्टेन गोल्ड और डीप क्रिमसन रेड कलर के बॉर्डर के साथ इंट्रीकेटेड जरी वर्क काफी ब्यूटीफुल दिख रहा था। वहीं चौड़े से बॉर्डर पर बने पेस्ले मोटिफ्स साड़ी को अलग ही लुक दे रहे थे। वहीं पूरी साड़ी पर बारीक गोल्डन कलर के बने पैटर्न इस साड़ी के कलर और डिजाइन को और भी ज्यादा डेप्थ दे रहे थे। वहीं हाफ स्लीव,वेल टेलर्ड डीप मरून गोल्ड टोन का ब्लाउज साड़ी की खूबसूरती बढ़ाने के लिए काफी था।

ज्वैलरी ने लुक को बना दिया रॉयल

गोल्डन टोन सिल्क साड़ी के साथ नीता अंबानी टेंपल ज्वैलरी से इंस्पायर नेकलेस पहने नजर आईं। जिस पर इंट्रीकेटेड गोल्ड के साथ रूबी और एमरॉल्ड जैसे कीमती पत्थरों को जड़ा गया था। साथ में इस नेकलेस के खास डिजाइन के झुमकों को पेयर किया गया था। जिस पर भी नेकलेस जैसे ही रूबी और एमरॉल्ड पत्थरों को जड़ा गया था।

हेयर एंड मेकअप था परफेक्ट

बालों में बंधा सेंटर पार्टेड नीट लो बन जिस पर ताजे फूलों से बने गजरे को लगाया था, लुक को क्लासिक बना रहा था। जिसके साथ सॉफ्ट आई मेकअप, लाइट ब्लश चिक्स, हाईलाइटेड चिकबोंस और ग्लॉसी लिप शेड जो नेचुरल दिख रहे थे, नीता अंबानी की खूबसूरती बढ़ाने के लिए काफी दिख रहे थे। वहीं माथे पर लगी गोल मरून बिंदी इस पूरे लुक में ग्रेस और कल्चरल अपीयरेंस पैदा कर रही थी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN