Source :- LIVE HINDUSTAN
Nepal election results 2026 live: नेपाल में हुए ऐतिहासिक आम चुनाव (5 मार्च 2026) की मतगणना तेजी से जारी है और शुरुआती रुझानों ने देश की राजनीति में एक बड़े भूचाल का संकेत दे दिया है। पिछले साल सितंबर 2025 में हुए ‘Gen Z’ आंदोलन के बाद यह पहला चुनाव है, जिसने केपी शर्मा ओली की सरकार को सत्ता से बेदखल कर दिया था। अब तक के नतीजों और रुझानों में पुरानी और पारंपरिक पार्टियों, खासकर वामपंथी धड़े (कम्युनिस्ट पार्टियों) का सूपड़ा साफ होता दिख रहा है। वहीं, युवाओं के भारी समर्थन से आगे बढ़ रही राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) एक मजबूत लहर बनकर उभरी है। पूरे चुनाव का सबसे दिलचस्प और हाई-प्रोफाइल मुकाबला झापा-5 सीट पर है, जहां काठमांडू के पूर्व मेयर, रैपर और RSP के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेन शाह ने चार बार के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को मतों की गिनती में काफी पीछे छोड़ दिया है। यह चुनाव नेपाल की राजनीति में स्पष्ट रूप से एक ‘पीढ़ीगत बदलाव’ की कहानी लिख रहा है।
नेपाल में कल यानी 5 मार्च को प्रतिनिधि सभा (संसद के निचले सदन) की 275 सीटों के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव आयोग ने मतपेटियों को इकट्ठा करने के तुरंत बाद वोटों की गिनती शुरू कर दी है। नेपाल चुनाव आयोग के अनुसार, कल हुए चुनाव में लगभग 60% वोटिंग दर्ज की गई। देश भर में बनाए गए 10,963 मतदान केंद्रों पर वोट डाले गए। मुख्य चुनाव आयुक्त राम प्रसाद भंडारी ने कहा है कि उनका लक्ष्य 9 मार्च तक वोटों की गिनती पूरी करना है। ‘फर्स्ट-पास्ट-द-पोस्ट’ (सीधे चुनाव) वाली 165 सीटों के रुझान आज मिलने शुरू हो जाएंगे, जबकि बाकी 110 सीटों का फैसला ‘आनुपातिक प्रतिनिधित्व’ प्रणाली के तहत होगा।
Nepal election results 2026 live: काठमांडू में RSP का क्लीन स्वीप और प्रमुख मुकाबले
Nepal election results 2026 live: काठमांडू 1 निर्वाचन क्षेत्र RSP उम्मीदवार रंजू दर्शना ने बड़े अंतर से चुनाव जीत लिया है। RSP केंद्रीय समिति के सदस्य आर.के. ढुंगाना के अनुसार, रंजू ने 10,000 से अधिक वोट हासिल किए हैं, जो नेपाली कांग्रेस के उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रबल थापा छेत्री को मिले वोटों से लगभग दोगुने हैं। हालांकि, चुनाव आयोग द्वारा अभी इस जीत की आधिकारिक घोषणा करना बाकी है। काठमांडू के सभी 10 निर्वाचन क्षेत्रों में RSP के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं।
Nepal election results 2026 live: शुरुआती रुझान और पार्टियों की स्थिति
Nepal election results 2026 live: काठमांडू के पूर्व मेयर और पूर्व रैपर बालेन्द्र शाह (बालेन) के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) ने शानदार शुरुआत करते हुए एक सीट पर कब्जा कर लिया है और 45 अन्य सीटों पर आगे चल रही है।
राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP): 1 सीट पर जीत, 45 सीटों पर आगे।
नेपाली कांग्रेस: 5 सीटों पर बढ़त।
सीपीएन-यूएमएल (CPN-UML): अपदस्थ प्रधानमंत्री ओली की पार्टी 4 सीटों पर आगे।
नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी: 3 सीट पर आगे।
Nepal election results 2026 live: शुरुआती रुझानों में बलेन शाह की RSP 44 सीटों पर आगे
Nepal election results 2026 live: काठमांडू पोस्ट के अनुसार, शुरुआती रुझानों में बलेन शाह की RSP 44 सीटों पर आगे है।
Nepal election results 2026 live: झापा-5 में शुरुआती गिनती में बालेन शाह बहुत आगे चल रहे हैं
Nepal election results 2026 live: नेपाल के आम चुनाव में झापा-5 निर्वाचन क्षेत्र की शुरुआती मतगणना में राष्ट्रिय स्वतंत्र पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व काठमांडू मेयर बालेन शाह (बालेन्द्र शाह) ने मजबूत बढ़त बना ली है। प्रारंभिक गिनती में उन्होंने 1,478 वोट हासिल किए हैं, जबकि उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी सीपीएन-यूएमएल के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को महज 384 वोट मिले हैं। यह सीट चुनाव से पहले ही काफी चर्चित थी, क्योंकि जेन-जी आंदोलन के बाद यह युवा बनाम पुरानी राजनीति का प्रतीक बन गई थी। बालेन शाह की बढ़त से राष्ट्रिय स्वतंत्र पार्टी के समर्थकों में उत्साह है।
Nepal election results 2026 live: नेपाल चुनाव के शुरुआती नतीजों में Gen Z समर्थित RSP ने 1 सीट जीती, 36 पर आगे चल रही है
Nepal election results 2026 live: शुरुआती रुझानों के मुताबिक, नई बनी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) ने एक सीट जीती है और 36 दूसरी सीटों पर आगे चल रही है। नेपाली कांग्रेस पांच सीटों पर, CPN (UML) तीन सीटों पर और नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी एक सीट पर आगे है। पार्टी सेंट्रल कमेटी के सदस्य आर के धुंगाना के मुताबिक, RSP ने काठमांडू-1 में अपनी पहली जीत हासिल की है, जहां उसकी उम्मीदवार रंजू दर्शना ने बहुत बड़े अंतर से जीत हासिल की।
Nepal election results 2026 live: 2022 में गठित आरएसपी
Nepal election results 2026 live: वर्ष 2022 में गठित आरएसपी को चुनाव प्रचार के दौरान काफी समर्थन मिला और शाह को प्रधानमंत्री पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। दूसरी ओर, नेपाली कांग्रेस और सीपीएन (यूएमएल) उस सरकार का हिस्सा थीं जो पिछले साल ‘जेन-जेड’ के विरोध-प्रदर्शनों के बाद गिर गई थी।
Nepal election results 2026 live: क्या बोला भारत?
Nepal election results 2026 live: भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने दिल्ली में कहा- ‘हम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की, नेपाल सरकार और जनता के साथ-साथ विभिन्न हितधारकों को पिछले साल रही असाधारण परिस्थितियों के बावजूद सफलतापूर्वक संपन्न हुए इन चुनावों के लिए बधाई देते हैं।’ उन्होंने कहा कि भारत ने ‘नेपाल में शांति, प्रगति और स्थिरता का निरंतर समर्थन किया है और अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, नेपाल सरकार के अनुरोध पर इन चुनावों के लिए आवश्यक सहायता प्रदान की है।’
Nepal election results 2026 live: नेपाली कांग्रेस की स्थिति
Nepal election results 2026 live: वामपंथी दलों के मुकाबले गगन थापा के नेतृत्व में नेपाली कांग्रेस ने खुद को एक युवा विकल्प के रूप में पेश करने की कोशिश की थी, लेकिन वे भी फिलहाल RSP की इस आंधी के आगे संघर्ष करते नजर आ रहे हैं।
Nepal election results 2026 live: नेपाल के युवा वोटर बने ‘किंगमेकर’
Nepal election results 2026 live:: चुनाव आयोग के अनुसार, कल 5 मार्च को हुए मतदान में लगभग 60% वोटिंग दर्ज की गई थी। इस चुनाव में 18.9 मिलियन योग्य मतदाताओं में से करीब 10 लाख नए ‘Gen Z’ वोटर जुड़े थे (जिन्होंने पिछले साल के प्रदर्शनों में हिस्सा लिया था)। शुरुआती रुझान बताते हैं कि इन युवा वोटरों ने बदलाव के पक्ष में एकतरफा वोट किया है।
Nepal election results 2026 live: पूरे देश में ‘घंटी’ की गूंज
Nepal election results 2026 live: राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) का चुनाव चिह्न ‘घंटी’ इस बार मतदाताओं की पहली पसंद बनता दिख रहा है। पार्टी अध्यक्ष रबि लामिछाने और बालेन शाह के नेतृत्व में पार्टी शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी एकतरफा जीत की ओर जाती रही है।
Nepal election results 2026 live: वामपंथी दलों के लिए खतरे की घंटी
Nepal election results 2026 live: शुरुआती रुझानों में CPN-UML (केपी शर्मा ओली की पार्टी) और पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ के नेतृत्व वाली सीपीएन जैसी पारंपरिक वामपंथी पार्टियां अपने कई मजबूत क्षेत्रों में पिछड़ रही हैं। पारंपरिक राजनीति के खिलाफ युवाओं का गुस्सा मतदान में साफ नजर आ रहा है।
Nepal election results 2026 live: झापा-5 सीट पर बालेन शाह का दबदबा
Nepal election results 2026 live: नेपाल की सबसे हॉट सीट झापा-5 से चौंकाने वाले आंकड़े आ रहे हैं। केपी शर्मा ओली के इस अभेद्य किले में RSP के बालेन शाह ने अहम बढ़त बना ली है। ओली, जो इस सीट से पहले 6 बार चुनाव जीत चुके हैं, फिलहाल अपने ही गढ़ में कड़े संघर्ष का सामना कर रहे हैं।
Nepal election results 2026 live: शुरुआती रुझानों में RSP 38 सीटों पर आगे चल रही है
Nepal election results 2026 live: शुरुआती चुनावी रुझानों के मुताबिक, बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) 38 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि नेपाली कांग्रेस एक सीट पर आगे है। वहीं पूर्व पीएम ओली की पार्टी CPN-UML का सूपड़ा साफ होता दिख रहा है। इलेक्शन कमीशन के मुताबिक, वोटों की गिनती गुरुवार देर रात शुरू हुई। शुक्रवार रात तक गिनती पूरी होने की उम्मीद है। नेपाल में गुरुवार को हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के चुनाव में करीब 60 परसेंट वोटिंग हुई- यह देश में पिछले साल केपी शर्मा ओली की गठबंधन सरकार को गिराने वाले हिंसक Gen Z विरोध प्रदर्शनों के बाद पहला चुनाव था।
Nepal election results 2026 live: मुख्य उम्मीदवार और पार्टियां (किसके बीच है असली टक्कर?)
Nepal election results 2026 live: इस बार नेपाल की राजनीति के पुराने दिग्गजों को एक नए और युवा चेहरे से कड़ी टक्कर मिल रही है।
बालेन शाह – राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP): यह इस चुनाव का सबसे बड़ा ‘एक्स-फैक्टर’ है। काठमांडू के पूर्व मेयर और रैपर रह चुके बालेन शाह युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। उनकी पार्टी (RSP) भ्रष्टाचार विरोधी और पीढ़ीगत बदलाव के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है और इसे फ्रंटरनर माना जा रहा है।
के.पी. शर्मा ओली – CPN (UML): पूर्व प्रधानमंत्री एक बार फिर सत्ता में वापसी की कोशिश कर रहे हैं। ओली को उम्मीद है कि उनकी पारंपरिक पार्टी इस बार भी मजबूत जनादेश हासिल करेगी।
पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ – नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी केंद्र): नेपाल की राजनीति का एक और बड़ा नाम, जो अपने पारंपरिक वोट बैंक के सहारे मैदान में हैं।
गगन थापा – नेपाली कांग्रेस (NC): देश की सबसे पुरानी पार्टी नेपाली कांग्रेस ने युवाओं को लुभाने के लिए इस बार युवा नेता गगन थापा को अपना मुख्य चेहरा बनाया है।
Nepal election results 2026 live: यह नेपाल चुनाव इतना अहम क्यों है?
Nepal election results 2026 live: नेपाल में यह आम चुनाव अपने तय समय (2027) से काफी पहले हो रहा है। इसके पीछे मुख्य कारण सितंबर 2025 में हुए ऐतिहासिक ‘जनरेशन जेड’ (Gen Z) के युवाओं का उग्र प्रदर्शन है। भ्रष्टाचार, खराब गवर्नेंस और बेरोजगारी के खिलाफ युवाओं ने जो आंदोलन किया था, उसके दबाव में तत्कालीन प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली (K.P. Sharma Oli) को इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद संसद भंग कर दी गई थी और 6 महीने के भीतर नए चुनाव कराने का फैसला लिया गया।
Nepal election results 2026 live: नेपाल में मतगणना जारी, RSP सबसे आगे
Nepal election results 2026 live: नेपाल में छह महीने पहले हुए ‘जेन जेड’ के विरोध प्रदर्शन के बाद पहला आम चुनाव एक दिन पहले कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। आज नेपाल में मतगणना जारी है। बालेंद्र शाह की पार्टी RSP सबसे आगे चल रही है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



